जानिए तराई मुक्ति मोर्चा के बारें में, जिसने नेपाल में हुए ब्लास्ट की ली है जिम्मेदारी

तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) भारत की सीमा से लगे तराई के लोगों के लिए अधिक राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाला एक समूह है।

Update: 2021-03-15 07:24 GMT
बम विस्फोट की घटना को लेकर तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) की तरफ से कहा गया है कि यह संगठन के "भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान" का एक हिस्सा था।

काठमांडू: नेपाल के लाहान जिले के सिराहा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

यहां एक सरकारी ऑफिस में प्रेशर कुकर बम फटने से आठ लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

ये घटना रविवार को उस वक्त हुई जब सिराहा के सरकारी सरकारी कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ जमा थी।

इस घटना की जिम्मेदारी तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने ली है।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसिया इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक बम विस्फोट की वारदात लैंड रिवेन्यू ऑफिस के फर्स्ट फ्लोर पर हुई थी।

जो आठ लोग इस बम धमाके में घायल हुए हैं, उसमें से पांच पुरुष और तीन महिलाएं हैं।

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग लैंड रिवेन्यू डिपार्टमेंट में काम करते थे।

धमाका इतना जोरदार था कि मौके पर मौजूद बुरी तरह से जख्मी हो गये।

जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है।

नेपालियों के लिए सरकारी सुविधा, भारत में मिलती है ऐसे, हुआ बड़ा खुलासा

नेपाल में हुए बम धमाके की तराई मुक्ति मोर्चा ने ली जिम्मेदारी, जानिए इसके बारें में (फोटो:सोशल मीडिया)

इस पूरे घटनाक्रम पर पुलिस का क्या कहना है?

इस मामले में डीएसपी तपन दहल ने बताया कि, बम विस्फोट की घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

सप्तऋषि अस्पताल, लाहन में उनका ट्रीटमेंट चल रहा है, जबकि अन्य को लखन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं एक अन्य को इलाज के लिए काठमांडू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भारत से जाने वाला पेट्रोल-डीजल नेपाल में सस्ता, सीमावर्ती इलाकों में हो रही तस्करी

नेपाल में हुए बम धमाके की तराई मुक्ति मोर्चा ने ली जिम्मेदारी, जानिए इसके बारें में (फोटो:सोशल मीडिया)

तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने ली इस घटना की जिम्मेदारी, जानिए इसके बारें में

तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) ने रविवार को हुई इस घटना की जिम्मेदारी ली है। ये संगठन जया कृष्ण गोयत के नेतृत्व में काम करता है।

तराई मुक्ति मोर्चा (क्रांतिकारी) भारत की सीमा से लगे तराई के लोगों के लिए अधिक राजनीतिक और आर्थिक अधिकारों के लिए आंदोलन करने वाला एक समूह है।

बम विस्फोट की घटना को लेकर इस संगठन की तरफ से कहा गया है कि यह संगठन के "भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान" का एक हिस्सा था।

हमने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के रूप में प्रेशर कुकर बम विस्फोट किया है। अगर भ्रष्टाचार जारी रहा तो और सख्त कार्रवाई की जाएगी और इसके लिए नेपाल सरकार और प्रांतीय सरकार जिम्मेदार होंगे।

तबाही बनी नेपाली झील: भयानक खतरे को लेकर हाई अलर्ट, भारत हुआ चौकन्ना

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News