लंदन में आतंकी ने चाकू चलाया, एक महिला की मौत, 6 अन्य घायल

Update:2016-08-04 07:08 IST
लंदन में आतंकी ने चाकू चलाया, एक महिला की मौत, 6 अन्य घायल
  • whatsapp icon

लंदनः ब्रिटिश राजधानी के मध्य भाग में स्थित रसेल स्क्वॉयर में बुधवार रात स्थानीय समय के मुताबिक रात करीब साढ़े 10 बजे एक शख्स ने चाकू मारकर एक महिला की जान ले ली। हमले में 6 अन्य लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक ये आतंकी हमला था।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर चाकू से गंभीर रूप से घायल सभी 7 लोग मिले। घायल महिला की बाद में मौत हो गई। हमले के करीब 6 मिनट के अंदर ही पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। उसके बारे में अभी और जानकारी नहीं दी गई है। पहले पुलिस ने इसे आतंकी हमला मानने से इनकार किया था।

फोटोः हमले के बाद घटनास्थल पर मौजूद पुलिस

Tags:    

Similar News