अमेरिकी प्रेसिडेंट से ज्यादा तनख्वाह इस वैज्ञानिक की, जानें कौन है ये शख्स

अमेरिका में करीब 40 लाख फ़ेडरल कर्मचारी हैं और डॉ फौसी इनमें सबसे ज्यादा वेतन पाते हैं। डॉ फौसी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ अलर्जी एंड इन्फेक्शस डिजीज के निदेशक और अमेरिकी प्रेसिडेंट के मेडिकल एडवाइजर हैं।

Update: 2021-01-26 07:38 GMT
अमेरिकी प्रेसिडेंट से ज्यादा तनख्वाह है इस वैज्ञानिक की, जानें कौन है ये शख्स (PC: social media)

नई दिल्ली: अमेरिका का प्रेसिडेंट दुनिया का सबसे ताकतवर व्यक्ति माना जाता है। लेकिन तनख्वाह के मामले में वो अपने ही देश में दूसरे नंबर पर है। अमेरिका की संघीय सरकार यानी फ़ेडरल गवर्नमेंट के कर्मचारियों में सबसे ज्यादा वेतन पाने वाला व्यक्ति डॉ एंथोनी फौसी है। डॉ फौसी को 2019 में 4,17,608 डालर बतौर वेतन मिला जो प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प के वेतन से भी ज्यादा था।

ये भी पढ़ें:जम्मू-कश्मीरः घाटी में सुरक्षा कारणों से मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से निलंबित

40 लाख फ़ेडरल कर्मचारी हैं

अमेरिका में करीब 40 लाख फ़ेडरल कर्मचारी हैं और डॉ फौसी इनमें सबसे ज्यादा वेतन पाते हैं। डॉ फौसी नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ अलर्जी एंड इन्फेक्शस डिजीज के निदेशक और अमेरिकी प्रेसिडेंट के मेडिकल एडवाइजर हैं। उनका कार्यकाल २०२४ तक है। डॉ फौसी ने 2010 से 2019 तक दस साल में सिर्फ वेतन से 36 लाख डालर कमाए। 2014 से उनका वेतन 3 लाख 35 हजार डालर से बढ़ कर अब 4 लाख 17 हजार ६०८ डालर हो चुका है।

Anthony Fauci (PC: social media)

अमेरिका में सूचना के अधिकार कानून के तहत ओपनदबुक्स डॉट कॉम ने ये जानकारी हासिल की है। इसके अनुसार अमेरिका के प्रेसिडेंट को 2019 में 4 लाख डालर का वेतन मिला था।

संघीय सरकार से मिली इस जानकारी में सिर्फ वही फ़ेडरल कर्मचारी शामिल हैं जिनका वेतन करदाताओं द्वारा दिया जाता है यानी लोगों के टैक्स के पैसे से वेतन दिया जाता है। यही वजह है कि फ़ेडरल सरकार के स्वामित्व वाले कार्पोरेशन इस सूची में शामिल नहीं किये गए हैं।

अन्य लोगों का वेतन

-अमेरिका के पूर्व वाईस प्रेसिडेंट माइक पेंस को 2 लाख 35 हजार 100 डालर बतौर वेतन मिलते थे।

-अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी को 2 लाख 23 हजार 500 डालर वेतन मिलता है।

-अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रोबर्ट्स को 2 लाख 70 हजार 700 डालर मिलता है।

-हाउस ऑफ़ रिप्रेजेन्टेटिव और सीनेट के सदस्यों को 1 लाख 74 हजार डालर का वेतन है।

-अमेरिकी सेना के चार स्टार वाले जनरलों को 2 लाख 68 हजार डालर मिलते हैं।

Anthony Fauci (PC: social media)

ये भी पढ़ें:कर्मचारियों को तगड़ा झटका: सरकार ने पेंशन पर लिया बड़ा फैसला, लाखों होंगे प्रभावित

फ़ेडरल कर्मचारी

अमेरिकी सरकार की एग्जीक्यूटिव ब्रांच में 21 लाख फ़ेडरल एजेंसी कर्मचारी हैं। इसके अलावा 14 लाख मिलिट्री कर्मी और 5 लाख पोस्टल कर्मचारी हैं। फ़ेडरल कर्मचारियों की तनख्वाहें २०१९ में लेवल 4 की थीं यानी अधिकतम 1 लाख 72 हजार 500 डालर।

रिपोर्ट- नीलमणि लाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News