Sri Lanka: विदेशी मंत्री ने की श्रीलंका में आईटी पार्क खोलने की पेशकश

Update: 2016-02-07 09:13 GMT

कोलंबो: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने श्रीलंका में एक सूचना प्रौद्योगिकी पार्क खोलने की पेशकश की है। दोनों पक्ष इस मुद्दे पर आगे संभावना तलाशने पर सहमत हैं। ये बात उन्होंने श्रीलंका में भारत उत्सव संगम के फर्स्ट एडिशन के अंतर्गत एक समारोह में कही।

सुषमा स्वराज के मुताबिक, श्रीलंका भी सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी को प्रोत्साहन देने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। देश ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। दोनों देशों के बीच सूचना एवं डिजिटल प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग के काफी मौके मौजूद हैं।

और क्या कहा विदेश मंत्री ने?

- पीएम मोदी ने डिजिटल इंडिया को राष्ट्र के विकास की रणनीति के मध्य में रखा है।

- डिजिटल इंडिया पहल, सरकार को पारदर्शी, जवाबदेह एवं नागरिकों के अनुकूल बनाने के प्रमुख उपायों में से एक है।

- सुषमा स्वराज ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना, पूर्व राष्ट्रपति चन्द्रिका कुमारतुंगा भंडारनायके, तमिल नेशनल एलायंस व श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के नेताओं से भी मुलाकात की।

Tags:    

Similar News