×

2023 Ka Meen Rashifal: मीन राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023, होगा नाम या होंगे बदनाम, जानिए पूरे साल का हाल

2023 Ka Meen Rashifal: साल 2023 कुंभ राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:26 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:26 AM GMT)
Yearly Horoscope 2023 Ka Meen Rashifal
X

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

Yearly Horoscope 2023 Ka Meen Rashifal: साल 2023 मीन राशि के लिए आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

मीन राशि के लिए साल 2023 (Varshik Rashifal 2023 Meen Rashi )

साल 2023 मीन राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। मीन राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 मीन राशि वालों के ( Meen Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो मीन राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 कुंभ राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

मीन राशि 2023 कैसा रहने वाला है

जल तत्व प्रधान मीन राशि का स्वामी गुरु है। जो भाग द्विस्वभाव है और मीन लग्न की बाधक राशि वृषभ और बाधक ग्रह शुक्र है, साल 2023 मीन राशि के जातकों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा है। इस साल गुरु के कारण जातक को चाहें पारिवारिक हो या आर्थिक हर समस्या का समाधान आसानी से हो जाएगा। नौकरी व बिजनेस में नए कीर्तिमान गढ़ेंगे। संबंधों में परेशानियां होगी, लेकिन सूझ-बूझ से निदान करेंगे।

गुरु आपको शुरुआत में आपकी ही राशि मीन में उपस्थित रहेंगे और 22 अप्रैल के बाद गुरु अस्त अवस्था में रहेंगेऔर उनके शुभ फलों में कमी आएगी तथा फिर उदय होकर मित्र ग्रह मंगल की राशि मेष में प्रवेश करेंगे। जहां उपस्थित होकर वह आपके छठे भाव आठवें भाव और दसवें भाव पर पूर्ण दृष्टि डालेंगे और वक्री अवस्था में रहेंगे और साल के आखिर में मार्गी हो जाएंगे। इस साल आपकी के लिए सूर्य का गोचर महत्वपूर्ण रहेगा और मंगल भी विशेष चाल से आप को प्रभावित करेंगे। अन्य ग्रह जैसे शुक्र और बुध भी जल्दी-जल्दी गोचर करके अपनी राशियां बदलते हुए आपके ऊपर अलग-अलग तरह के प्रभाव डालते रहेंगे, और उससे आपके जीवन में अनेक अच्छे - बुरे बदलाव आएंगे।

इस साल शनि की वजह से आमदनी में बढ़ोतरी होती रहेगी।साथ ही खर्चों में बढ़ोतरी होगी और आमदनी में कमी दिखाई देने लगेगी लेकिन दूसरी तरफ आप की विदेश यात्रा की संभावना को भी बढ़ेगी।

2023 में मीन राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Meen Rashifal 2023 Money Conditions )

इस साल 2023 में पढ़ाई वाले जातक के लिए सफलता वाला साल है। अगर एक्टिंग, नाटक, फ़ाइन आर्ट, क्रिएटिव वर्क, फ़ोटोग्राफ़ी, सोशल सर्विस, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिविल इंजीनियरिंग, विधि एवं कानून, के विषयों में रुचि रखते है तो साल उपलब्धियों से भरा व काफी अच्छा रह सकता है। इस वर्ष ना केवल जातक को कार्य में उन्नति मिलेगी बल्कि काम के इस वजह से ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। कुछ लोगों को राजनीति के क्षेत्र में भी अच्छी सफलता मिलेगी। पदोन्नति मिलने की भी प्रबल संभावना रहेगी। साल के मध्य में आय में वृद्धि होगी। किसी भी तरह के बिजनेस के लिए साल 2023 बढ़िया है।

व्यापार में वृद्धि होगी। लेकिन महीने के उत्तरार्ध में कुछ समस्याएं हो सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में काफी यात्राएं करनी पड़ेगी,जो लाभदायक होंगे आमदनी में उतार-चढ़ाव होने से आप कोई बड़ा निर्णय नहीं ले पाएं के कार्यक्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी।

इस साल इस राशि के जातक के जीवन में खर्च की अधिकता रहेगी। लेकिन इसके बाद भी साल धन के मामले में जातक के लिए फायदेमंद रहने वाला है। शनि के कारण,फंसा हुआ धन मिलेगा। विदेशों में स्थापित बिजनेस से लाभ होगा। साल के मध्य में अनेक रास्तों से धन लाभ होगा। प्रॉपर्टी में खर्च करेंगे। मांगलिक काम में धन खर्च होगा। फिर भी धन के कई स्त्रोत बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन से भी लाभ होगा।

मीन राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ ( Saal Me Meen Rashifal 2023 Love Life)

