बोको हरम ने किया था 276 लड़कियों को किडनैप, दो साल बाद एक हुई बरामद

Update:2016-05-19 04:52 IST
बोको हरम ने किया था 276 लड़कियों को किडनैप, दो साल बाद एक हुई बरामद
  • whatsapp icon

अबुजाः नाईजीरिया में बोर्नो के चिबोक शहर से दो साल पहले अगवा की गईं 276 लड़कियों में से एक को दो साल बाद बरामद किया गया है। सभी लड़कियों को अल-कायदा से जुड़े बोको हरम आतंकी संगठन के सदस्य अपने साथ ले गए थे। इस लड़की की बरामदगी से बाकी लड़कियों का पता चलने की उम्मीद बढ़ी है।

कहां से बरामद हुई लड़की?

-लड़की को उत्तरी नाईजीरिया के समबिसा जंगलों से बरामद किया गया।

-19 साल की लड़की का नाम अमीना अली केकी है।

-अमीना को बाकी स्कूली छात्राओं के साथ अगवा किया गया था।

-उसे बोको हरम के एक संदिग्ध आतंकी के यहां से बरामद किया गया।

-बोको हरम आतंकी मोहम्मद हयातू उसे अपनी बीवी बताता था।

क्या है चिबोक अपहरण मामला?

-चिबोक के एक सरकारी स्कूल पर अप्रैल 2014 में बोको हरम के आतंकियों ने धावा बोला था।

-यहां से आतंकवादी 276 लड़कियों को हथियारों के दम पर अगवा करके ले गए थे।

-अभी तक लड़कियों का कुछ अता-पता नहीं चला है।

Tags:    

Similar News