×

सावन कल से शुरू: इन 10 चीजों से भगवान शिव होंगे खुश, इस मंत्र का करें जाप

कल से 6 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। यह मास भगवान शिव को अतिप्रिय है। पुराणों में कहा गया है कि शिव की पूजा चाहे जैसे करें, वो अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 5 July 2020 6:14 AM GMT
सावन कल से शुरू:  इन 10 चीजों से भगवान शिव होंगे खुश, इस मंत्र का करें जाप
X

लखनऊ: कल से 6 जुलाई से सावन शुरू हो रहा है। यह मास भगवान शिव को अतिप्रिय है। पुराणों में कहा गया है कि शिव की पूजा चाहे जैसे करें, वो अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। भगवान की प्रसन्नता से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं, दरिद्रता से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए सभी देवी-देवताओं की नियमित पूजन करनी चाहिए । इनमें शिवजी का विशेष स्थान

यह पढ़ें...बस कुछ देर में लगने वाला है चंद्र ग्रहण, इस राशि के राजनेता हो सकते हैं प्रभावित

है। शिवपुराण के अनुसार, इस संपूर्ण सृष्टि की रचना शिवजी की इच्छा से ही ब्रह्माजी ने की है। महादेव की पूजा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और कुंडली के ग्रह दोष भी शांत हो जाते हैं। यहां जानिए सावन में इन वस्तुओं को चढ़ा कर आप शिव कृपा के पात्र हो सकते हैं...

शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 10 चीजें

जल, दूध, दही, शहद, घी, शकर, ईत्र, चंदन, केशर, भांग (विजया औषधि) इन सभी चीजों का शिवपूजन में इस्तेमाल करने से भोले बाबा खुश होते हैं। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर या एक-एक चीज से शिवजी को स्नान करवा सकते हैं। शिवपुराण में बताया गया है कि इन चीजों से शिवलिंग को स्नान कराने पर सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। स्नान करवाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप करना चाहिए।

10 चीजें और उनसे मिलने वाले फल

मंत्रों का उच्चारण करते हुए शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है। आचरण स्नेहमय होता है।

-शहद चढ़ाने से हमारी वाणी में मिठास आती है।

-दूध अर्पित करने से उत्तम स्वास्थ्य मिलता है।

-दही चढ़ाने से हमारा स्वभाव गंभीर होता है।

-शिवलिंग पर घी अर्पित करने से हमारी शक्ति बढ़ती है।

यह पढ़ें...आज का चंद्र ग्रहण इन राशियों पर पडे़गा भारी, जानें कौन-कौन है शामिल, पढ़ें राशिफल

-ईत्र से स्नान करवाने से विचार पवित्र होते हैं।

-शिवजी को चंदन चढ़ाने से व्यक्तित्व आकर्षक होता है। समाज में मान-सम्मान प्राप्त होता है।

-केशर अर्पित करने से हमें सौम्यता प्राप्त होती है।

-भांग चढ़ाने से हमारे विकार और बुराइयां दूर होती हैं।

-शकर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है।

कैसे करें शिव पूजन

जिस दिन शिव पूजन करना चाहते हैं, उस दिन सुबह स्नान आदि नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पवित्र हो जाइए। इसके बाद घर के मंदिर में ही या किसी शिव मंदिर जाएं। मंदिर पहुंचकर भगवान शिव के साथ माता पार्वती और नंदी को गंगाजल या पवित्र जल अर्पित करें। जल अर्पित करने के बाद शिवलिंग पर चंदन, चावल, बिल्वपत्र, आंकड़े के फूल और धतूरा चढ़ाएं। पूजा में शिवजी को घी, शक्कर या मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद धूप, दीप से आरती करें।

पूजन करते समय इस मंत्र का जप करें-

*मन्दारमालांकलितालकायै कपालमालांकितशेखराय।

दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय नम: शिवायै च नम: शिवाय।।

ऊँ नम: शिवाय।

*ॐ हौं जूं स: ॐ भूर्भुव: स्व: ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्व: भुव: भू: ॐ स: जूं हौं ॐ।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story