23 April se 29April 2023 Ka Saptahik Love Rashifal :12 राशियों में किसके लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल

23 April se 29April 2023 Ka Saptahik Love Rashifal : मेष से मीन राशि के जातक के लिए बिजनेस सेहत और प्यार को लेकर साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला सप्ताह कैसा रहेगा, इस सप्ताह का पढ़ें साप्ताहिक लव राशिफल... साप्ताहिक बिजनेस राशिफल, साप्ताहिक राशिफल - NewsTrack

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 22 April 2023 12:46 PM GMT (Updated on: 23 April 2023 7:37 AM GMT)
23 April  se 29April  2023 Ka Saptahik Love Rashifal :12 राशियों में किसके लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानिए साप्ताहिक राशिफल
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

23 April se 29 April 2023 Ka Love Saptahik Rashifal

23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023 का लव साप्ताहिक राशिफल :

हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि सप्ताह के 7 दिनों का राशिफल कैसा होगा। साप्ताहिक राशिफल सात दिनों के हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को किस दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए कौन सा दिन बेहद खास होने वाला है। साप्ताहिक राशिफल (Weekly Horoscope) ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।

अप्रैल माह का यह सप्ताह कैसा रहेगा, बता दें इस सप्ताह 12 राशियों के लिए क्या कुछ लेकर आ रहा ....

साप्ताहिक मेष राशिफल 23 April se 29 April 2023 ( Aries Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मेष राशि वाले इस राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में मानसिक तनाव रहेगा। धन की हानि हो सकती है। मध्य में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कार्य सफल होंगे। जॉब चेंज करने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। नौकरी में स्थानांतरण होने की संभावना है। इस सप्ताह अपने घरेलू जीवन को लेकर थोड़े निराश दिखेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य थोड़ा कमज़ोर होगा। जीवनसाथी के अच्छा रहेगा। बच्चे भी सहज़ रूप से सप्ताह का आनंद लेंगे। व्यापार में लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। अचानक धन लाभ हो सकता है। कार्य क्षेत्र में विवादों से दूर रहें।यह सप्ताह प्रेम सम्बन्ध के लिए मिला-जुला रहेगा। ख़ासकर सप्ताह की शुरुआत में काफ़ी सावधान रहने की ज़रूरत रहेगी। इस सप्ताह सार्वजनिक जगहों में मिलने से बचें। नहीं तो अपमान हो सकता है।

साप्ताहिक मेष राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह प्रेम संबंधों में बस आकर्षण रहेगा। खुद का और माता-पिता का ख्याल रखें। तरक्की के रास्ते खुलेंगे। बड़ों का आर्शीवाद लेकर काम शुरु करें।

साप्ताहिक मेष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रोज़ाना हनुमान चालीसा का जाप करें और हनुमान जी को पीले पुष्प चढ़ाएं।

साप्ताहिक मेष राशि शुभ अंक (Lucky Number)2, 8,28, लाल

साप्ताहिक वृष राशिफल 23 April se 29 April 2023 (Taurus Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में वृष राशि इस राशि के जातक इस सप्ताह किस्मत के धनी रहेंगे। कड़ी मेहनत का फल प्राप्त होगा। धार्मिक कार्यों एवं दान-पुण्य करने से मन को शांति मिलेगी। दोस्तों के साथ आप किसी लंबी दूरी यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सप्ताह का मध्य थोड़ा व्यस्त रहेंगे। इस दौरान मानसिक तनाव भी रहेगा। घरेलू जीवन में भी समस्याएं आएंगी। कार्य क्षेत्र में सहकर्मी पूरी मदद करेंगे। सीनियर्स के साथ मधुर संबंध बनाने का प्रयास करें। सप्ताह के अंत में संघर्षों का अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला जुला रहेगा।

साप्ताहिक वृष राशि का लव राशिफल ( Love& Family)इस सप्ताह वैवाहिक संबंधों में क्रोध व जिद को आड़े ना आने दें। वैवाहिक जीवन में सबकुछ समान्य रहेगा, लेकिन जो लोग प्रेम में है,धोखा खा सकते हैं। इसके अलावा आप छोटी-मोटी बातों को नज़रअंदाज़ करने की कोशिश करें।

