Shocking Video: लड़की का हाथ गया मछली के मुँह में, देखें कैसे किया अटैक

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़की मछली को खाना खिला रही थी। तभी उसका हाथ अचानक से मछली के मुंह में चला जाता है।

Written By :  Bishwajeet Kumar
Update: 2022-07-02 08:43 GMT

Viral Video (Image Credit : Social Media)

Viral Video : आज सोशल मीडिया (Social Media) के इस जमाने में बहुत से वीडियो इंटरनेट पर तैरते रहते हैं जिनमें से कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर हम हैरान रह जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो बड़ा ही तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। दुनिया में समुद्र और नदियों के भीतर एक से बढ़कर एक मछलियां और जलीय में मौजूद है जिन्हें लेकर मनुष्यों का अलग ही लगा होता है। मनुष्य उन मछलियों को खाने के लिए चारा डालते हैं या उनके नजारे देखना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवती एक नदी के भीतर मौजूद मछली को चारा दे रही है इस दौरान उसके साथ कुछ ऐसा हो गया जिसे देखकर वह लड़की खुद चौंक गए।

लड़की का हाथ मछली के अंदर

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा गया कि एक लड़की नदी के किनारे अपना हाथ लगाकर मछली को चारा खिलाने की कोशिश कर रही है इस दौरान एक टार्पोन मछली (Tarpon Fish) अचानक से पानी से बाहर आती है और लड़की के हाथ से चारा खींचने लगती है मगर इस दौरान मछली इतनी तेज रफ्तार से बाहर आती है कि वह चारा खाते वक्त लड़की के हाथ को भी अपने मुंह के अंदर ले लेती है। हालांकि की मछली लड़की के हाथ को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती है और चारा लेकर चली जाती है।

मछली के मुंह में लड़की का हाथ जाते लड़की अचानक से चौक जाती है और जब मछली चारा लेकर उसके हाथ से चली जाती है तो वह लड़की मुस्कुराते हुए नजर आती है। वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है लोग इस हैरतअंगेज वीडियो को काफी तेजी से शेयर कर रहे हैं।

Tags:    

Similar News