पाकिस्तानियों का मोदी प्रेम! इस्लाम छोड़ अपनाया हिन्दू धर्म

भारत में नागरिकता कानून में संशोधन का असर अब पाकिस्तान के नागरिकों पर भी दिखने लगा है। पाकिस्तान के नागरिक ने इस्लाम छोड़ कर हिंदू धर्म अपना लिया है। वहीं भारत में शरण लेने की भी मंशा रखता है। दरअसल, इस पाकिस्तानी नागरिक का नाम है 'अल्ताफ हुसैन'। अल्ताफ ने हिन्दू धर्म अपनाने के साथ ही पीएम मोदी और भारत के प्रति अपना प्रेम भी साबित कर दिया है। 

Update: 2019-12-30 11:16 GMT
pakistani citizen altaf hussain converting to hinduism

भारत में नागरिकता कानून में संशोधन का असर अब पाकिस्तान के नागरिकों (Pakistani Citizen) पर भी दिखने लगा है। पाकिस्तान के नागरिक ने इस्लाम छोड़ कर हिंदू धर्म अपना लिया है। वहीं भारत में शरण लेने की भी मंशा रखता है। दरअसल, इस पाकिस्तानी नागरिक का नाम है 'अल्ताफ हुसैन' (Altaf Hussain) । अल्ताफ ने हिन्दू धर्म अपनाने के साथ ही पीएम मोदी और भारत के प्रति अपना प्रेम भी साबित कर दिया है।

तो इसलिए अल्ताफ ने अपनाया हिंदू धर्म:

अल्ताफ हुसैन के मुताबिक़ जब उसने अपने पूर्वजों और दादा परदादा के कागजात निकलवाये तो उसे पता चला कि वो हिंदू थे। ऐसे में उसका खानदान हिन्दू है। इसी लिए हुसैन ने हिन्दू धर्म अपनाया है।

ये भी पढ़ें: CAA और 370 का विरोध करने वाले इस मुस्लिम देश ने भारत पर किया ये बड़ा ऐलान

कौन हैं अल्ताफ हुसैन

अल्ताफ हुसैन पाकिस्तानी नागरिक है, जिसे उसके क्षेत्र के लोग पैगम्बर के बाद बड़ा दर्जा देते हैं। भारत के बंटवारे के वक़्त भारी मार-काट के बीच इस्लामी जन्नत का सपना देखते हुए यूपी-बिहार से पाकिस्तान पहुंचे लोगों के वंशजों के लिए अल्ताफ़ हुसैन किसी मार्क्स, लेनिन, माओ या चे ग्वेवारा से कम नहीं हैं।

जानकारी के मुताबिक़, अल्ताफ पाकिस्तान की पुलिस और सेना के लिए गैंग्स्टर, अपराधी, हत्यारे या किसी आतंकवादी से कम नहीं। इतना ही नहीं ब्रिटेन की पुलिस ने उसके ख़िलाफ़ घृणा फैलाने और आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया है और फ़िलहाल वो ज़मानत पर हैं।

ये भी पढ़ें: नया साल-तगड़ा झटका: दुखी हुए यूजर्स, अब जेब पर आएगा दोगुना खर्च

पीएम मोदी से अल्ताफ कर चुके गुजारिश :

अल्ताफ़ हुसैन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारत में शरण के लिए गुजारिश कर चुके हैं। पीएम से अल्ताफ ने अनुरोध किया था कि उन्हें और उनके दोस्तों को भारत में शरण दे दी जाए ताकि वो भारत में दफ़्न अपने पुरखों की क़ब्रों पर जा सकें। इसके लिए वो कुछ भी करने को तैयार हैं। उसने ऐलान किया था कि अगर उसे भारत आने को मिलता है तो वह न तो राजनीति करेगा और न अयोध्या मसले पर विवाद करेंगा। बल्कि राम मंदिर बनाने के फ़ैसले का समर्थन करेंगा।

ये भी पढ़ें: बेटी को हिंदू की तरह आरती करता देख बौखलाए शाहिद, तोड़ दी टीवी

Tags:    

Similar News