साप्ताहिक वृष राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक रोज़ाना कुत्तों को खाना खिलाएँ।

साप्ताहिक वृष राशि शुभ अंक (Lucky Number) 11, 5, नीला

साप्ताहिक मिथुन राशिफल 23 April se 29 April 2023 2023 ( Gemini Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मिथुन राशि करियर की दृष्टि से जातकों के लिए यह सप्ताह बढ़िया है। इसमें प्रमोशन अथवा आय में वृद्धि की संभावना है। सामाजिक छवि में और भी सुधार देखने को मिलेगा। महिलाओं का सहयोग आपको प्राप्त होगा। घर में भी सुख-शांति का वातावरण देखने को मिल सकता है। व्यवसाय में लाभ मिलने के योग हैं। उधर जीवनसाथी के लिए भी सप्ताह शुभ रहने की गवाही दे रहा है। सप्ताहांत के दौरान आपको कम नींद आ सकती है। आध्यात्मिक चिंतन करने से मन को शांति मिलेगी। ख़र्चों में वृद्धि की संभावना है इसलिए पैसों की बचत पर ध्यान दें। महिलाओं का हमेशा सम्मान करें। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। यह सप्ताह प्रेम के लिए मिला जुला रहेगा। इस सप्ताह वाणी पर संयम रखें।

साप्ताहिक मिथुन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) जातक इस सप्ताह जातक किसी असहाय की मदद करेंगे। प्यार के मामले में अकेले रहेंगे।जीवनसाथी के साथ भी काम की वजह से दूरी बनी रहेगी। प्रेम प्रसंग के लिए सप्ताह मिला जुला रहेगा।

साप्ताहिक मिथुन राशि उपाय ( Remedy)जातक इस सप्ताह गणेशजी की पूजा करें और उन्हें दूब (घास) चढ़ाएँ।

साप्ताहिक मिथुन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 5, 2।, पीला

साप्ताहिक कर्क राशिफल 23 April se 29 April 2023 (Cancer Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के इस सप्ताह जातकों का मुख्य ध्यान आर्थिक स्थिति पर होगा और धन को बढ़ाने के कई उपाय करेंगे। उसमें जातक को सफलता भी मिलेगी। अपने कार्य के प्रति दृढ़ संकल्प रहेंगे। अचानक धन की हानि हो सकती है इसलिए पैसों का निवेश संभलकर करें। किसी अप्रत्याशित यात्रा पर जाने के भी योग हैं। इस सप्ताह सेहत थोड़ी नाज़ुक रहेगी। जातक ग़ुस्से पर नियंत्रण रखें। कठिन परिश्रम से अच्छे परिणाम मिलेंगे। दोस्तों की संख्या में भी वृद्धि होगी। बुरे कामों से ख़ुद को दूर रखें, बुरे परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

साप्ताहिक कर्क राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक मनोरंजन के लिए समय अच्छा है। सामान्यत: सप्ताह प्रेम सम्बंधों के लिए अनुकूल है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने की योजना बनाएंगे।

साप्ताहिक कर्क राशि उपाय ( Remedy ) इस सप्ताह जातक शनिवार को तिल का दान करें।

साप्ताहिक कर्क राशि शुभ अंक-रंग (Lucky Number) 2, 3 , हरा

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक सिंह राशिफल 23 April se 29 April 2023 (Leo Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में सिंह राशि के लिए यह सप्ताह जातकों के लिए आर्थिक रूप से थोड़ा ख़र्चीला होगा। इसके अलावा सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी संभव है। जैसे - ख़ाँसी-ज़ुकाम, सीने में किसी प्रकार का संक्रमण आदि। इस सप्ताह काम-वासना से दूर रहें। सप्ताह का मध्य शानदार है। इस दौरान प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। समाज में जातक का रुतबा कायम रहेगा और करियर के क्षेत्र में लाभान्वित होंगे। लोग कार्यों की प्रशंसा करेंगे। सप्ताह के अंत में घर का वातावरण थोड़ा अशांत रहेगा।। वाणी में कड़वाहट समस्या पैदा कर सकती है। ससुराल पक्ष के लोगों से मिलना संभव है। व्यावसायिक यात्रा पर भी जाने के योग हैं।

