UP Petrol Diesel Rate Today: यूपी में फिर बढ़ा पेट्रोल डीजल का भाव, जानें आपके शहर में क्या हैं इसके रेट्स?

UP Petrol Diesel Rate Today: देश की तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट अपडेट रेट्स हर रोज जारी करती हैं। घेरलू बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम ग्लोबल मार्केट में ब्रेंड क्रूड ऑयल की समीक्षा के बाद जारी होते हैं और इसके भाव सुबह 6 बजे जारी होते हैं। वहीं, घर बैठे भी भी तेल कंपनियां लोगों को भाव पता करने की सुविधा देती हैं। जानिए कैसे पता करें घर बैठे आज के ईंधन के भाव?

Update: 2023-03-22 06:02 GMT

UP Petrol Diesel Rate Today 22 March 2023: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बीते कई दिनों से गिरावट होने के बाद भी भारत की सरकारी तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के भाव में और कटौती करने के नाम नहीं ले रही हैं, जिसकी वजह से जनता महंगाई के बीच पेट्रोल डीजल को खरदीने में मजबूर है। इस बीच तेल कंपनियां ने 22 मार्च, 2023 को पेट्रोल डीजल की ताजा कीमतें जारी कर दी हैं। इन कंपनियों ने बुधवार को भी राष्ट्रीय स्तर पर ईंधन के भाव में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि यूपी में कई जिलों में पेट्रोल डीजल के दाम में वृद्धि की है। यूपी में तेल कंपनियों द्वारा यह वृद्धि फिलहाल कुछ पैसों की हुई है। आईये जानते हैं कि यूपी में किन किन जिलों में आज पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं?

सूबे के महानगरों में पेट्रोल डीजल का रेट्स

तेल कंपनियां के मुताबिक, यूपी में माल ढुलाई और अन्य वजहों के चलते बुधवार को कई जिलों में पेट्रोल डीजल के भाव बढ़े हैं, जबकि कई जिलों में इसके भाव में हल्की गिरावट आई है। जिन जिलों में आज ईंधन के भाव में वृद्धि हुई है, उसमें यूपी महानगर सहित कई जिले शामिल हैं। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल का भाव बढ़ने के बाद 96.57 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है,जबकि डीजल महंगा होने के बाद 89.76 रुपये पर आ गया है। कानपुर और कानपुर देहात में ईंधन के भाव में वृद्धि हुई है। यहां के पंपों पर आज पेट्रोल 96.69 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 89.87 रुपये पर मिल रहा है। प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में पेट्रोल 97.50 और डीजल 90.86 रुपये प्रति लीटर तो प्रयागराज में पेट्रोल 97.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल 90.74 रुपये प्रतिलीटर पर मिल रहा है।

मेरठ से लेकर गाजियाबाद तक पेट्रोल डीजल का भाव

वहीं, बुधवार को यूपी के मेरठ सहित कई जिलों में भी पेट्रोल डीजल के भाव बढ़े हैं। मेरठ में पेट्रोल 96.46 रुपये और डीजल 89.46 रुपये पर आ गया है। आगरा में पेट्रोल 96.38 रुपये और डीजल 89.55 रुपये, गोरखपुर में पेट्रोल 96.74 रुपये और डीजल 89.92 रुपये और बरेली में पेट्रोल 96. 83 रुपये और डीजल 90 रुपये पर है। वहीं, नोएडा में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रतिलीटर और डीजल 89.75 रुपये प्रतिलीटर पर है, जबकि गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपए और डीजल 89.75 रुपए पर है।

इन शहरों के नहीं बढ़े रेट्स

इटावा>> 96.14>> 89.67

मैनपुरी>> 96.08>> 89.96

कन्नौज>>97.41>> 90.57

उन्नाव>> 96.58>> 89.76

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

एटा>> 96.50>> 89.67

अलीगढ़>>97.02>> 90.16

अंबेडकर नगर>> 97.25>> 90.44

अमेटी/सीएसएम>>97.62>> 90.79

अमरोहा>>96.63>> 90.10

औरैया>>97.14>> 90.31

आजमगढ़>>97.45>> 90.61

बागपत>>96.52>>89.70

बहराइच>> 97.05>> 90.25

बलिया>>97.68>>90.84

बलरामपुर>>96.84>> 90.04

बाराबंकी>>96.81>> 90

बस्ती>>97.32>> 90.49

बिजनौर>>96.63>> 90.49

बदायूं>>96.63>> 89.81

बुलंदशहर>>97.43>> 90.56

चंदौली>>96.73>> 89.92

चित्रकुट>>97.53>> 90.71

एटा>>96.50>> 89.67

इटावा>>97.03>>90.29

अयोध्या>>97.03>> 90.22

फार्रूबाद >>97.10>> 90.28

फहतेपुर>>97.08>> 90.25

फिरोजाबाद>>96.28>> 89.45

गाजीपुर>> 96.80>> 90

गोंडा>>96.74>> 89.68

हमीरपुर>>97.12>> 90.29

हापुड़>>96.48>> 89.65

हरदोई>>96.63>> 89.82

हाथरास>>96.48>> 89.63

जौनपुर>>97.49>> 90.67

कौशंबी>>96.90>> 90.10

कुशीनगर>>96.90>> 89.59

लखमीपुर>>97.44>> 90.61

ललितपुर>> 97.44>> 90.31

महाराजगंज>>96.77>> 89.95

महोबा>> 97.40>> 90.55

मुथरा>> 96.08>> 89.25

मउनाथ भंजनी (मऊ) >> 97.38>> 90.54

मिर्जापुर>> 96.63>> 89.82

मुजफ्फरनगर>> 96.63>> 89.81

पीलीभीत>>97.13>> 90.30

प्रतापगढ़>> 97.49>> 90.67

रामुपर>> 97.10>> 90.27

सहारनपुर>> 97.38>> 90.54

संभल>> 96.95>> 90.12

संत कबीर नगर>> 97.05>> 90.22

संत रवि नगर>> 97.28>> 90.46

शाहजहांपुर>> 96.32>> 89.52

शामली>> 96.91>> 90.07

श्रीवास्ती>> 96.84>> 90.04

सिद्धार्थनगर>> 97.64>> 90.80

सीतापुर>>97.43>> 90.60

सोनभद्र>> 97.53>> 90.71

सुल्तानपुर>> 98.29>> 91.45

झांसी>> 96.77>> 89.93

काशी राम नगर>> 96.90>> 90.10

हर रोज सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट्स

देश की तेल कंपनियां पेट्रोल डीजल के लेटेस्ट अपडेट रेट्स हर रोज जारी करती हैं। घेरलू बाजार में पेट्रोल डीजल के दाम ग्लोबल मार्केट में ब्रेंड क्रूड ऑयल की समीक्षा के बाद जारी होते हैं और इसके भाव सुबह 6 बजे जारी होते हैं। बता दें कि तेल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें लगने के बाद हर राज्य में पेट्रोल डीजल के भाव अगल अगल हो जाते हैं।

जानिए कैसे पता करें घर बैठे भाव

तेल कंपनियां लोगों को घर बैठे भाव जानने की सुविधाएं देती हैं। इसलिए आपको एक SMS करना होगा। अगर इंडियन ऑयल (IOC) का रेट पता करना चाहते हैं तो आपको अपने फोन से RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर भेजना होगा। एचपीसीएल (HPCL) के लिए HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर SMS सेंड करना होगा। इसके भेजते ही कुछ देर में आपके फोन पर आज के ताजा भाव आ जाएंगे।

Tags:    

Similar News