×

2023 Ka Vrishchik Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए लकी या अनलकी, कैसा रहेगा आने वाला साल 2023 जानिए

Yearly Scorpio Horoscope 2023 Ka Vrishchik Rashifal: साल 2023 वृश्चिक राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 31 Dec 2022 3:27 AM GMT (Updated on: 31 Dec 2022 3:27 AM GMT)
Yearly Scorpio Horoscope 2023
X

Yearly Scorpio Horoscope 2023 Ka Vrishchik Rashifal (Photo - Social Media) 

Yearly Scorpio Horoscope 2023 Ka Vrishchik Rashifal: साल 2023 वृश्चिक राशि के लिए आने वाला साल 2023 राशिफल में 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है, आर्थिक जीवन, शिक्षा करियर सेहत और लव लाइफ के लिए साल 2023 क्या कुछ लेकर आ रहा है। साल 2022को अलविदा कहने के साथ साल 2023 में क्या कुछ घटित होगा। इसकी सामान्य जानकारी हम साल 2023 के वार्षिक राशिफल से जानने की कोशिश करेंगे।

2023 की शुरुआत खास योग

इस साल नये साल की शुरुआत के दिन पौष माह का शुक्ल पक्ष दशमी तिथि, अश्विनी नक्षत्र शिव योग के साथ चंद्र मेष राशि में और सूर्य धनु राशि में रहेंगे। इस दिन सर्वाथसिद्धि योग भी बन रहा है। जो मेष समेत कई राशियों के लिए खास रहेगा।

वृश्चिक राशि के लिए साल 2023 (Varshik Rashifal 2023 Vrishchik Rashi)

साल 2023 वृश्चिक राशि वालों के लिए क्या नई सौगात लेकर आ रहा है। वृश्चिक राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 ( Varshik Rashifal 2022) कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 वृश्चिक राशि वालों के ( Vrishchik Rashifal 2023) लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है?

जल्द ही नया साल आने वाला है जिसके लिए लोग अपना ज्योतिष जान लेना चाहते हैं। सबसे पहले तो वृश्चिक राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2023 कैसा रहेगा? नव वर्ष 2023 वृश्चिक राशिवालों के लिये क्या कुछ लेकर आने वाला है? यह हम 2023 वार्षिक राशिफल में बताएंगे.....

वृश्चिक राशि 2023 कैसा रहने वाला है

वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है। इस राशि के जातक के लिए साल 2023 परेशानियां वाला है। करियर में तो सफल होंगे, लेकिन अन्य क्षेत्रों में परेशानियां लगी रहेगी। साल के शुरूआत व मध्य में थोड़ा अच्छा व थोड़ा खराब रहने वाला है। लेकिन अंत होते होते सब अच्छा हो जाएगा। रिलेशनशिप लेकर भी उठापटक होने वाला है। इस साल राहु का गोचर मीन राशि में होगा । शनि इस साल तीसरे भाव में विराजमान रहेंगे। उसके बाद उनका गोचर आप के चतुर्थ भाव में कुंभ राशि में हो जाएगा। पूरे साल शनि चतुर्थ भाव, षष्ठ भाव, दशम भाव और आपकी राशि को प्रभावित करते रहेंगे।

गुरु पंचम भाव के स्वामी हैं, वर्ष की शुरुआत में आपके पंचम भाव में मीन राशि में विराजमान रहेंगे।अप्रैल 2023 को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि और गुरु के संयोग से आपका दशम और षष्ठ भाव मुख्य रूप से सक्रिय रहेगा और इसकी वजह से आपके करियर और नौकरी पर विशेष रूप से प्रभाव पड़ेंगे।

2023 में वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक स्थिति (Vrishchik Rashifal 2023 Money Conditions)

साल 2023 में इस राशि के जातक के लिए रोजगार व शिक्षा के लिए बढ़िया रहेगा। मार्च से जून तक हाई एजुकेशन में पढ़ाई करने वाले छात्रों को बेहतर परिणाम देने वाला है। साल के मध्य में नौकरी का प्रयास सकारात्मक रहेगा। इस साल टीचिंग, लॉ, कॉमर्स की पढ़ाई के लिए कई अच्छे मौके मिलेंगे। इस साल नौकरी के लिए किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं और इस कार्य में अच्छी सफलता हाथ लगेगी। जैसे-जैसे साल बितेगा। उन्नति के शिखर की ओर बढ़ते जाएंगे। भाग्य अच्छा साथ देगा, लेकिन जिजनी मेहनत करेंगे उतना ही फल मिलेगा। कुछ जातकों की नौकरी में स्थानांतरण संभव है। इसका भविष्य में लाभ मिलेगा। साल की शुरुआत तो बिजनेस व रोजगार के लिए बढ़िया है, लेकिन मध्य व अंत संघर्षशील रहनेवाला है। बिजनेस के लिए साल बढ़िया अवसर लेकर आ रहा है। क्रिएटिविटी में नाम करेंगे। पहचान बनेगी। प्रॉपटी में निवेश करेंगे। तेल, गैस पेट्रोलियम व तकनीकी के क्षेत्र में नाम करेंगे।

