तानाशाह परवेज मुशर्रफ लौटेंगे पाकिस्तान, देशद्रोह पर होगी सुनवाई

देशद्रोह के मामले का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के 1 मई को स्वदेश लौटने की संभावना है। उनके वकील ने शनिवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी।

Update: 2019-04-28 10:00 GMT

इस्लामाबाद: देशद्रोह के मामले का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व सैन्य तानाशाह परवेज मुशर्रफ के 1 मई को स्वदेश लौटने की संभावना है। उनके वकील ने शनिवार को संवाददाताओं को यह जानकारी दी। एक विशेष अदालत ने मार्च 2014 में मुशर्रफ के खिलाफ आरोप तय किया था।

वह इलाज कराने के लिए 2016 में दुबई गए और उसके बाद से अब तक वापस नहीं आए हैं। पिछले महीने उन्हें दुबई में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी देखे: बम धमाके से दहला पाकिस्तान, विस्फोट में 3 सुरक्षा कर्मियों की मौत, 2 घायल

मुशर्रफ के वकील सलमान सफदर ने संवाददाताओं से कहा कि तबियत बिगड़ने के बावजूद पूर्व सैन्य शासक अदालत में पेश होने के लिए तैयार हैं। अदालत ने उन्हें 2 मई को समन किया है।

एक्सप्रेस न्यूज ने सफदर के हवाले से कहा कि पूर्व राष्ट्रपति के निजी चिकित्सक की मंजूरी उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए वर्तमान परिस्थितियों में महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक सूत्रों ने उनके आने की तारीख की पुष्टि की है।

Tags:    

Similar News