2023 साल की शुरुआत प्रेम के लिए सही है, लेकिन शनि धीरे-धीरे प्रेम संबंधों मुश्किले लेकर आएंगे।। बहुत संभलकर चले नहीं तो प्रेम जीवन में नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। जिन जातकों की शादी नहीं हुई, उनके लिए साल बेहतरीन परिणाम देगा। उनकी शादी होगी और वे अपने जीवनसाथी के साथ खुशनूमा पल जिएंगे। इस साल जातक के परिवारिक जीवन में थोड़ा उतार-चढ़ाव भी रहेगा। इस साल 2023 में राहु के कारण मतभेद-अनबन होगा। वाद-विवाद से बचें, प्रतिष्ठा बचाएं, परिवार माता-पिता, भाई-बहनों को साथ लेकर चलें। तभी जमीन या वाहन की खरीद कर सकते हैं।

दांपत्य जीवन में चल रहे तनाव में उतार-चढ़ाव रहेगा। गुरु आपकी ही राशि में रहकर आपके पंचम सप्तम और नवम भाव को देखेंगे।इसलिए यदि आप किसी को पसंद करते हैं किसी से प्रेम करते हैं या उनसे विवाह करना चाहते हैं तो यह अवधि आपके लिए अनुकूल रहेगी। आप उनके समक्ष विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं, और आपका प्रेम विवाह भी हो सकता है। हालांकि इसके बाद परिस्थितियों में कुछ बदलाव आएगा जो आपके रिश्ते को भी तनावपूर्ण स्थितियों में ले जा सकता है। आपके लिए साल अच्छा रहेगा और घर में कुछ बदलाव लाये जाएंगे।सभी के बीच किसी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी। जून-जुलाई के महीने में धार्मिक यात्रा करने के भी संयोग है। सभी घरवालो का साथ आपको मिलेगा और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपकी या घर परिवार में किसी सदस्य की नौकरी लगना हो या किसी नन्हे मेहमान का घर में आना कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।कुल मिलाकर यह वर्ष आपके पारिवारिक जीवन के लिए आनंदमय रहने वाला है। अवैध और अनैतिक संंबंधों की चर्चा भी रहेगी।

मीन राशि की सेहत ( 2023 Me Meen Rashi Ki Sehat)

इस राशि के जातकों के लिए साल 2023 सेहत का मिश्रित परिणाम देगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। इस साल किसी गंभीर बीमारी की संभावना नहीं है। आपका साल और अच्छा बीतेगा। मौसम में बदलाव के कारण छोटी-मोटी बीमारी हो सकती है।वेजिटेरियन भोजन करें। योगाभ्यास और ध्यान करें। सुबह की सैर और आराम पर ध्यान दें। आत्मबल में थोड़ी कमी आ सकती है। महामृत्युंजय मंत्र का जाप या श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्त्रोत का पाठ करने से आत्मबल में वृद्धि होगी ।आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखनी होगी।बाहर के खाने से परहेज करें और मौसमी बदलावों के लिए अच्छी तरह से तैयार रहें।

इस साल आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्याएं घेरे रखेंगी। ऐसे में आपको पहले से ही सतर्क रहने की आवश्यकता है। आप कल से ही प्रतिदिन सुबह के समय व्यायाम करने की आदत डाले। सुबह के समय किया गया योग आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे और पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे। सभी के बीच शांति का अनुभव होगा और आप अपने व्यवहार से सभी को खुश भी कर देंगे।

मीन राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

मीन राशि के जातकों को साल 2023 में पीपल और केले के पेड़ लगाएं और गुरुवार के दिन इन पेड़ों को जल चढ़ाएं। गुरुवार का व्रत रखें। प्रतिदिन केसर का तिलक लगाए। व्रत के दौरान केले न खाएं तो बहुत सी परेशानियों का समाधान होगा। गायत्री या गणेश मंत्र का जाप भी कर सकते हैं। पीपल वृक्ष को स्पर्श किए बिना जल चढ़ाएं और केले वृक्ष को भी जल चढ़ाएं।विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करें।

मीन राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 मीन राशि के जातक वाहन खरीदने से बचना चाहिए। क्योंकि आप यदि इस दौरान कोई वाहन खरीदते हैं, तो उसमें दुर्घटना होने की संभावना बन सकती है।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे कुंभ राशि वाले– टाइगर श्रॉफ, आमिर खान, आलिया भट्ट, श्रद्धा कपूर, अनुपम खेर, उर्वशी राउतैला, भाग्यश्री, अभय देयोल।है। साल 2023 मीन राशि वालें जिनकी शादी नहीं हुई शादी के बंधन में बध सकते है। साथ ही कुछ लोगों को सेहत के लिए सतर्क रहना होगा। आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।


राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें कन्या राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story