साप्ताहिक सिंह राशि का लव राशिफल ( Love& Family) जातक यह सप्ताह प्रेम के मामले के लिए मिला जुला रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते है।

साप्ताहिक सिंह राशि उपाय ( Remedy) सिंंह राशि वाले जातक किसी मिट्टी के बर्तन में सरसों का तेल डालें और फिर उसमें अपना चेहरा देखकर उस तेल का दान करें।

साप्ताहिक सिंह राशि शुभ अंक (Lucky Number) 6, 4, लाल

साप्ताहिक कन्या राशिफल 16 April se 22 April 2023 (Weekly Virgo Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में इस राशि के जातक इस सप्ताह इस राशि के जातक को भौतिक लाभ मिलेगा। करियर के लिए भी सप्ताह शुभ होने के संकेत दे रहा है। कठिन परिश्रम करने से परिणाम अच्छे होंगे। ऑफिस में सीनियर्स काम पर कड़ी निगरानी रखेंगें। इस सप्ताह नौकरी में परिवर्तन के संकेत है। वैवाहिक जीवन अच्छा है, परंतु जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी तक़रार संभव है। सप्ताहांत में भाई-बहनों के साथ मनमुटाव हो सकता है परंतु आप उनके साथ संवाद कायम रखें। किसी समस्या के कारण मानसिक तनाव रह सकता है। मेडिटेशन करें, तनाव से मुक्ति मिलेगी। अप्रत्याशित यात्रा पर जाने के योग हैं।

साप्ताहिक कन्या राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक किसी नए रिश्ते की शुरुआत के संकेत है। शुरुआत में यह रिश्ता थोड़ा परेशानी वाला होगा। प्रेम के लिए अच्छे परिणाम देने वाला सप्ताह है। यदि किसी के विवाह की चर्चा है तो संबंध बनेंगे। पार्टनर भावनाओं की क़द्र करेगा।

साप्ताहिक कन्या राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक मंगलवार को बालकों को गुड़ व चना बांटें।

साप्ताहिक कन्या राशि शुभ अंक (Lucky Number) 4,7 और पीला

साप्ताहिक तुला राशिफल 23 April se 29 April 2023 ( Weekly Libra Horoscope ) साप्ताहिक भविष्यफल में तुला राशि इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी। शुरुआत में दृढ़ संकल्प मजबूत रहेगा। भाई-बहनों की ओर से हर संभव मदद मिलेगी। हालांकि सप्ताह के मध्य में थोड़ा मानसिक तनाव रह सकता है। उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। बच्चों और मां की सेहत का ख्याल रखें। वहीं छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी दिक़्क़त का सामना करना पड़ेगा। इस सप्ताह किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य क्षेत्र में प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। व्यापार में विदेशी कंपनियों से लाभ मिल सकता है।यह सप्ताह प्रेम मामलों के लिए मिला जुला रहेगा। अगर सावधानी नहीं बरतें तो संबंध विच्छेद हो सकता है।

साप्ताहिक तुला राशि का लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक किसी दूर के रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है।प्रेम के मामले में काफ़ी अच्छा रहने वाला है। यदि आप विवाहित हैं या विवाह के लिए किसी को चाहते हैं तो सप्ताह और भी अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा।

साप्ताहिक तुला राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक दूध एवं अक्षत भगवान शिव को चढ़ाएं।

