Nepal floods : नेपाल में बारिश और बाढ़ का कहर, 66 लोगों की मौत

Nepal floods : नेपाल में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं और घरेलू हवाई यात्रा बाधित हुई है।

Report :  Neel Mani Lal
Update:2024-09-28 20:41 IST

Nepal floods : नेपाल में लगातार बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से कम से कम 66 लोगों की मौत हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन से प्रमुख सड़कें बंद हो गई हैं और घरेलू हवाई यात्रा बाधित हुई है। गृह मंत्रालय के अधिकारी दिल कुमार तमांग ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, 27 सितंबर सुबह से 69 लोग लापता बताए गए हैं और 60 लोग घायल हुए हैं। अधिकांश मौतें काठमांडू घाटी में हुईं, जहां बाढ़ के कारण यातायात और सामान्य गतिविधि ठप हो गई है।

काठमांडू के कुछ हिस्सों में 27 सितंबर को 322.2 मिमी (12.68 इंच) तक बारिश दर्ज की गई। बचावकर्मियों ने छतों या ऊंची जमीन पर फंसे लोगों की मदद के लिए हेलीकॉप्टर और रबर की नावों का इस्तेमाल किया। अधिकारियों ने कहा कि दक्षिण एशिया की वार्षिक मानसून बारिश के पीछे हटने में लगभग एक सप्ताह की देरी के बाद पूरे क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई और देश की अधिकांश नदियाँ उफान पर हैं, जिससे सड़कें और पुल बह रहे हैं। काठमांडू हवाई अड्डे के प्रवक्ता रिंजी शेरपा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं, लेकिन कई घरेलू उड़ानें बाधित हुई हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण-पूर्व में कोशी नदी, जो बिहार में लगभग हर साल घातक बाढ़ का कारण बनती है, खतरे के स्तर 450,000 क्यूसेक से ऊपर बह रही है, जबकि सामान्य स्तर 150,000 क्यूसेक है।

Similar News