Assembly By-Election 2024: यूपी विधानसभा उपचुनावों में बराबरी की लड़ाई जारी, चार में दो सीटों पर सपा दो पर भाजपा आगे

UP Assembly By-Election Results 2024: लखनऊ पूर्व, ददरौल से भाजपा और दुद्धी, गैंसड़ी सीट से सपा आगे

Written By :  Anshuman Tiwari
Update: 2024-06-04 11:02 GMT

UP Assembly by election result 2024   (photo: social media )

UP Assembly By-Election Results 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे अब कुछ ही घंटों में आने वाले हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की कुल 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे भी आज ही आ रहे हैं। लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ विधानसभा उपचुनाव की मतगणना भी चल रही है। लखनऊ पूर्व, ददरौल, दुद्धी और गैंसड़ी में हुए चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। इसमें 4 में 2 सीटों पर भाजपा तो 2 सीटों पर सपा बढ़त बनाए हुए है।

गौरतलब है कि चार सीटों में सबसे चर्चित लखनऊ पूर्वी सीट से भाजपा कार्यकर्ता ओपी श्रीवास्तव मैदान में हैं जबकि यहाँ से इण्डिया गठबंधन ने तीन बार के पार्षद मुकेश सिंह चौहान को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा बसपा से आलोक कुशवाहा के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी विनोद कुमार बाल्मीकि लड़ रहे हैं। इस सीट पर प्रमुख लड़ाई भाजपा के ओपी श्रीवास्तव और इंडिया गठबंधन की ओर से प्रत्याशी मुकेश सिंह चौहान के बीच है। कुल 30 में से 20 राउंड की गिनती के बाद भाजपा ने अब तक यहां से 93294 मत प्राप्त किए हैं जबकि सपा को यहाँ से 62289 मत मिले हैं। भाजपा अभी तक कुल 31005 मतों से आगे है।

वहीं, ददरौल विधानसभा सीट पर भाजपा, सपा, बसपा व निर्दलीयों समेत कुल 10 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहाँ भाजपा के अरविन्द कुमार सिंह 68214 वोटों के साथ कुल 12035 मतों की बढ़त बनाए हुए हैं जबकि सपा के अवधेश कुमार वर्मा 32 राउंड में अभी तक पूरी हुई 20 राउंड की गणना में सिर्फ 56179 वोट ही हासिल कर पाए हैं। इसके अलावा गैंसड़ी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के राकेश कुमार यादव 60217 वोटों के साथ आगे चल रहे हैं। यहाँ भाजपा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू 52882 वोट पाकर सपा प्रत्याशी से 7335 मतों से पीछे हैं। इस सीट पर 3 निर्दलियों के साथ ही कुल 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। हालाँकि बाकी सीटों की तरह यहाँ भी मुख्य लड़ाई सपा और भाजपा के बीच ही है।

दुद्धी से भी आगे चल रही सपा, कांटे की लड़ाई जारी

विधानसभा दुद्धी पर भी आज ही उपचुनावों की मतगणना चल रही है। यहां 26 से 14 राउंड की मतगणना के बाद फ़िलहाल लड़ाई सपा और भाजपा के बीच ही नजर आ रही है। इस सीट से सपा के विजय सिंह 46560 वोटों के साथ सपा के सरवन कुमार को मिले 43177 से आगे हैं। इस सीट पर सपा 3383 वोटों से भाजपा से आगे चल रही है।

Tags:    

Similar News