×

2023 Ka Dhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए सुनहरा अवसर व कई सौगातें ला रहा है 2023, जानिए सेहत, धन व प्यार का वार्षिक राशिफल

Yearly Sagittarius Horoscope 2023 Ka Dhanu Rashifal: साल 2023 धनु राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:27 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:27 AM GMT)
Yearly Sagittarius Horoscope 2023 Ka Dhanu Rashifal
X

Yearly Sagittarius Horoscope 2023 Ka Dhanu Rashifal (Photo - Social Media)

Yearly Sagittarius Horoscope 2023 Ka Dhanu Rashifal: साल 2023 धनु राशि के लिए आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

धनु राशि के लिए साल 2023 (Varshik Rashifal 2023 Dhanu Rashi )

साल 2023 धनु राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। धनु राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 धनु राशि वालों के ( Dhanu Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो धनु राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 धनु राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

धनु राशि 2023 कैसा रहने वाला है

धनु राशि का स्वामी बृहस्पति ग्रह है। इस राशि के जातक बहुत आशावादी होते हैं।इस साल 2023 में धनु राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा और इस साल निजी संबंधों को मजबूती मिलेगी। इस साल गुरु आपके चतुर्थ भाव में मीन राशि में रहेंगे। शनि मकर राशि में दूसरे भाव और तीसरे भाव मे कुंभ में स्थित रहेंगे और इस साल पंचम भाव, नवम भाव और द्वादश भाव में असर डालेंगे। इस साल छोटी - मोटी यात्राओं का मौका भी आपको मिलेगा। विदेश जाने की संभावना भी प्रबल होगी। आपकी मानसिक शक्ति का विकास होगा। संतान प्राप्ति के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में भी इजाफा होने के योग बनेंगे। आपको यदि अपने आलस्य को एक तरफ रख देंगे तो बहुत कुछ प्राप्ति होगी और जीवन में कुछ विशेष उपलब्धि प्राप्त हो सकती है। इस साल 30 अक्टूबर को राहु का गोचर मीन राशि में और केतु का गोचर कन्या राशि में होगा। जिससे आपकी कुंडली के चौथे और दशम भाव प्रभावित होंगे। इस साल कभी शुभ और कभी अशुभ प्रभाव आपको प्रभावित करेगा।

2023 में धनु राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Dhanu Rashifal 2023 Money Conditions)

साल 2023 में इस साल के शुरू से अप्रैल के मध्य आपको नौकरी में बड़ी सफलत मिलने के आसार है।लेकिन जब शनि तीसरे भाव में रहेंगे तबआप बिजनेस और नौकरी में जोखिम लेने से बचें। जातक जितनी मेहनत करेंगे उतना ही अधिक धन लाभ कर पाएंगे। किसी की वजह से नहीं खुद की वजह से धन लाभ होगा। लेकिन निवेश करने से पहले विचार कर लें। मार्च से पहले खर्च की अधिकता रहेगी। बहुत कम बचत कर पाएंगे, लेकिन जून के बाद आर्थिक बचत कर पाने में सफल होंगे। घर में मांगलिक आयोजन करेंगे। जिसमें खर्च तो होगा। पैतृक संपत्ति में जातक को लाभ हो सकता है। किसी कानूनी दांवपेंच मे फंसे है तो इस साल निकल जाएंगे। साल की शुरुआत से धन के लिए जो उतार-चढ़ाव थे, वो साल के आखिरी में सही हो जाएंगे। इस साल जातक अच्छे कपड़ों, गहनों और सुख सुविधाओं पर खर्च करेंगे।अप्रैल से अगस्त के दौरान किसी भी तरह की नौकरी बदलने से बचें। अक्टूबर से दिसंबर का समय अनुकूल रहेगा और नौकरी में बदलाव से सफलता मिलेगी और तनख्वाह में वृद्धि भी मिल सकती है।

इस राशि के जातक के लिए साल 2023 बहुत कुछ लेकर आ रहा है। साल 2023 छात्रों के लिए मिलाजुला फल देगा। जनवरी से मार्च तक समय अच्छा रहेगा। अप्रैल के बाद समय शिक्षा के लिए चुनौती के साथ संघर्षपूर्ण रहेगा। जातक शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम बनाएंगे। अगर जातक किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होंगे तो सफलता के साथ नाम भी होगा। जातक का नौकरी पेशा जीवन उपल्बधियों से भरा रहेगा। एक से अधिक स्त्रोतों से आमदनी होगी।बिजनेस में देश-विदेश में ख्याति के योग है। यदि कोई नया काम शुरु करना चाहते है तो साल सबसे बेहतर हैं। कई स्त्रोतो से आय के साधन बनेंगे।जो लोग नौकरी करते हैं उनको कई जगहों से ऑफर मिलेंगे। काम की प्रशंसा होगी। किसी भी जॉब में जातक को अच्छा पैकेज मिलेगा। कहने का मतलब कि साल 2023 जातक के लिए स्वर्णिम है।यह साल अच्छे प्रदर्शन के साथ कई अधूरे कामों को पूरा करने वाला साबित होगा।

