Deltacron After Omicron: ओमिक्रॉन के बाद अब इस देश में मिला डेल्टाक्रान वेरियंट, एक ही व्यक्ति में हो सकता है दो वैरिएंट का संक्रमण
Deltacron After Omicron: कोरोना वायरस के विभिन्न वेरिएंट डेल्टा (Delta) और ओमिक्रान (Omicron) के बाद अब डेल्टाक्रान (Deltacron) नामक नया वेरियंट खोजा गया है। ये भूमध्यसागरीय देश साइप्रस (Deltacron found in Cyprus) में मिला है।;
ओमीक्रान के बाद डेल्टाक्रॉन: Photo - Social Media
New Delhi: डेल्टा (Delta) और ओमीक्रान (Omicron) के बाद अब डेल्टाक्रान (Deltacron) नामक नया वेरियंट खोजा गया है। ये भूमध्यसागरीय देश साइप्रस (Deltacron found in Cyprus) में मिला है।
साइप्रस विश्वविद्यालय (University of Cyprus) में जैव प्रौद्योगिकी और आणविक वायरोलॉजी की प्रयोगशाला के प्रमुख डॉ लियोनडिओस कोस्त्रिकिस (Dr Leondios Kostrikis) ने बताया है कि इस नए वेरिएंट में डेल्टा संस्करण (delta version) के समान जेनेटिक मैटेरियल है, साथ ही ओमीक्रान के कुछ म्यूटेशन (Some mutations of Omicron) भी हैं। साइप्रस में लिए गए 25 नमूनों में ओमीक्रान के 10 म्यूटेशन पाए गए। इनमें से 11 नमूने ऐसे लोगों के थे जो वायरस के कारण अस्पताल में भर्ती थे, जबकि 14 सामान्य लोग थे।
नए वेरियंट की खोज के लिए देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व- साइप्रस के स्वास्थ्य
कोस्त्रिकिस ने कहा है कि अस्पताल में भर्ती रोगियों के बीच वायरस में म्यूटेशन की फ्रीक्वेंसी अधिक थी जिससे नए वेरियंट और अस्पताल में भर्ती होने के बीच संबंध का पता चलता कर है। साइप्रस के स्वास्थ्य मंत्री मिखलिस हाडजीपांडेलस (Cyprus Health Minister Mikhlis Hadjipandelas) ने कहा है कि नया वेरियंट फिलहाल चिंता की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि नए वेरियंट की खोज के लिए देश को अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है।
ओमीक्रान के बाद डेल्टाक्रॉन: Photo - Social Media
नए वेरियंट के वैज्ञानिक नाम की अभी घोषणा नहीं की गई है। समझा जाता है कि अगले हफ्ते साइप्रस नए वेरियंट के बारे में और जानकारी जारी करेगा। वैज्ञानिक पहले भी डेल्टा और ओमीक्रान के संयोजन की आशंका जता चुके हैं।
ओमीक्रान के बाद डेल्टाक्रॉन: Photo - Social Media
एक ही इंसान में अलग अलग वेरियंट का संक्रमण हो सकता है
दरअसल, कोरोना के विभिन्न वेरियंट मौजूद हैं और एक ही इंसान में अलग अलग वेरियंट का संक्रमण हो सकता है। ऐसा होने पर नए कंबाइंड म्यूटेशन की संभावना बन जाती है। ऐसा वेरियंट क्या असर पैदा करेगा, ये अभी पता नहीं है। लेकिन आशंका है कि दो अलग अलग वेरियंट अपने खतरनाक प्रभाव को एक नए वेरियंट में ला सकते हैं। मिसाल के तौर पर ज्यादा संक्रामकता, एंटीबॉडीज को चकमा, और फेफड़ों पर ज्यादा आक्रामकता - ये सब चीजें यदि एक ही वेरियंट में आ गईं तो बहुत खतरनाक स्थिति बन जाएगी।