Bike Stunt Video: स्टंट करने के चक्कर में बाइक सवार का हुआ बुरा हाल, वीडियो देख कर फूल जाएंगी सांसे

Bike Stunt Video Viral: वायरल वीडियो में शख्स स्पोर्ट्स बाइक चला रहा है। पहले एक बाइक आगे आती है।

Written By :  Anjali Soni
Update: 2022-10-21 11:14 GMT

Bike Stunt Video Viral(Video-social media)

Bike Stunt Video Viral: आज के समय में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग पता नहीं क्या क्या करते हैं। कभी-कभी तो कुछ ऐसा करते हैं जिसमें उनकी जान भी चली जाती है। जिसमें सबसे पहले आता है स्टंट इसके चक्कर में ही आधे से ज्यादा लोगों की मौत हो रही है। कुछ स्टंट ऐसे होते हैं जो लोगों को ठीक से करने आते भी नहीं है तो भी वह स्टंट करते हैं जिसकी वजह से कई बार अपनी जान भी गवा देते हैं। स्टंट मैन भी कभी कभी गिर ही जाते हैं। क्योंकि कभी किस्मत भी खराब होती है। जैसा की आप इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं। स्टंट करने के चक्कर में जो हादसा हुआ उसे देख कर तो आपके रोंगटे ही खड़े हो जाएंगे।

स्टंट करने के चक्कर में जोरदार बाइक से गिरा लड़का, ब्रेक लगाते ही आउटऑफ़ कंट्रोल हुई बाइक

वायरल वीडियो में शख्स स्पोर्ट्स बाइक चला रहा है। पहले एक बाइक आगे आती है। फिर पीछे से तेज स्पीड में आ रही बाइक स्टंट करने की कोशिश करती है। इसलिए शख्स बाइक के ब्रेक लगाता है बाइक की स्पीड तेज होने के कारण बाइक शख्स के साथ ही पलट जाती है और जो शख्स वीडियो बना रहा होता है वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि हादसे में शख्स के भी चोट लगी है। जिस तरीके से शख्स बाइक से गिरा है उससे आप अंदाजा लगा सकते हो शख्स को कितनी चोट लगी होगी, स्टंट करने की वजह से शख्स ने खुद को ही नुकसान पहुंचा लिया।

यूजर्स ने दिया वीडियो पर रिएक्शन

इस हादसे भरे वीडियो को सोशल मीडिया पर 7ncivites नामक अकाउंट ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो पर अब तक 20 लाख से भी ज्यादा व्यूज आए है। यूजर्स वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा जब अच्छे से स्टंट करने की प्रैक्टिस ना हो तो स्टंट नहीं करना चाहिए, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा खुद का नहीं तो कम से कम अपने मां बाप का तो सोचना चाहिए की उनपर क्या बीतेगी तुम्हे कुछ होगा तो, सभी लोग वीडियो देख कर हैरान हो रहे हैं। 

Tags:    

Similar News