डॉक्टर्स भौचक्का: एक महिला के पेट में दो गर्भाशय में दो बच्चे, मेगन की प्रेग्नेंसी से सभी हैरान

एक महिला के पेट में दो गर्भाशय यानी बच्चेदानी (Uteruses) होने का बहुत ही दुर्लभ केस के बारे में पता चला है।

Newstrack :  Network
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-12-29 09:22 GMT

गर्भवती महिला (फोटो- सोशल मीडिया)

New Delhi: अमेरिका में एक काफी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के पेट में दो गर्भाशय यानी बच्चेदानी (Uteruses) होने का बहुत ही दुर्लभ केस के बारे में पता चला है। ये केस मेगन फिप्स (Megan Phipps) नाम की 24 साल की महिला का है। मेगन फिप्स की जन्म भी डबल गर्भाशय में हुआ था। और अब सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि एक ही समय में दोनों गर्भाशय में प्रेग्रेंट भी हुई थी। इस दिलचस्प किस्से से डॉक्टर्स भी हैरान हैं।

इस अजीब से किस्से के बारे में 'डेली मेल' में छपी खबर के अनुसार, नेब्रास्का (Nebraska) की मेगन फिप्स का जन्म गर्भाशय डिडेल्फ़िस (Uterine Didelphys) के साथ हुआ था। जोकि एक बहुत ही दुर्लभ स्थिति है। इसी वजह से मेगन फिप्स के दो गर्भाशय हैं।

दोनों बच्चियों को जन्म दिया

मेगन के मामले में डॉक्टर्स को हैरानी उस समय हुई जब उन्होंने पाया कि प्रेग्नेंट होने के बाद मेगन के दोनों गर्भाशयों में एक ही समय में दो बच्चे इस दुनिया में आने के लिए पल रहे थे। इसी साल जून में मेगन ने दोनों बच्चियों को जन्म दिया था।


तभी एक बच्ची के जन्म के अगले दिन दूसरी बच्ची का जन्म हुआ था। लेकिन इन दोनों बच्चियों का वजन 453 ग्राम से भी कम था। जन्म देने वाली मेगन की पहली बेटी, रिले की 12 दिनों के बाद मौत हो गई थी, जबकि उसकी दूसरी बेटी रीस वे बच तो गई, पर उसे भी 45 दिनों तक वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। तब जाकर उसकी जान बच पाई थी।

अपने इस दुर्लभ किस्सों को बताते हुए मेगन फिप्स ने बताया- मैं काफी जल्दी प्रसव पीड़ा में चली गई थी। दोनों बच्चियों को प्रेग्नेंसी की दूसरी तिमाही में मैंने जन्म दिया, उनका वजन एक पाउंड से भी कम था। एक का जल्द ही निधन हो गया, लेकिन दूसरी बेबी बच गई।

आखिर पता कैसे चला डबल गर्भाशय के बारे में। दरअसल मेगन के पहले भी दो बच्चे हुए थे, लेकिन उस समय दोनों बच्चे उसके दाहिने गर्भाशय में थे, इसलिए उसने मान लिया कि उसका बायां गर्भाशय 'सक्रिय नहीं था'। फिर भी इस प्रेग्नेंसी के दौरान, उसने महसूस किया कि कुछ गड़बड़ है और उसने अपने डॉक्टर से चेकअप कराया। फिर मामले का खुलासा होने के बाद उन्हें एक विशेषज्ञ के पास भेजा।

इसके बाद मेगन जब विशेषज्ञों से मिलीं तो उन्होंने चौंकाने वाली खबर दी। जिससे मेगन काफी ज्यादा निराश हो गई थी कि वह दों बच्चों के साथ प्रेग्नेंट थी, कैसे ये अच्छे से हो पाएगा। ये बच्चे उसके दो गर्भाशय में अलग-अलग बढ़ रहे थे।

वहीं साइंटिफिक अमेरिकन के मुताबिक, हर 2,000 महिलाओं में से सिर्फ एक को गर्भाशय की डिडेलफी (Uterine Didelphy) होती है, और एक ही समय में दो गर्भ में गर्भवती होने की संभावना 50 मिलियन लोगों में से एक महिला में होती है। जबकि सच में काफी दुर्लभ मामला है।

Tags:    

Similar News