साप्ताहिक तुला राशि शुभ अंक (Lucky Number) 9,17 नीला

साप्ताहिक वृश्चिक राशिफल 23 April se 29 April 2023 (Scorpio Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में वृश्चिक राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में जातकों को पारिवारिक जीवन में सुख-शांति का वातावरण मिलेगा। ऑफिस में काम की सराहना होगी और ख़ासकर महिला कर्मियों से पूरा सपोर्ट मिलेगा। मां के लिए यह सप्ताह खुशियों व आनंद से भरा रहेगा। सप्ताह के मध्य में बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी-बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों का पढ़ाई से ध्यान भटकेगा। सप्ताह के मध्य में आर्थिक लाभ के योग हैं। सप्ताह स्वास्थ्य के लिहाज से कमज़ोर रहेगा। ख़र्च में भी वृद्धि की संभावना है। अपने विरोधियों से सावधान रहें। ऑफिस में सीनियर्स मदद करेंगे। कार्य करते समय अधिक बातचीत न करें। यह सप्ताह निजी संबंधों के लिए अनुकूल है। ।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। निजी संबंधों में जातक परिवार की मर्यादा का ख्याल रखें और घर में पार्टी-उत्सव का माहौल रहेगा।

साप्ताहिक वृश्चिक राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह जातक सोमवार को खिरनी की जड़ धारण करें

साप्ताहिक वृश्चिक राशि शुभ अंक (Lucky Number) 1,8 सफेद

सांकेतिक तस्वीर, सौ. से सोशल मीडिया

साप्ताहिक धनु राशिफल 23 April se 29 April 2023 (Sagittarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाला दिन इस सप्ताह इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ की संभावना है। सप्ताह की शुरुआत में सामाजिक जीवन का आनंद लेंगे और दोस्तों के साथ मस्ती करेंगे। करियर क्षेत्र में नई नौकरी की तलाश कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के शुभ संकेत हैं। सप्ताह के मध्य में विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। काम में किसी तरह की बाधा आ सकती है। ख़र्चों में वृद्धि होगी। बहसबाज़ी के चक्कर में न पडें। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी से मनमुटाव होगा। प्रयास करे कि जीवनसाथी के साथ बातचीत होती रहे। प्रेम व निजी संबंधों में सामान्य रूप से यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। अगर कहीं घूमने की योजना है तो वो पूरी हो सकती है।

साप्ताहिक धनु राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह वैवाहिक जीवन में उतार-चढाव रहेगा।निजी संबंधों में अलगाव की स्थिति है। जातक जोश और उत्साह से भरे रहेंगे। घर परिवार में शांति रहेगी।

साप्ताहिक धनु राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह मंगलवार के दिन लाल मसूर दान में दें।

साप्ताहिक धनु राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7, हरा

साप्ताहिक मकर राशिफल 23 April se 29 April 2023 ( Capricorn Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह की शुरुआत में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। शुरुआत में कार्य का दबाव, ख़र्च में वृद्धि और किसी कारणवश विवाद होने की संभावना ज़्यादा है। विदेश यात्रा पर जाने की योजना हैं। सप्ताह के मध्य में कोई नया रिश्ता जीवन में अपनी जगह बना सकता है। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। जीवनसाथी की सेहत कुछ कमज़ोर रह सकती है। जीवनसाथी की मदद से आपको लाभ मिलने के योग हैं। इस बीच अपने पिताजी की सेहत का ध्यान रखें। करियर में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि के भी संकेत हैं। इस दौरान धैर्य रखें। व्यापार में साझेदारी से मुनाफ़ा मिलेगा। यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में अनुकूल है।

साप्ताहिक मकर राशि लव राशिफल ( Love& Family) इस सप्ताह जातक निजी संबंध में नकारात्मक स्थिति रहेगी। साथ ही विवाह संबंध भी नहीं होंगे।आप इस सप्ताह अपना नया घर खोज सकते हैं अथवा घर में किसी तरह का बदलाव संभव है।

साप्ताहिक मकर राशि उपाय ( Remedy) इस सप्ताह श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना व खीर ,सफेद फूल चढ़ाएं।