इस साल वृश्चिक राशि के जातक के लिए धन के मामले में काफी अच्छा रहेगा और इस बार जातक बहुत बचत करेंगे। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत बन जाएगी। इस साल आर्थिक समस्या से परेशान होने की आवश्यकता नहीं होगी। इस साल अच्छे कामों पर खर्च करेंगे और कुछ खर्चा भाई बहनों व यात्राओं पर भी होगा। साल के अंत में आर्थिक स्थिति अधिक शुभ होगी और इससे अच्छा धन लाभ कर पाएंगे। किसी को उधार देने से पहले सोच-समझकर फैसला ले। इस साल जातक को अचानक से धन लाभ होने वाला है।धन को लेकर कोई भी काम इस साल नहीं रुकेगा। भाग्य इस साल जातक का प्रगाढ़ रहेगा। धन के मामले यह साल परिवार में खुशियों के कई रास्ते खोल कर जाएगा।लेकिन निवेश करते वक्त ध्यान रखें।

साल के आखइिर में व्यापार में उन्नति और कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। बैंक बैलेस बढ़ेगा, धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि के लिए साल 2023 में लव लाइफ (Saal Me Vrishchik Rashifal 2023 Love Life)

इस साल वृश्चिक राशि के जातक प्रेम संबंधों में उतार चढ़ाव का सामना करेंगे। लेकिन ससुराल से संबंध भी बिगड़ सकते हैं। जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है, इसलिए इस दौरान धैर्य रखें खुशियों से भरा रहेगा। सितंबर तक केतु से परिवार में तनाव बढ़ेगा। गुरु के कारण परिवार में किसी नए सदस्य का आना हो सकता है। पिता की सेहत थोड़ा खराब रहेगा। इससे तनाव बढ़ेगा। गुरु और शनि के कारण सामाज में सम्मान मिलेगा। परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा करेंगे। मार्च से जून और फिर नवंबर तक दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। एक दूसरे का सम्मान भी करेंगे और एक दूसरे की बातों को समझ कर जीवन में आगे बढ़ेंगे। जातक की संतान के लिए यह साल थोड़ा सा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के बच्चे उच्च शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इसके अतिरिक्त आपकी किसी संतान का विवाह इस वर्ष संपन्न हो सकता है जिससे आप काफी संतुष्ट रहेंगे। यह साल प्रेम संबंध के लिए बेहतर नहीं है। किसी तीसरे की वजह से सालों का रिश्ता पलभर में टूट जाएगा। शादी की बात बनते बनते बिगड़ जाएगी। साल के मध्य में निजी रिश्तों में खटास ज्यादा रहेगी, सावधान होकर सामंजस्य बिठाकर चलें।

वृश्चिक राशि की सेहत (2023 Me Vrishchik Rashi Ki Sehat)

सेहत को लेकर वृश्चिक राशि के जातक के लिए सामान्य रहने वाला है। वाहन दुर्घटना, चोट लगने या कोई एक्सीडेंट होने अथवा कोई शल्य चिकित्सा होने की संभावना बन सकती है। इस साल शारिरीक व मानसिक क्षमता में वृद्धि में होगी। इस साल मेडिटेशन व योगाभयास करेंगे तो हर छोटी-मोटी बीमारी से निजात पाएंगे।जनवरी में सेहत के मामले में चुस्त रहेंगे। इस साल राहु की वजह से थोड़ी बहुत परे लेकिन फिर धीरे-धीरे इससे निजात पा लेंगे। बच्चों के सेहत खराब होगी। इससे परिवार में उथल-पुथल रहेगा। खास कर इस साल जिन जातकों की संतान है उनपर खास ध्यान देने की जरूरत है। साल के आखिर मे ंभी स्वास्थ्य में थोड़ा सुधार होगा और पुरानी समस्याओं में कमी आएगी लेकिन कुछ नई समस्याएं जन्म ले सकती हैं। शनि की वजह से सेहत में थोड़ी बहुत परेशानी रहेंगी, लेकिन समय रहते उपाय करेंगे तो अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि वाले करें साल 2023 में उपाय

