मॉडल्स और करोडों का होटल: सऊदी प्रिंस की ऐसी भव्य पार्टी, जानकर हो जाएंगे हैरान

किताब में दावा किया गया है कि इन मेहमानों को खुश करने के लिए ब्राजील, रूस और दुनिया के अन्‍य इलाकों से 150 मॉडलों को बुलाया गया था। इस द्वीप पर जाने के दौरान सभी मॉडलों की सेक्‍सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) की जांच हुई थी।

Update: 2020-10-12 14:57 GMT
किताब में दावा किया गया है कि इन मेहमानों को खुश करने के लिए ब्राजील, रूस और दुनिया के अन्‍य इलाकों से 150 मॉडलों को बुलाया गया था।

लखनऊ: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान का विवादों से पुराना नाता है। अब उनके बारे में एक किताब में बड़ा खुलासा हुआ है। इस किताब में दावा किया गया है कि प्रिंस सलमान ने एक आईलैंड पर शानदार पार्टी का आयोजन किया था। यह पार्टी मालदीव में हुई थी। इसमें कई देशों के टॉप मॉडल्स और सबसे महंगे डीजे को बुलाया गया था। दावा किया गया है कि प्रिंस ने पार्टी के लिए पूरे द्वीप को ही बुक किया था।

इस किताब का नाम ब्‍लड एंड ऑयल: मोहम्‍मद बिन सलमान रूदलेस क्‍वेस्‍ट फॉर ग्‍लोबल पॉवर है। इस किताब में दावा किया गया है इस पार्टी का आयोजन 2015 के गर्मियों में किया गया था। इसमें खाड़ी देशों से प्रिंस के करीबी कुछ दर्जन मेहमान भी आए थे।

यह भी दावा किया गया है कि इन मेहमानों को खुश करने के लिए ब्राजील, रूस और दुनिया के अन्‍य इलाकों से 150 मॉडलों को बुलाया गया था। इस द्वीप पर जाने के दौरान सभी मॉडलों की सेक्‍सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज (STD) की जांच हुई थी।

ये भी पढ़ें...खदेड़ी गई चीनी सेना: हथियारों के साथ घुस रहा था जहाज, दौड़ा लिया इस देश ने

रातभर होती थी पार्टी

किताब में कहा गया है कि पार्टी को भव्य बढ़ाने के लिए मियामी के एक नामी रैपर और कोरियाई पॉप स्टार भी शामिल हुए थे। बताया गया है कि प्रिंस सलमान खुद ही अपने मनपसंद गाने बजवाते थे। किताब में दावा किया गया है कि मेहमान रातभर पार्टी करते थे और दिनभर सोते थे। इसके साथ दावा किया गया है कि प्रिंस ने 50 करोड़ डॉलर में एक फाइव स्‍टार यॉच बुक किया था। इसमें दो हेलीपैड और मूवी थिएटर तथा पानी के अंदर से समुद्र में देखने की सुविधा थी।

ये भी पढ़ें...हार्दिक पंड्या की बेशकीमती घड़ी: 53 हीरो से है जड़ी, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

महीनेभर के लिए बुक था पूरा द्वीप

किताब में दावा है कि प्रिंस सलमान ने करीब एक महीने तक यहां पर पार्टी करने की योजना तैयारी की थी, लेकिन स्‍थाानीय अखबारों में इसका खुलासा हो गया। इसके बाद उन्‍हें विदेशी मॉडलों के साथ वहां से लौटना पड़ा। प्रिंस की तरफ से पूरे द्वीप, 300 कर्मचारियों, 48 प्राइवेट विला और बर्फबारी करने वाली मशीन को किराए पर लिया गया था। पार्टी में मेहमानों की प्राइवेसी का भी खास ख्याल रखा गया था। इस पार्टी में फोन पर बैन लगाया गया था।

ये भी पढ़ें...करोड़ो का एक विकेट: सबसे महंगा IPL सौदा, इन खिलाड़ियों का लाखों में हर रन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News