×

2023 Ka Makar Rashifal: कैसा रहेगा मकर राशि वालों का 2023, झेलेंगे उतार-चढ़ाव या मिलेगा पैसा ही पैसा

2023 Ka Makar Rashifal: साल 2023 मकर राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। 2023 में प्रेम, उपाय, शुभ अंक, रोमांस और दांपत्य जीवन में प्रेम, धन-संपत्ति, सेहत, करियर, को लेकर भविष्यवाणी, पढ़ें लव राशिफल...वार्षिक प्रेम राशिफल- NewsTrack

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:26 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:26 AM GMT)
Bhavishya Yearly Horoscope 2023
X

Bhavishya Yearly Horoscope 2023 (Photo - Social Media)

2023 Ka Makar Rashifal: साल 2023 मकर राशि के लिए आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

मकर राशि के लिए साल 2023 (Varshik Rashifal 2023 Makar Rashi )

साल 2023 मकर राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मकर राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 मकर राशि वालों के ( Makar Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो मकर राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 मकर राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यहां हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

मकर राशि 2023 कैसा रहने वाला है

मकर राशि का स्वामी शनि है।जो आपके दूसरे भाव के भी स्वामी हैं। शनि को न्यायाधिपति माना गया है। वर्ष 2023 के आरंभ में शनि मकर राशि में सूर्य के साथ स्थित है।इस साल शनि जब दूसरे भाव में बैठे होंगे तो चतुर्थ, अष्टम और एकादश भाव में दृष्टि डालेंगे जिस कारण से यह विशेष रूप से प्रभाव देने वाले रहेंगे। इस साल अक्टूबर के बाद राहु चतुर्थ भाव में मेष राशि में विराजमान रहेंगे और उनके साथ ही तुला राशि में केतु का गोचर रहेगा। इसके बाद राहु आपके तीसरे भाव में और केतु आपके नवम भाव में गोचर कर जाएंगे। 2023 में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र भी आपकी राशि को प्रभावित करेंगे ।

2023 में मकर राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Makar Rashifal 2023 Money Conditions )

इस साल इस राशि के जातक के लिए धन के मामले मे सामान्य रहेगा। आय व व्यय दोनों को लेकर जातक परेशान रहेंगे।करियर में बहुत ज्यादा सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी। क्योंकि आपके दशम भाव में केतु महाराज विराजमान रहेंगे। घर में मेहमानों के आने से भी आर्थिक बजट बिगड़ेगा। इस साल किसी भी तरह का निवेश से बचें। पैसे डूब जाएंगे। धन के मामले में जातक के लिए 2023 अनलकी है। हो सके तो इस साल यात्रा से भी बचें। आमदनी कम है और खर्च अधिक हैं।पूरे साल आय-व्यय का बैलेंस बनाने में बित जाएगा। अक्टूबर के बाद धन के मामले में थोड़ा बहुत अनुकूल रहेगा। जमीन-जायदाद भी खरीद सकते हैं।

इस साल जातक के करियर के लिए मिश्रित परिणाम मिलेगा। इस राशि के जातक लिए पढ़ाई के मामले में साल कुछ अनुकूल है। इस साल जितना मेहनत करेंगे उतना अच्छा परिणाम भी मिलेगा। साल के मध्य में शिक्षा के लिए काफी बेहतर रहेगा, केवल सामान्य शिक्षा ही नहीं उच्च शिक्षा के जातकों को भी लाभ होगा। सितंबर में थोड़ी बहुत बाधा आएगी। लेकिन मेहनत व एकाग्रता से सब हासिल कर लेंगे। इस साल नौकरी छूटने की स्थिति बन सकती है।नौकरी में भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा

