Video Viral: बड़ी घटना अमेरिकन एयरलाइंस में, देखें वीडियो में इस यात्री की शर्मनाक हरकत

Flight Video Viral: एक यात्री को एक फ्लाइट अटेंडेंट पर हमला करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और आजीवन बैन लगा दिया गया।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-09-23 14:33 GMT

Flight Video Viral: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसको देखकर आप सहम जाएंगे। यह वीडियो हवाई जहाज के अंदर का दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति (यात्री) फ्लाइट अटेंडेंट को किसी बता से आहत होकर जोरदार मुक्का मरता दिखाई दे रहा है। इस घटना को देखकर लोग बहुत हैरान रह गए। हालांकि बाद में उस शख्स पर बड़ी कार्रवाई भी हो गई। लेकिन जब ये घटना हुई तब किसी ने एयरलाइंस के नादर ही यह वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। जिसकी क्लिप अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

अमेरिकन एयरलाइंस का है ये मामला:

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना अमेरिकन एयरलाइंस की बताई जा रही है। यह घटना मेक्सिको के लॉस काबोस से लॉस एंजिल्स जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस में यह घटना सामने आई। एक यात्री को एक फ्लाइट अटेंडेंट पर हमला करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और आजीवन बैन लगा दिया गया। और मामला बढ़ता उससे पहले ही दूसरे यात्री ने उसे पकड़ लिया।

जिसके कारण ये मामला ज्यादा नहीं बढ़ा। लेकिन बाद में अमेरिकन एयरलाइंस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए इस शख्स पर यात्रा के लिए आजीवन बैन लगा दिया है। द वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, अमेरिकन एयरलाइंस का यह विमान दोपहर को लॉस एंजिल्स हवाई अड्डे पर उतरा और यात्री को तुरंत संघीय जांच ब्यूरो के अधिकारियों ने पकड़ कर कार्रवाई की। चलिए आप भी देखिए ये वायरल वीडियो...

यह वीडियो अब ट्विटर सहित अन्य कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जमकर शेयर किए जा रहा है। 33 सेकंड की वीडियो क्लिप में यह यात्री फ्लाइट अटेंडेंट को मुक्का मारता दिखाई दे रहा है। इस यात्री ने नारंगी रंग की फूलों की शर्ट पहनी हुई है। जबकि फ्लाइट अटेंडेंट ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नज़र आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का इस यात्री के ऊपर जोर का गुस्सा देखा जा सकता है। लोग गुस्से में इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। इस ययात्री की पहचान कैलिफोर्निया के 33 वर्षीय अलेक्जेंडर तुंग कुउ ले के रूप में हुई है। 

Tags:    

Similar News