दीपावली की चमक UN मुख्यालय पर भी दिखी, पहली बार मनाया किसी देश का खास पर्व

Update: 2016-10-30 06:04 GMT

न्यूयॉर्क: दीपावली की रौनक इस बार न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में भी देखने को मिली। संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय की इमारत पर पहली बार किसी देश के खास पर्व का इस तरह स्वागत किया जा रहा है। संरा मुख्यालय का भारतीय समुदाय यहां अगले तीन दिन तक दीपावली का जश्न मनाएगा।

संयुक्त राष्ट्र की इमारत पर 'हैप्पी दिवाली' की नियोन लाइट पहली बार लगाई गई है। अब तक किसी देश के किसी भी त्योहार पर मुख्यालय की इमारत में ऐसी कोई परंपरा नहीं थी। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने भी संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की एक फोटो ट्वीट की।



Tags:    

Similar News