विवादित साक्षात्कार देने पर अपर पुलिस महानिदेशक जसवीर सिंह सस्पेंड

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जसवीर सिंह को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। सरकार ने उनके एक विवादित साक्षात्कार को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन स्पष्टीकरण देने के बजाए वह छुट्टी पर चले गए थे। इसके चलते यह कार्रवाई की गयी है।

Update: 2019-02-19 17:12 GMT

लखनऊ: अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) जसवीर सिंह को सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। सरकार ने उनके एक विवादित साक्षात्कार को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन स्पष्टीकरण देने के बजाए वह छुट्टी पर चले गए थे। इसके चलते यह कार्रवाई की गयी है।

यह भी पढ़ें.....21 फरवरी को होगा राज्यपाल की पुस्तक ‘चरैवेति!चरैवेति!!’ के सिंधी संस्करण का लोकार्पण

एडीजी जसवीर सिंह 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने 30 जनवरी 2019 को एक निजी बेवसाइट को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने कुछ आपत्तिजनक बातें कही थी। उन्होंने यह भी कहा था कि आईपीएस हूं सिद्धांतों से समझौता नहीं करुंगा। सूत्रों के मुताबिक विवादित साक्षात्कार को लेकर सरकार ने एडीजी से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन स्पष्टीकरण देने के बजाय वह लम्बी छुट्टी पर चले गए। इसके बाद सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए एडीजी को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें..... यूपी विधानसभा के बजट सत्र में 10 दिनों में कुल 33 घंटे ही काम हुआ2019/

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2002 में महाराजगंज जिले में बतौर एसपी रहते हुए जसवीर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की थी।

Tags:    

Similar News