साप्ताहिक मकर राशि शुभ अंक (Lucky Number) 2, 7,लाल

साप्ताहिक कुंभ राशिफल 23 April se 29 April 2023 ( Aquarius Horoscope Weekly) साप्ताहिक भविष्यफल में आने वाले दिन इस सप्ताह जातकों को मिश्रित परिणाम मिलने के आसार हैं ।व्यवसायिक क्षेत्र में उन्नति मिलने की संभावना है। इस सप्ताह जातक के वैवाहिक जीवन में प्रेम और रोमांस का संचार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मां की सेहत अच्छी रहेगी, पिता का स्वास्थ्य थोड़ा कमज़ोर रहेगा। ग़लतफ़हमी के चलते पिता के साथ मतभेद हो सकता है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से लंबी दूरी की यात्रा पर थोड़े असहज़ महसूस करेंगे। स्वभाव में भी चिढ़चिढ़ापन बढ़ेगा। वाणी पर संयम रखें। धार्मिक में खर्च होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि प्यार- परिवार ( Love& Family) इस सप्ताह जातक निजी संबंधों मे मधुरता बनाए रखें। निजी संबंधों में प्यार ही प्यार रहेगा। लेकिन प्रेम सम्बंधों में औसत परिणाम पूरे सप्ताह रहेगा। जीवन को और बेहतर बनाने के लिए आपको काम के साथ-साथ प्रेम के लिए भी समय निकालना होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह इस मंत्र का जाप करें ॐ दुं दुर्गाय नमः !! कल्याण होगा।

साप्ताहिक कुंभ राशि शुभ अंक (Lucky Number) 10, 18,24,नीला

साप्ताहिक मीन राशिफल 23 April se 29 April 2023 (Pisces Horoscope Weekly ) साप्ताहिक भविष्यफल में मीन राशि वालों के लिए इस सप्ताह इस राशि के जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। धन की बचत करने में सफल रहेंगे। घर में भी सुख-शांति का माहौल रहेगा, छोटी-मोटी बहसबाजी भी संभव है। आर्थिक लाभ मिलेगा। घर में बड़े भाई-बहनों से मदद की मिल सकती है। अपनी हॉबी को अपना प्रोफ़ेशन भी बना सकते हैं। ऑफिस में अपने काम के प्रति जुनून देखने को मिलेगा। इस सप्ताह अपने निवास स्थान में परिवर्तन कर सकते हैं। कार्य के चलते घर से दूर भी जाना पड़ सकता है। मां का स्वास्थ परेशान कर सकता है। उनकी सेवा करें। मन में किसी के प्रति वासनात्मक विचार आ सकते हैं अतः इन पर नियंत्रण रखें। महिलाओं का हमेशा सम्मान करें। वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। आर्थिक निवेश करते समय पूरी सावधानी बरतें, अन्यथा धन की हानि संभव है।

साप्ताहिक मीन राशि का लव राशिफल ( Love& Family) यह सप्ताह प्रेम प्रसंग के मामले में मिला जुला रहेगा। साथ में घूमें-फिरें और संबंधों को बेहतर करने का प्रयास करें।

साप्ताहिक मीन राशि का उपाय ( Remedy) इस सप्ताह गाय की सेवा करें और उन्हें हरा चारा या हरी सब्ज़ियां खिलाएं।

साप्ताहिक मीन राशि शुभ अंक (Lucky Number) 21, 10, हरा

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

23 April se 29 April 2023 Ka Love Saptahik Rashifal, Saptahik Rashifal 23 April se 29 April 2023 , 23 अप्रैल से 29 अप्रैल 2023साप्ताहिक राशिफल, Saptahik Rashifal Saptahik horoscope and Weekly Zodiac, Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल,rashifal hindi mesh vrishabh mithun kark singh kanya tula vrishchik dhanu makar kumbha meen साप्ताहिक राशिफल 23 April se 29 April 2023 Ka Saptahik Rashifal, Weekly Rashifal love, weekly Rashifal business, weekly Horoscope Astrology Remedies , साप्ताहिक लव राशिफल, साप्ताहिक मीन राशिफल, साप्ताहिक कुंभ राशिफल, Saptahik Rashifal ki bhavishyavani,, मेष का प्यार, कुंभ का जीवनसाथी, मीन का करियर, मिथुन की सेहत, Meen Saptahik Rashifal 23 April se 29 April 2023

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story