×

2023 Ka Kumbh Rashifal: कुंभ राशि के लिए भाग्यशाली या कष्टदायी कैसा रहेगा 2023, जानिए वार्षिक राशिफल में सितारों की भविष्यवाणी

2023 Ka Kumbh Rashifal: साल 2023 कुंभ राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:27 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:27 AM GMT)
2023 Ka Kumbh Rashifal (Bhavishya Yearly Horoscope 2023)
X

2023 Ka Kumbh Rashifal (Bhavishya Yearly Horoscope 2023)

2023 Ka Kumbh Rashifal (Bhavishya Yearly Horoscope 2023): साल 2023 कुंभ राशि के लिए आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

कुंभ राशि के लिए साल 2023 (Varshik Rashifal 2023 Kumbh Rashi )

साल 2023 कुंभ राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। कुंभ राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 कुंभ राशि वालों के ( Kumbh Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो कुंभ राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 कुंभ राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

कुंभ राशि 2023 कैसा रहने वाला है

इस राशि का स्वामी भी शनि ग्रह है।इस साल इस राशि के जातकों को मिश्रित परिणाम मिलेंगे।जातक के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण भी रहेगा। 2023 में शनि द्वादश भाव में मकर में शुक्र के साथ होंगे। साढ़ेसाती का प्रथम चरण का प्रभाव पड़ रहा है। कुंभ राशि में शनि मकर राशि से निकलकर प्रवेश करेंगे । इसलिए शनि का पूर्ण प्रभाव आप के तृतीय व सप्तम भाव और दशम भाव पर रहेगा।

आने वाला साल आपको शारीरिक रुप से कमजोर बनाएगा। खर्चों में बढ़ोतरी से मानसिक तनाव होगा। काम को लेकर दबाव महसूस करेंगे और धन की स्थिति को सुधारने पर आपका पूरा फोकस रहेगा। घर परिवार में शुभ कार्य संपन्न हो सकते हैं।जानते हैं जातक के लिए धन करियर, रिलेशन या बिजनेस के मामले में कैसा रहेगा।

2023 में कुंभ राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Kumbh Rashifal 2023 Money Conditions )

साल 2023 जातक के करियर के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। 2023 जातक की पढ़ाई के लिए सामान्य है। लेकिन कर्ज की स्थिति नहीं रहेगी। इस साल पढ़ाई पर धन के निवेश और खर्च पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें। इस साल ऑफिस में कुछ तनावपूर्ण स्थिति हो सकती हैं जिसकी वजह से जातक नौकरी बदल सकते हैं। पार्टनरशीप में बिजनेस करते हैं तो साल बेहतर है। नवंबर के बीच जातक के बिजनेस में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी। बिजनेस के लिए साल 2023 सामान्यत:अच्छा रहेगा। आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी प्रदान करेगा। आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी,जो भी नया बिजनेस करें उसका अनुभव होना जरूरी है तभी लाभ मिलेगा। चाहे नौकरी हो या बिजनेस मधुर व्यवहार से काम बनेगा। और लाभ के साथ सफलता के पायदान भी चढ़ेंगे। नौकरी के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं।विद्यार्थियों को पढ़ाई में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ राशि के लिए आर्थिक स्थिति मिली-जुली है। इस साल कई स्त्रोतो से धन के अवसर बनेंगे।लेकिन सबके लिए सोच समझकर काम लेने की जरूरत है । धन लाभ तभी होगा जब आप मेहनत करेंगे। बिना मेहनत के धन नहीं मिलने वाला है। बिजनेस में आर्थिक नुकसान होगा। नौकरी में साल की शुरुआत में प्रमोशन व धन लाभ हो सकता है। परिवार पर धन खर्च करेंगे। लेकिन फिर भी नाम नहीं होगा। साल के आखिरी में आपको अपने करियर में उत्तम सफलता मिलेगी। वाहन मकान और शेयर मार्केट में निवेश पर खर्च करेंगे।

कुंभ राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ ( Saal Me Kumbh Rashifal 2023 Love Life)

परिवार के लिए साल 2023 इस राशि के जातक के लिए बढ़िया है।भाई बहनों का इस साल पूरा सहयोग मिलेगा। उनके साथ संबंध सुधरेंगे जिससे परिवार में शांति आएगी। साल के उतरार्ध में घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें और विशेष रूप से मां की सेहत पर ध्यान दें। इस दौरान उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती। इस साल दांपत्य जीवन को लेकर धैर्य रखें नहीं तो कुछ गलत हो सकता है। जिन जातकों की संतान उनकी सेहत का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों के लिए साल अच्छा नहीं है। रिलेशनशिप में विश्वास की कमी रिश्ते को खत्म कर देगा। 2023 मे शनि के राशि परिवर्तन से इस स्थिति में सुधार होगा। घर में आपको अहमियत मिलेगी, वाणी में मिठास भी बढ़ेगा।साल के मध्य में बहनों को शारीरिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं इसलिए इस दौरान उनसे किसी भी तरह के लड़ाई झगड़े से परहेज करें। सितंबर - अक्टूबर में घर का माहौल सकारात्मक बनेगा और नवंबर - दिसंबर में आप परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं। किसी तीर्थाटन पर या किसी अच्छी जगह परिवार के लोगों के साथ जाकर समय बिताने से घर और पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा।

कुंभ राशि की सेहत ( 2023 Me Kumbh Rashi Ki Sehat)

साल 2023 में इस साल जातक सेहत पर ध्यान दें। राशि के स्वामी ग्रह शनि की वजह से सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। खासकर फरवरी से मई के बीच सेहत से बहुत परेशान रहेंगे। तन,मन व धन तीनों की हानि होती है। चोट-चपेट और शारिरीक समस्याओं से जुझेंगे घर में किसी की खराब तबियत या शोक की खबर तनाव देगा।

कुंभ राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

कुंभ राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक इस साल जातक हर बाधा से निदान के लिए जातक महालक्ष्मी यंत्र का जाप करें। गौसेवा करें। गाय को घास खिलाएं और दान दें।इस साल भगवान शिव को नारियल अर्पित करें। ऐसा करने से सेहत संबंध और बिजनेस की समस्या का हल निकलेगा।

कुंभ राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 कुंभ राशि के जातक मंगल का गोचर पंचम भाव में होगा तो वह समय रिश्ते में तनाव बढ़ाने वाला होगा। अलगाव की संभावना है, आप सतर्क रहें।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे कुंभ राशि वाले– शाहिद कपूर, अभिषेक बच्चन, मधुबाला, पूजा भट्ट, उर्मिला मातोंडकर, प्रीति जिंटा, सुशांत सिंह राजपूत, श्रुति हसन, जैकी श्रॉफ।है। साल 2023 कुंभ राशि वालें जिनकी शादी नहीं हुई शादी के बंधन मे ंबध सकते है। साथ ही कुछ लोगों को सेहत के लिए सतर्क रहना होगा। आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।


दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें कन्या राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story