जो लोग नौकरी की तलाश में है, उन्हें हो सके तो फरवरी में या आगे भी अच्छी नौकरी मिल सकती है।कुछ लोगों का ट्रांसफर भी होगा।इस नौकरी के काम से विदेश यात्रा भी कर सकते हैं। आमदनी अच्छी होने वाली है। इस साल कोई काम इस राशि के जातक का बिना मेहनत के नहीं होने वाला है। इस साल कोई नया काम या बिजनेस शुरु न करें। पुराने बिजनेस को बेहतर बनाएं। गुरु जातक को उत्तम निर्णय लेने में मदद करेंगे। यही निर्णय भविष्य में सुखद करियर की नींव रखेगा। पर्यटन, समाज सेवा, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी आदि से संबंधित काम में लगे लोगों के लिए साल 2023 अच्छी तरक्की वाला साबित होगा। मिल सकती है। साल के मध्य में कई उपलब्धियां हासिल करेंगे।

मकर राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ ( Saal Me Makar Rashifal 2023 Love Life)

मकर राशि के लिए रिश्तों के लेकर साल 2023 बढ़िया रहने वाला है। किसी के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है तो जातक के लिए काफी अच्छा रहने वाला है। इसके अलावा जिनका ब्रेकअप हो गया है। उनके लिए साल बेहतरीन है।उन जातकों का पुनर्मिलन संभव है। जातक के प्रेम संबंध में खुशियों की कमी नहीं होगी, लेकिन दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव होगा।

आपके प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे जिनसे आप प्रेम करते हैं उनसे आपकी नज़दीकियां बढ़ेंगी रोमांस के अवसर मिलेंगे एक दूसरे के साथ भविष्य के सपने सजाएंगे । जुलाई से अगस्त के बीच सतर्क रहना चाहिए क्योंकि इस दौरान आपका तनाव बढ़ेगा और इसके टूटने की संभावना भी रहेगी।साल के आखिर तक लव मैरिज होने की संभावना भी बन सकती है।। माता-पिता की सेवा करेंगे। और भाई-बहनो से संबंध मधूर रहेंगे। जिन जातकों के बच्चों की शादी नहीं हुई ,उनकी शादी हो सकती है। अगस्त में परिवार के साथ अच्छा वक्त गुजारेंगे।लेकिन भाई-बहनो के साथ अनबन हो सकती है।इस साल परिवार में नई खुशियां आएंगी, साल के मध्य में किसी की तबियत खराब हो सकती है। साल के आखिरी में घर में कोई दुर्घटना हो सकती है सतर्क रहें।

मकर राशि की सेहत ( 2023 Me Makar Rashi Ki Sehat)

साल 2023 में जातक अच्छे सेहत की कामना कर सकते हैं।लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी और यदि कोई पुरानी बीमारी है तो उसे भी मुक्ति मिल सकती है। शनि जातक की राशि में मकर में आ जाएंगे और उत्तम सेहत में मदद करेंगे। इस साल लड़ाई झगड़े से बचें नहीं तो बैठे-बिठाएं चोट-चपेट लग सकती है।साल के मध्य में सेहत अच्छी रहेगी। खान-पान पर पूरा ध्यान दें।इस राशि की महिलाओं को कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप मानसिक रूप से तनावग्रस्त रहेंगे।अपने खानपान की आदतों में सुधार करें।घुटने में दर्द और पीठ से संबंधित परेशानी बनी रहेगी। योग और व्यायाम से जातकों को मदद मिलेगी। नशा पार्टी से दूर रहे।

मकर राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

मकर राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक जातक इस साल अपनी भलाई के लिए ब्रह्मणों को भोजन कराएं पुखराज धारण करें। मोती भी पहनें। सूर्य को जल दें साथ में पूरे साल काले कुत्ते को रोटी खिलाएं।मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का जाप करें, गरीबों क जरूरत की चीजें दान करें।

मकर राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 मकर राशि के जातक आप गाड़ी चलाते से समय सावधान रहेँ।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे मकर राशि वाले– दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन, बिपाशा बसु, विद्या बालन, फराह खान, फरहान अख्तर, इमरान खान, जॉनी लीवर, नाना पाटेकर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सलमान खान।है। साल 2023 मकर राशि वालें जिनकी शादी नहीं हुई शादी के बंधन मे ंबध सकते है। कुछ सितारों के सितारे आसमान पर रहने वाले है। साथ ही कुछ लोगों को सेहत के लिए सतर्क रहना होगा। आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें कन्या राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story