UN महासचिव ने किया जिम्बाब्वे में शांति बनाए रखने का आह्वान

twitter-grey
Update:2017-11-17 10:20 IST
UN महासचिव ने किया जिम्बाब्वे में शांति बनाए रखने का आह्वान
संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने किया जिम्बाब्वे में शांति बनाए रखने का आह्वान
  • whatsapp icon

न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे को नजरबंद रखे जाने के बाद देश में शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, 'महासचिव जिम्बाब्वे के घटनाक्रमों पर करीब से नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने शांति बनाए रखने का आह्वान किया है। साथ ही चर्चा के जरिए राजनीतिक मतभेदों को सुलझाने के महत्व पर बल दिया।'

ये भी पढ़ें...जिम्बाब्वे में सेना ने सरकारी चैनल पर कब्जा किया, तख्तापलट से इनकार

गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने जारी बयान में कहा, कि गुटेरेस ने स्थिति के शांतिपूर्ण समाधान के लिए दक्षिण अफ्रीकी विकास समुदाय द्वारा शुरू किए गए प्रयासों का स्वागत किया है। वह अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष और क्षेत्रीय नेताओं के संपर्क में हैं।

गौरतलब है कि जिम्बाब्वे की सेना ने बुधवार को कथित तौर पर मुगाबे और उनकी पत्नी को नजरबंद कर लिया था। तब से देश में अनिश्चितता का माहौल है।

आईएएनएस

Tags:    

Similar News