चीन में दुनिया की सबसे ऊंची लिफ्ट से दिखते हैं अद्भुत नजारे

Update: 2017-08-11 13:50 GMT

मौजूदा समय में पूरी दुनिया में तकनीक विकास की होड़ मची हुई है। चीन में भी विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में कई नए काम किए जा रहे हैं। चीन में दुनिया की सबसे ऊंची लिफ्ट लगायी गयी है। यह लिफ्ट आजकल मीडिया व सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बनी हुई है।

चीन के हुनान प्रांत की बाइलॉन्ग एलिवेटर दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट है। इसकी ऊंचाई 326 मीटर यानी करीब एक हजार फीट से भी ज्यादा है। इसकी चलने की क्षमता भी काफी तेज है। यह नीचे से ऊपर जाने में महज 92 सेकेंड का ही समय लेती है। इसे बनाने में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। इस लिफ्ट पर तीन डबल डेक एलिवेटर लगे हैं।

सबसे खास बात तो यह है कि इसमें लगे इन एलिवेटर की भार वहन क्षमता 4900 किलोग्राम है। यह लिफ्ट गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में दुनिया की सबसे ऊंची आउटडोर लिफ्ट के रूप में शामिल हो चुकी है। यह लिफ्ट लोगों को भूतल से एक पहाड़ी की चोटी तक ले जाने का काम करती है। लिफ्ट के ऊपर जाने के दौरान आसपास के प्रकृति के अद्भुत नजारे लोगों को काफी रोमांचित करते हैं।

Tags:    

Similar News