PM Modi US Visit : 'भारत आज पीछे नहीं चलता, बल्कि नेतृत्व करता है', न्यूयॉर्क में बोले पीएम मोदी

PM Modi US Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय अमेरिकी दौर पर हैं। रविवार को न्यूयॉर्क के नासाऊ कोलिजीयम में आयोजित मेगा इवेंट में प्रवासी भारतीयों को संबोधित कर रहे हैं।

Newstrack :  Network
Update:2024-09-22 19:29 IST

PM Modi US Visit  : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न्यूयॉर्क के नासाऊ कोलिजीयम में मेगा इवेंट 'मोदी एंड अमेरिका' में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करने से पहले अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि अब अपना नमस्ते भी लोकल से ग्लोबल हो गया है, ये सब आपके कारण की हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम किसी पद पर नहीं थे, तब भी आपके सामर्थ्य को समझते थे और आज भी। उन्होंने कहा कि आप ही भारत के सबसे मजबूत ब्रांड एंबेसडर हो, इसलिए हम आप सबको राष्ट्रदूत कहता हूं।  उन्होंने कहा कि हम उस देश के वासी है, जहां सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं, दुनिया के सारे पंथ और मत हैं। इसके बाद भी हम एक और नेक बनकर आगे बढ़ रहे हैं। हमें मां भारती ने जो सिखाया है, उसी पथ पर आगे बढ़ रहे हैं। अपने संस्कारों को नहीं भूल सकते हैं, वह हमारे रगों में है। इसलिए हम जहां भी जाते हैं, वहां सबको परिवार मान लेते हैं और सबके साथ घुल मिल जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में भाषाएं अनेक हैं, लेकिन भाव एक है और वह है - भारत माता की जय।

भारत के लोकतंत्र का पैमाना देखते हैं, तो गर्व होता है

पीएम मोदी ने कहा कि पूरी दुनिया के लिए 2024 कई मायनों में अहम है। आज कई देशों में लोकतंत्र का जश्न मनाया जा रहा है तो कई देशों के बीच संघर्ष चल रहा है। भारत में चुनाव हो चुके हैं और अमेरिका में चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भारत में चुनाव हुए, वह मानवीय इतिहास के अब तक के सबसे बड़े चुनाव थे। इन चुनाव में अमेरिका की आबादी से दो गुना और पूरे यूरोप की कुल आबादी से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र का पैमाना देखते हैं, तो गर्व होता है। 

उन्होंने कहा कि हम किसी भी देश या समाज में रहें, लेकिन हमारे त्याग, बलिदान और योगदान की भावना नहीं बदलती है। इसी भावना का प्रतीक है कि जो आपने चिकित्सा, रिसर्च, तकनीकि और विज्ञान के क्षेत्र में झंडा बुलंद किया है। उन्होंने कहा कि दुनिया के लिए एआई का मतलब आर्टीफिशयिल इंटेलीजेंस हैं, लेकिन मैं अमेरिकन-इंडियन मानता हूं। उन्होंने कहा कि यही एआई भारत और अमेरिका को नई ऊंर्चा दे रहा है। 

हमें तीन गुना गति से आगे बढ़ना है

पीएम मोदी ने अपनी जीवन यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि मैं कई साल तक देश में भटकता रहा, जहां खाना मिला वहां खा लिया और जहां सोने को मिला वहां सो लिया। लेकिन नीयति ने मुझे राजनीति में पहुंचा दिया। मैं 13 साल तक सीएम रहा हूं, इसके बाद लोगों ने प्रमोशन कर दिया और पीएम बना दिया। अब मुझे तीसरा टर्म सौंपा है। हमें अपने तीसरे टर्म में कई बड़े लक्ष्य साधने हैं और तीन गुना गति से आगे बढ़ना है।

भारत अब रुकने वाला नहीं

पीएम ने कहा कि हर सेक्टर में आगे बढ़ रहे हैं, इसके लिए नीतियां बनाई हैं। भारत आज दूसरा सबसे मोबाइल निर्माता है। दुनिया का हर मोबाइल ब्रांड मेड इन इंडिया है। उन्होंने कहा कि एक जमाना था, जब हम मोबाइल आयात करते थे, लेकिन आज निर्यात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत आज पीछे नहीं चलता है, बल्कि नेतृत्व करता है। उन्होंने कहा कि भारत में लोगों के पास ई वॉलेट है, डिजी लॉकर है। भारत अब रुकने या थमने वाला नहीं है। 

गरीब को बनाया ताकतवर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज आत्मविश्वास से भरा हुआ है, संकल्प के साथ लोग अपनी मंजिल तक पहुंचने का इरादा रखते हैं। उन्होंने कहा कि भारत अवसरों का इंतजार नहीं करता है, बल्कि निर्माण करता है। बीते दस सालों में भारत हर सेक्टर में आगे बढ़ा हैं, करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। हमने पुरानी सोच को बदलते हुए गरीब को ताकतवर बनाया है।

भारतीय समुदाय में दिखा उत्साह

मेगा इवेंट 'मोदी एंड अमेरिका' कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग पहुंचे हैं, यहां लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है। विभिन्न कलाकार समूह पारम्पिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे हैं। पीएम के स्वागत के लिए भारतीय समुदाय के लोग कई भाषाओं में 'वेलकम मोदी' के पोस्टर हाथों में लिए हुए दिखाई दिए। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान 500 से अधिक कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुति देंगे। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपने सोशल मीडिया पर हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, मंच तैयार है। न्यूयॉर्क के नासेउ कोलिज़ीयम में जल्द ही प्रधानमंत्री @narendramodi के संबोधन का इंतज़ार है। #Modi&US

मोदी एंड यूएस नाम के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लिखा, गुजरात के दिल से एक ऐसी आवाज़ उभरी है, जो पूरी दुनिया में गूंज रही है - @AdityaGadhvi03 अब मंच पर! #Gotilo घर में भारी जयकारे लग रहे हैं और भीड़ भी साथ गा रही है!

मोदी एंड यूएस नाम के सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें लिखा, क्या भारतीय रैप कर सकते हैं? ‘बिग डॉग्स’ फेम @Hanumankind1 ने इस सवाल का जवाब दिया! प्रकृति की वह शक्ति मंच पर है #ModiandUs!


Tags:    

Similar News