US Firing: अमेरिका में गोलीबारी की एक और बड़ी घटना, 8 लोगों की मौत, मृतकों में 5 बच्चे भी शामिल

Firing In America: अमेरिका के उटाह प्रांत स्थित इनॉक सिटी में एक ही घर से 8 लोगों के शव मिले हैं। इनमें से 5 बच्चों के शव हैं।;

Written By :  Krishna Chaudhary
facebook icontwitter icon
Update:2023-01-05 16:31 IST
Budaun Firing

Budaun Firing (photo: social media )

  • whatsapp icon

US Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। साल 2023 के पहले हफ्ते में ही गोलीबारी की एक बड़ी घटना ने पूरे देश को दहला दिया है। अमेरिका के उटाह प्रांत स्थित इनॉक सिटी में एक ही घर से 8 लोगों के शव मिले हैं। इनमें से 5 बच्चों के शव हैं। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक एक ही परिवार से हैं, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

इलाके में मचा हड़कंप

घटना की जानकारी सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है। पुलिस ने बताया कि घटना बुधवार की है। सभी मृतकों के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। इस घटना को किसने और क्यों अंजाम दिया है, इसकी जानकारी फिलहाल पुलिस के पास भी नहीं है। पुलिस को अभी तक हमलावर का कोई सुराग नहीं मिला है।

जनवरी के पहले हफ्ते में अमेरिका में गोलीबारी की दूसरी घटना

जनवरी के पहले हफ्ते में अमेरिका में गोलीबारी की ये दूसरी घटना है। इससे पहले मंगलवार को राजधानी वाशिंगटन डीसी में गोलाबारी की घटना में एक शख्स की मौत हो गई थी। इसके अलावा तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे, जिनमें 8 साल का एक बच्चा भी शामिल है। पुलिस इस मामले को लेकर तीन संदिग्धों की तलाश कर रही है, जिनमें एक एसयूवी चालक और दो अन्य व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस अब तक इस घटना को अंजाम देने वाले हमलावरों को दबोच नहीं पाई है।

बीते साल 24 मई 2022 को अमेरिका के टेक्सास प्रांत में हुई गोलीबारी

बता दें कि बीते साल 24 मई 2022 को अमेरिका के टेक्सास प्रांत में हुई गोलीबारी की घटना ने पूरी दुनिया को हिला दिया था। टेक्सास के स्कूल में फायरिंग की हुई इस घटना में 19 बच्चों की मौत हो गई थी। हत्यारा उसी स्कूल में पढ़ाई कर रहे थे, जिसे पुलिस ने उसी दौरान मुठभेड़ में मार गिराया था। इस घटना के बाद अमेरिका में गन कंट्रोल पर सख्त कानून लाने की मांग तेज हो गई थी। 

Tags:    

Similar News