वृश्चिक राशि के जातकों को साल 2023 में इस साल जातक इस साल अपनी भलाई के लिए ब्रह्मणों को भोजन कराएं , मोती भी पहनें। सूर्य को जल दें साथ में पूरे साल काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। हनुमानचालीसा का पाठ करें, सुंदरकांड भी पढें।

वृश्चिक राशि के लिए 2023 में चेतावनी

आने वाले साल 2023 वृश्चिक राशि के जातक आप निजी या व्यवसायिक बातों को शेयर करने से बचें।

2023 में बॉलीवुड स्टार्स के लिए रहेगा बढिया

बॉलीवुड सितारे सिंह राशि वाले–शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय, यामी गौतम, जूही चावला, तब्बू, सुष्मिता सेन, तुषार कपूर, आदित्य राय कपूर, कमल हसन, आथिया शेट्टी। है। साल 2023 वृश्चिक राशि वालें जिनकी शादी नहीं हुई शादी के बंधन मे ंबध सकते है। साथ ही कुछ लोगों को सेहत के लिए सतर्क रहना होगा। आर्थिक, करियर, बिजनेस के क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं, कुछ मामलों में सावधानी बरतने की भी जरूरत है।

वार्षिक राशिफल

वार्षिक राशिफल पूरे साल का ज्योतिषीय विश्लेषण है। यह किसी वर्ष विशेष में होने वाले विभिन्न ग्रहों के गोचर, स्थिति, वक्री गति और अन्य ज्योतिषीय पहलुओं के अध्ययन के आधार पर तैयार किया जाता है। इसके माध्यम से हम पूरे सालभर में होने वाले उतार-चढ़ाव का पता लगा सकते हैं। हम यह जान सकते हैं कि नौकरी, बिजनेस, शिक्षा, स्वास्थ्य, पारिवारिक और वैवाहिक जीवन आदि के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

क्या राशिफल सही होता है?हम जो भी राशिफल देते है वो ग्रहों की सटिक गणना पर आधारित होता है। जो नाम के आधार पर होता है। लेकिन दुनियाभर में करोड़ों लोगों के एक नाम और एक राशियां होती है तो जरूरी नहीं की फलादेश भी एक हो। यहां जो राशिफल दी जाती है वह सामान्य भविष्यफल है। किसी भी जातक को अपने भविष्य का सही फलादेश जन्म राशि नाम और जन्म तारीख और कुंडली के लग्न में स्थित ग्रह और राशि के आधार पर सटीक जानकारी ले सकते हैं।

राशिफल की गणना किस पर आधारित है?

जो वार्षिक राशिफल दी जाती है वह चंद्र राशि पर आधारित होती है। वैसे तो बहुत से लोगों की एक राशि होती है, इसलिए वार्षिक राशिफल वर्षभर की भविष्यवाणी होती है। अगर अपने भविष्य की सटीक जानकारी जाननी हो तो आप कुंडली में स्थित ग्रह-गोचर स्थिति, लग्न भाव, करण, योग, नक्षत्र और ग्रहों की युति को जानकर किसी भी योग्य ज्योतिषविद से पता लगा सकते है। लेकिन इसके लिए जरूरी है आपको जन्म तारीख, स्थान और समय का सही पता तो सही फलादेश मिलेगा।

राशिफल क्या होता है?

ज्योतिष विज्ञान की वह विधा जिसमें जातक के नाम राशि और ग्रहों के गोचरी की स्थिति को देखकर भविष्यवाणी की जाती है, उसे राशिफल कहते हैं। राशिफल के जरिए हम दैनिक, साप्ताहिक, मासिक और वार्षिक घटनाओं की जानकारी लेते हैं। इसके लिए हर दिन 9 ग्रहों और 27 नक्षत्रों की गणना और चंद्रमा की राशि में स्थिति के आधार पर 12 राशियों की भविष्यवाणी की जाती है। ये 12 राशियां इस प्रकार है- मेष, वृषभ, मिथुन, सिंह, कर्क, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुम्भ व मीन। इनके फलादेश को राशिफल कहते हैं।क्या राशिफल नाम के अनुसार है ?

न्यूजट्रैक.कॉम पर हम जो राशिफल देते हैं। जो नाम पर आधारित होता है। यह कुंडली में लग्न के अनुसार जन्म राशि होती है, लेकिन जिसे अपनी जन्मराशि का ज्ञान न हो वह अपने नाम से भी वार्षिक फलादेश देख सकते हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

नोट- राशिफल की विस्तृत और सही जानकारी के लिए जॉइन करें ये ग्रुप-नीचे दिया हुआ है लिंक

https://chat.whatsapp.com/BY0wfr0YimL2WxY91Mjkel

नोट- अगले दिन पढ़ें कन्या राशि कै वार्षिक राशिफल 2023

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story