MLC Election में भी BJP का जलवा: 36 में से 33 सीटों पर कब्जा, सपा-बसपा-कांग्रेस का सफाया

UP MLC Election: बीजेपी ने 36 सीटों के चुनाव में 33 सीटों पर विजय हासिल की। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है। सपा बसपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका।

Written By :  Shreedhar Agnihotri
Published By :  aman
Update: 2022-04-12 08:54 GMT

योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) 

UP MLC Election 2022 : एक महीने पहले विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत पाने के बाद भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में भी अपना जबर्रदस्त परचम लहराया है। पार्टी ने 36 सीटों के चुनाव में 33 सीटों पर विजय हासिल की है। जबकि तीन सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता है। इस चुनाव में सपा बसपा और कांग्रेस का खाता भी नहीं खुल सका है। 9 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके थें। जबकि आज 27 सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित किए गए।

विधान परिषद की विधान परिषद की झांसी- ललितपुर- जालौन सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी श्यामसुंदर सिंह यादव को चुनाव हरा दिया है। बरेली में भाजपा प्रत्याशी महाराज सिंह सपा के प्रत्याशी को हराया। इलाहाबाद-कौशांबी स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. केपी श्रीवास्तव ने सपा प्रत्याशी और निवर्तमान एमएलसी वासुदेव यादव को पराजित किया।शाहजहांपुर में विधान परिषद की पीलीभीत-शाहजहांपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ.सुधीर गुप्ता ने सपा उम्मीदवार अमित यादव रिंकू को को हरा दिया है।  विधान परिषद की झांसी-ललितपुर-जालौन सीट पर भाजपा प्रत्याशी रमा निरंजन ने सपा के श्याम सुंदर सिंह को तथा लखनऊ-उन्नाव एमएलसी सीट पर भाजपा के रामचंद्र प्रधान सपा के सुनील साजन को हरा दिया है।

राजधानी लखनऊ में विधान परिषद सीट से भाजपा के रामचंद्र प्रधान जीते। रामचंद्र प्रधान को 3487 वोट मिले। रामचंद्र प्रधान की जीत के बाद जश्न मनाते भारतीय जनता पार्टी के समर्थक।

गाजीपुर से बीजेपी के विशाल सिंह जीते 

इसी तरह गाजीपुर में भाजपा प्रत्याशी विशाल सिंह ने सपा के मदन सिंह यादव को हराकर जीत दर्ज की है। बलिया में ए भाजपा प्रत्याशी रविशंकर सिंह पप्पू लगातार चौथी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने  सपा प्रत्याशी अरविंद गिरी को चुनाव हराने का काम किया है।

यहां से ये उम्मीदवार रहे विजयी 

इसी तरह सीतापुर सीट भाजपा प्रत्याशी पवन सिंह चुनाव जीत गए है। इसी तरह गोंडा-बलरामपुर सीट भाजपा के अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह ने सपा प्रत्याशी डॉ. भानु कुमार त्रिपाठी को पराजित किया है।सुल्तानपुर-अमेठी विधान परिषद सीट से भाजपा के शैलेंद्र प्रताप सिंह ने सपा प्रत्याशी शिल्पा प्रजापति को बड़े अंतर से पराजित किया। उन्होंने अब तक छह बार चुनाव लड़ा, जिसमें पांच बार जीत हासिल की है।मुरादाबाद-बिजनौर विधान परिषद सीट पर एमएलसी बीजेपी उम्मीदवार सतपाल सैनी ने जीत दर्ज की है। जबकि मुजफ्फरनगर सहारनपुर प्राधिकारी स्थानीय निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी वंदना वर्मा विजय घोषित हुई है। इस सीट पर भाजपा ने पहली बार जीत हासिल की है। वहीं कानपुर-फतेहपुर सीट पर भी कमल खिला है। यहां भाजपा के अविनाश सिंह को ने सपा के दिलीप सिंह कल्लू यादव को मात्र 250 वोट प्राप्त हुए हैं।

गोरखपुर महाराजगंज सीट से सीपी चंद विजयी

इसके अलावा गोरखपुर महाराजगंज सीट पर भाजपा प्रत्याशी सीपी चंद विजयी घोषित हुए हैं।अन्य सीटों में बस्ती-सिद्धार्थनगर सीट पर भाजपा के सुभाष यदुवंश ने 4280 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपाइयों में खुशी की लहर है।जबकि सीतापुर में सपा की करारी हार हुई है। यहां पर भाजपा के पवन सिंह ने चुनाव जीत लिया है। जबकि  फैजाबाद सीट पर भाजपा के हरिओम पांडेय ने सपा के हीरालाल चुनाव हरा दिया है।

सपा के कैंडिडेट डॉ. कफील खान हारे  

इसी तरह देवरिया-कुशीनगर पर भाजपा के डॉ रतनपाल सिंह समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉ कफील खान को चुनाव हरा दिया है। जबकि फर्रूखाबाद एमएलसी सीट पर भाजपा प्रत्याशी और युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष  प्रांशुदत्त द्विवेदी ने जीत हासिल की है। जौनपुर में भी भाजपा को जीत मिली  है। बृजेश सिंह प्रिंसू, सपा के डॉ मनोज कुमार यादव को चुनाव हराकर भाजपा की झोली में यह सीट डाल दी है।

मेरठ में बीजेपी के धर्मेंद्र भारद्वाज जीते 

इसी तरह मेरठ में भाजपा के धर्मेंद्र भारद्वाज ने चुनाव जीत लिया है। एक अन्य सीट आगरा फिरोजाबाद में भाजपा के विजय शिवहरे ने सपा के दिलीप सिंह को हराकर एमएलसी बने हैं। सपा के डॉ दिलीप सिंह को 205 वोट प्राप्त हुए हैं। रायबरेली में भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने सपा के वीरेंद्र यादव को करारी शिकस्त दी है। बहराइच में एमएलसी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रज्ञा त्रिपाठी ने सपा प्रत्याशी अमर यादव को हरा दिया है।

शेष तीन सीटों पर निर्दलीय जीते 

विधान परिषद की जिन तीन सीटों पर भाजपा को विजय हासिल नहीं हुई है। उन निर्दलीय प्रत्याशियों में अक्षय प्रताप सिंह ने भाजपा के हरी प्रताप सिंह को चुनाव हरा दिया है। जबकि आजमगढ़ में  निर्दल प्रत्याशी विक्रांत सिंह रिशु ने भाजपा के अरूण कांत यादव को हराकर जीत दर्ज की है।

वाराणसी से अन्नपूर्णा की बड़ी जीत 

इसी तरह वाराणसी में बृजेश सिंह की पत्नी अन्नपूर्णा ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। यहां भाजपा को तीसरा स्थान मिला। बता दें कि 24 वर्ष से बनारस की इस सीट पर केंद्रीय जेल में बंद बृजेश सिंह या उनके परिवार का ही कब्जा रहा है।

राजधानी लखनऊ में विधान परिषद सीट से भाजपा के रामचंद्र प्रधान जीते। रामचंद्र प्रधान को 3487 वोट मिले। रामचंद्र प्रधान की जीत के बाद जश्न मनाते भारतीय जनता पार्टी के समर्थक।










 






















सभी फोटो- आशुतोष त्रिपाठी  

Tags:    

Similar News