पाकिस्तान में बाढ़ से आठ लोगों की मौत

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ में दो बच्चे समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर एक शादी में जा रहे थे।

Update: 2019-04-13 11:31 GMT

इस्लामाबाद: पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में अचानक आई बाढ़ में दो बच्चे समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। जिला प्रशासन अधिकारियों के अनुसार यह दुर्घटना उस समय हुई जब कुछ लोग गाड़ी में सवार होकर एक शादी में जा रहे थे।

अफगानिस्तान से लगती हुई सीमा वाले दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के वाना तहसील में उनका वाहन डूब गया। अधिकारियों ने बताया कि छह बच्चे लापता हैं। उनकी तलाश के लिए अभियान जारी है।

बचाव टीम ने छह महिलाओं और दो बच्चे के शव बरामद किए हैं। पाकिस्तानी सेना, जिला प्रशासन के अधिकारी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें...पाकिस्तान से बचाई गई ‘भारत की बेटी’ उज्मा अहमद ने खोला पार्लर, शुरू की नई पारी

Tags:    

Similar News