×

Assam: केजरीवाल ने असम के सीएम पर बोला हमला, कहा- भाजपा ने गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया

Assam: संकल्प सभा में केजरीवाल ने सीएम सरमा पर जमकर हमला बोला। असम की वर्तमान सरकार 2014 में सत्ता में आई। हमारी ‘आप‘ 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। सीएम हिमंत ने सिर्फ नफरत की राजनीति की।

Ashish Pandey
Published on: 2 April 2023 6:20 PM GMT
Assam: केजरीवाल ने असम के सीएम पर बोला हमला, कहा- भाजपा ने गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया
X
Kejriwal (Photo-Social Media)

Assam: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने असम की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने 7 साल में दिल्ली का चेहरा बदल दिया है और भाजपा ने असम में गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया। सीएम केजरीवाल ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया, फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। सीएम हिमंत ने सिर्फ नफरत की राजनीति की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने परीक्षा पेपर लीक और बेरोजगारी को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली असम सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर आम आदमी पार्टी असम में सरकार बनाती है तो मुफ्त बिजली, सभी बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने 7 साल में दिल्ली का चेहरा बदल दिया है। भाजपा ने असम में गंदी राजनीति के अलावा कुछ नहीं किया।

सीएम हिमंत ने सिर्फ नफरत की राजनीति की

संकल्प सभा में दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने सीएम सरमा पर हमला बोलते हुए कहा कि असम के लोगों ने हर राजनीतिक दल को मौका दिया, फिर भी कोई बदलाव नहीं हुआ। असम की वर्तमान सरकार 2014 में सत्ता में आई। हमारी ‘आप‘ 2015 में दिल्ली में आई। दिल्ली इतनी विकसित हो गई, लेकिन असम अभी भी विकसित नहीं हुआ। सीएम हिमंत ने सिर्फ नफरत की राजनीति की।

दिल्ली-पंजाब में पेपर लीक नहीं होता

सीएम केजरीवाल ने कहा कि असम में बेरोजगारी है, यहां पेपर लीक हो रहे हैं। कोई बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा है। पंजाब और दिल्ली में कोई पेपर लीक नहीं होता है। अगर हमें असम में मौका मिलता है तो हम यहां काम करेंगे और अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। हमने दिल्ली में 12 लाख युवाओं को रोजगार दिया, यहां भी ऐसा ही करेंगे। केजरीवाल ने कहा कि हम असम को भी विकसित करेंगे।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story