Lucknow News: लखनऊ में दरोगा ने खुद को गोली मार कर किया सुसाइड

Lucknow News: यूपी के राजधानी लखनऊ मंे एक दरोगा ने सुसाइड कर लिया। दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया।

Update:2023-07-26 11:39 IST

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ मंे एक दरोगा ने बुधवार को सुसाइड कर लिया। दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। 54 वर्षीय ज्ञान सिंह ने महानगर के न्यू हैदराबाद स्थित आवास पर अपनी सर्विस रिवालवर से खुद को गोली मार ली। दरोगा ज्ञान सिंह ने सुसाइड से पहले अपने साले को फोन किया और बातचीत करते हुए अपने अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने को कहा। यह घटना महानगर थाना क्षेत्र के न्यू हैदराबाद की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
लखनऊ मंे बुधवार को पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया जब एक दरोगा ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। 54 साल के ज्ञान सिंह महानगर के न्यू हैदराबाद स्थित अपने आवास पर अपनी सर्विस रिवालवर से खुद को गोली मार कर अत्महत्या कर लिया। दरोगा ने सुसाइड से पहले अपने साले को फोन किया और अंतिम संस्कार करने की तैयारी करने को कहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां देखा की दरोगा अपने बेड पर मृत पड़े थे। पुलिस को इस मामले में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर में सुसाइड के पीछे क्या कारण हो सकता है।

पुलिस विभाग में बढ़ रही हैं सुसाइड की घटनाएं-

कुछ दिन पहले भी एक महिला कांस्टेबल ने सुसाइड कर लिया था। पिछले कुछ वर्षों से पुलिस विभाग में सुसाइड की घटनाएं बढ़ गई हैं। पीजीआई थाना क्षेत्र में भी सुसाइड की एक घटना सामने आई थी।

Tags:    

Similar News