Lucile Randon: विश्व की सबसे ज्यादा उम्रदराज महिला की 118 साल की आयु में मौत, जाने उनके बारे में

Lucile Randon: विश्व की सबसे ज्यादा उम्रदराज़ फ्रांसीसी महिला ल्यूसिल रैंडन का 118 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रैंडन को सिस्टर आंद्रे के नाम से जाना जाता था।;

Report :  Jugul Kishor
facebook icontwitter icon
Update:2023-01-18 07:41 IST
Lucile Randon

Lucile Randon (Pic: Social Media)

  • whatsapp icon

Lucile Randon: विश्व की सबसे ज्यादा उम्रदराज़ फ्रांसीसी महिला ल्यूसिल रैंडन का 118 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रैंडन को सिस्टर आंद्रे के नाम से जाना जाता था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रैंडन की मौत नर्सिंग होम में सोते समय हो गई है। रैंडन का जन्म 11 फरवरी, 1904 को दक्षिणी फ्रांस में हुआ था। सेंट-कैथरीन-लेबौरी नर्सिंग होम के प्रवक्ता ने कहा कि कि ल्यूसिल रैंडन की मौत काफी दुखद है, लेकिन रैंडन की यही इच्छा थी की वह अपने प्यारे भाई से मिलें।

बता दें कि जापान की केन तनाका की पिछले साल 119 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी। वह धरती पर सबसे अधिक दिन जीने वाली महिला थीं। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने आधिकारिक तौर पर अप्रैल 2022 में उन्हें सबसे उम्रदराज शख्स माना था। इसके बाद ल्यूसिल रैंडन दुनिया में सबसे ज्यादा उम्रदराज महिला थीं। रैंडन का जन्म तब हुआ था जब न्यूयॉर्क ने अपना पहला सबवे खोला था और जब टूर डी फ्रांस का केवल एक बार मंचन किया गया था।

ल्यूसिल रैंडन ने 2021 में दी थी कोविड को मात  

रैंडन ने 1944 में 40 वर्ष की आयु में एक कॉन्वेंट में एंट्री से पहले एक गवर्नर और ट्यूटर के रूप में काम किया। वह 1979 से नर्सिंग होम में और 2009 से टूलॉन होम में थीं। हाल ही में रैंडन ने कहा था कि लोग कहते हैं कि काम मारता है, लेकिन मेरे लिए काम ने मुझे जीवित रखा। मैं 108 साल की उम्र तक काम करती रही। ल्यूसिल रैंडन 2021 में कोविड पॉजिटिव हो गईं थी, इसके बाद भी वह बच गई, जो दुनिया भर के लोगों के लिए आशा का प्रतीक बन गई थीं।  

Tags:    

Similar News