Jennifer Gates profile: अरबपति बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स के बारे में जानें

जेनिफर गेट्स ( Jennifer Gates) के बारे में एक चीज काफी लोगों को नहीं पता होगा। जेनिफर को घूमने फिरने का बहुत शोक है।

Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-10-18 11:47 GMT

Jennifer Gates: अरबपति बिल गेट्स की बेटी जेनिफर गेट्स के बारे में जानें (social media) 

Jennifer Gates Profile: बिल गेट्स (bill Gates) और मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates) की सबसे बड़ी बेटी जेनिफर गेट्स (Jennifer Gates) हैं। जेनिफर गेट्स (Jennifer Gates) ek ऐसी महिला हैं, जिन्होंने अपने पापा की तरह ही अपने दम पर अपना नाम बनाया है। जेनिफर एक कुलीन घुड़सवारी भी हैं। उन्होंने अपने प्रेमी नायल नासर से सगाई भी कर ली है।


Jennifer Gates कौन हैं'

जेनिफर गेट्स (Jennifer Gates) का जन्म 26 अप्रैल, 1995 को बेलेव्यू, वाशिंगटन, संयुक्त राज्य अमेरिका में हुआ हैं। उनके दो छोटे भाई-बहन हैं जिनका नाम रोरी जॉन गेट्स और फोएबे अदेले गेट्स है। जेनिफर(Jennifer Gates) ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट किया है। 2018 में उन्होंने ह्यूमन बायोलॉजी ( Human biology) के साथ ग्रेजुएशन किया है। फिर उन्होंने माउंट सिनाई के इकान स्कूल ऑफ मेडिसिन (Icahn School of Medicine at Mount Sina) में गईं। वह अभी यह सेकंड ईयर में हैं।


घूमने की बेहद शौकीन हैं जेनिफर गेट्स  

जेनिफर गेट्स ( Jennifer Gates) के बारे में एक चीज काफी लोगों को नहीं पता होगा। जेनिफर को घूमने फिरने का बहुत शोक है। उन्होंने अबतक कुवैत, स्पेन, ऑस्ट्रेलिया और अन्य फेमस जगह पर घूम लिया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है बता दें की जेनिफर 6 साल से ही घुड़सवारी कर रही हैं। जेनिफर गेट्स के पास कुल $20 बिलियन की संपत्ति है।


शादी के बंधन में बंधी जेनिफर गेट्स

जेनिफर गेट्स ने एक प्राइवेट सेरेमनी में शुक्रवार को 30 वर्षीय घुड़सवार नयेल नासर से शादी कर ली है। इस शादी को उन्होंने सीक्रेट रखा। दोनों की शादी न्यूयॉर्क की नॉर्थ सलेम स्थित 142 एकड़ की संपत्ति के गार्डन में रखा गया था। शादी में करीब 300 लोग शामिल हुए थे। जेनिफर और नासर की शादी की खुशी में शनिवार को रिसेप्शन पार्टी का आयोजन भी हुआ।


2017 से कर रहे एक दूसरे को डेट

जेनिफर गेट्स (Jennifer Gates) की नायल नासर की पहली तस्वीर 2017 में आईं, जब वह फ्लोरिडा में वेलेंटाइन डे डिनर कर रहे थे। दोनों ने स्टैनफॉर्ड यूनिवर्सिटी से एकसाथ ग्रेजुएशन किया था। 2020 में दोनों ने अपनी सगाई की घोषणा की थी। नयाल मूल रूप से मिस्त्र के रहने वाले हैं। उनका बचपन कुवैत में बीता है, लेकिन 2009 में उनका परिवार कैलिफोर्निया में बस गया। नयाल के पिता एक बिजनेस पर्सन हैं। नयाल भी एक घुड़सवार हैं। इतना ही नहीं वह वर्ल्ड लेवल पर कई प्रतियोगिताओं में जम्पर भी रह चुके हैं। बता दें कि जेनिफर ईसाई हैं, जबकि नासर मुस्लिम हैं। 

Tags:    

Similar News