मखाइल पॉपकोव खतरनाक सीरियल किलर जिसने 56 महिलाओं को मार डाला

Update: 2018-12-14 07:37 GMT
मखाइल पॉपकोव खतरनाक सीरियल किलर जिसने 56 महिलाओं को मार डाला

रूस के पूर्व पुलिसकर्मी मिखाइल पॉपकोव को देश का सबसे खतरनाक सीरियल माना जाता है। पॉपकोव इतना खतरनाक रहा है कि उसे 78 लोगों की हत्या का दोषी पाया गया है। खास तौर पर पॉपकोव ने महिलाओं को निशाना बनाया। उसने जितने लोगों की हत्या की उनमें 56 महिलाएं शामिल हैं। इस मामले में उन्हें दूसरी बार उम्र कैद की सजा सुनाई गई है। पॉपकोव को पहले भी 22 अन्य लोगों की हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा हो चुकी है।

कार में घुमाने के बहाने हत्या

पॉपकोव के अपराधा करने का अलग तरीका था। पॉपकोव देर रात के समय अपनी कार में महिलाओं को घुमाने के बहाने उन्हें बेरहमी से मार डालता था। पॉपकोव ने पुलिस सेवा में होने के बावजूद इतना जघन्य काम किया। पॉपकोव ने जिन महिलाओं को अपना शिकार बनाया उनमें से कम से कम 11 महिलाओं के साथ बलात्कार भी किया गया था। पॉपकोव ने तीन महिलाओं के साथ उस समय ये जघन्य काम किया जब वे अपनी ड्यूटी पर अपनी पुलिस की गाड़ी में थे।

यह भी पढ़ें: चिली में 14 साल के बच्चों को अपनी पहचान तय करने का हक

पंद्रह साल में की हत्याएं

पॉपकोव इतना शातिर अपराधी था कि इतने सारी हत्याएं करने के बावजूद वह कभी नहीं पकड़ा गया। करीब छह साल पहले डीएनए पहचान के आधार पर पॉपकोव को गिरफ्तार किया गया था। पॉपकोव ने ये सभी हत्याएं 1992 से 2007 के दौरान की थीं। पॉपकोव ने जिन महिलाओं को शिकार बनाया उनकी उम्र 15 से 40 साल के बीच थी। वैसे उसने एक पुरुष पुलिसकर्मी की हत्या की बात भी मानी है।

शवों के कर देता था टुकड़े

पॉपकोव ने अधिकांश महिलाओं की हत्या कुल्हाड़ी और हथौड़े से की। उसने कई महिलाओं के शवों को टुकड़ों में करने के बाद जंगलों में फेंक दिया। पॉपकोव का कहना है कि उसने इन चरित्रहीन महिलाओं को शुद्ध कर दिया। पॉपकोव का रूस का सबसे बड़ा सीरियल किलर माना जा रहा है। इससे पहले रूस में सबसे अधिक 48 लोगों की हत्या अलेक्जेंडर पिचुश्किन ने की थी जबकि सोवियत संघ के दौर में आंद्रेइ चिकातिलो ने 52 लोगों की हत्या की थी।

Tags:    

Similar News