धनु राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ (Saal Me Dhanu Rashifal 2023 Love Life)

इस राशि के जातक के लिए साल 2023 पारिवारिक जीवन के लिए अच्छा रहने वाला है। जातक का परिवार के साथ संबंध प्रगाढ़ होंगे। परिवार के सहयोग से जमीन-जायजाद में निवेश करेंगे। आप मई से अगस्त के बीच में राहु -गुरु - चांडाल दोष होने से कुछ गलत निर्णय ले सकते हैं, जो आपके जीवन में परेशानियां दिखा सकते हैं। प्रेम संबंधों में भी समस्या रहेगी और एक दूसरे को समझ पाने में परेशानी होगी। इसकी वजह से आपके रिश्ते में भी खराबी की स्थिति आ सकती है। आपकी संतान के फ्रेंड सर्किल पर ध्यान देने की जरूरत है।

शनि के तीसरे-पंचम भावष्टि डालने से आपके रिश्ते में क्लेश बढ़ायेंगे। वाद-विवाद किसी बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप से रिश्ते में समस्या आ सकती है और यह तनाव लगभग अक्टूबर तक चलेगा। लेकिन गुरु की कृपा से आपका रिश्ता मजबूत हो पाएगा।

इस साल शनि के कारण परिवार में धन की परेशानी नहीं होगी। नवंबर बाद पारिवारिक जीवन के लिए समय अनुकूल रहेगा । परिवार में कोई उत्सव या फंक्शनलके योग बनेंगे। इसके अलावा जातक को संतान सुख मिलेगा। वैवाहिक जीवन के लिए समय काफी मधुर रहने की संभावना है। जनवरी में दांपत्य जीवन सुख पूर्ण रहेगा। बृहस्पति की पूर्ण कृपा रहेगी और जातक समझदारी से काम लेंगे। इस साल जातक जीवन साथी का सेहत को लेकर पेरशान रहेंगे। जातक की राशि में पंचम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि संतान की प्रगति करने वाली है। अगर जातक प्रेम संबंध में है तो रिश्ता और मजबूत होगा।जातक विवाह बंधन में बंध सकते हैं। इस साल आप अपने संबंधों की बात गोपनीय रखेंगे तो अच्छा रहेगा।

धनु राशि की सेहत (2023 Me Dhanu Rashi Ki Sehat)

2023 में सूर्य, राहु और बृहस्पति तीनों के पंचम भाव में मौजूद होने से एक तरीके से ग्रहण दोष की स्थिति भी बनेगी और पितृ दोष का प्रभाव भी दिखेगा। स्वास्थ्य में भी उतार-चढ़ाव रहेगा। आपकी सेहत इस दौरान पीड़ित रह सकता है और उदर रोगों में बढ़ोतरी कर सकता है। मौसमी बीमारी को छोड़ दे तो जातक सेहत के मामले तंदुरुस्त रहेंगे। इस साल परिवार में भी सब स्वस्थ रहेंगे। जनवरी, मार्च, जून व नवंबर सेहत के लिए सबसे बेहतरीन माह है। शारीरिक व मानसिक रुप से स्वस्थ रहेंगे। धनु राशि के जातक पेट और आंख से संबंधित समस्याओं से परेशान रहेंगे। इस साल गर्भवती होने की संभावना है।

धनु राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

धनु राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक को अपनी समस्याओं के निदान के लिए सरसों का तेल दान करें। किसी धार्मिक स्थल की सफाई करें व मछलियों को दाना डालें। आप बुध की पूजा व्रत और गायत्री मंत्र का जाप करें, सेहत और निज रिश्तो की खटास खत्म होगी।

धनु राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 धनु राशि के जातक आप अपनी कीमती चीजें शेयर करने से बचें, वाहन चलाते समय सावधानी बरते।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे सिंह राशि वाले–ट्विकल खन्ना, दिलीप कुमार, रजनीकांत, अर्जुन रामपाल, जॉन अब्राहम, कोंकणा सेन शर्मा, दीया मिर्जा, तमन्ना भाटिया, गोविंदा, बोमन ईरानी, शर्मिला टेगौर है। साल 2023 धनु राशि वालें जिनकी शादी नहीं हुई शादी के बंधन मे ंबध सकते है। साथ ही कुछ लोगों को सेहत के लिए सतर्क रहना होगा। आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें मकर राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story