×

Guruvar Mantra aur Totke: गुरुवार को करें ये चमत्कारी उपाय और तुलसी से जुड़े नियमों का पालन, होंगे मालामाल

Aaj Ka Guruvar Mantra: गुरुवार को कुछ नियमों का पालन करने के साथ तुलसी से जुडे कुछ उपाय जरूर करें हर समस्या का समाधान होगा, जानते हैं गुरूवार का उपाय

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 24 Aug 2023 2:03 AM GMT
Guruvar Mantra aur Totke: गुरुवार को करें ये चमत्कारी उपाय और तुलसी से जुड़े नियमों का पालन, होंगे मालामाल
X
Guruvar Mantra aur Totke (सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया)

Guruvar Mantra aur Totke: गुरुवार देव गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत किया जाता है। धर्मानुसार बृहस्पतिवार के दिन पूजा- व्रत रखने से विशेष कृपा प्राप्त होती है। कभी सुख-समृद्धि, धन-दौलत की कमी नहीं होती। ऐसे में गुरुवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से आप श्रीहरि को प्रसन्न कर सकते हैं। इसलिए गुरुवार को गरीबी दूर करने के लिए इन 5 उपायों के साथ तुलसी के ये विशेष उपाय भी करने चाहिए...

गुरुवार के चमत्कारी उपाय (Guruvar Ka Upay in Hindi)

  • गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन केले का सेवन नहीं करना चाहिए। केले के पेड़ की जड़ के टुकड़े को लेकर पीले कपड़े में बांध ले। उसे अपने गले में धारण करें। ऐसा करने से धन और शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याएं भी खत्म हो जाएंगी।
  • गुरुवार के दिन पानी में हल्दी डालकर स्नान करें। इस दिन घर में झाड़ू-पोंछा न लगाएं। केले के पेड़ में दीपक जरूर जलाएं। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। गुरुवार के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनने चाहिए। इस उपाय को करने से आपकी किस्मत बदल सकती है।
  • गुरुवार व्रत रखने वाले को पीले रंग का भोजन ग्रहण करना चाहिए। पीली वस्तु जैसे सोना, हल्दी, चना, पीले फल आदि का दान करें। जातक को गुरुवार को किसी को उधार नहीं देना चाहिए और न ही लेना चाहिए। इसके आपकी आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ता है।
  • गुरुवार के दिन किसी जरूरतमंद को गुड़ का दान जरूर करें। ऐसा करने से प्रॉपर्टी खरीदने या घर बनवाने में जातक को आ रही दिक्कत खत्म हो जाएगी।

गुरुवार को तुलसी के खास उपाय (Guruvar Ko Tulsi Ka Upay)

गुरुवार को पैसों और समृद्धि के लिए तुलसी से जुडे नियमों का पालन करके आप समृद्धि पा सकते हैं। इन उपायों का पालन करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है। तुलसी के उपायों को नियमित रूप से करने से फायदे मिलते हैं।और मां लक्ष्मी का वास होता है।इसलिए तुलसी घर के पास लगाने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और वातावरण शुद्ध होता है। गुरुवार को इसे पूजने से धन और समृद्धि की प्राप्ति होती है।जानते हैं कैसे...

  • गुरुवार को तुलसी की पूजा करने से घर में धन की वृद्धि होती है। तुलसी की पूजा के लिए पूजा स्थल में एक छोटी सी तुलसी क पौधा रखें और उसे विशेष मंत्रों के साथ पूजें।
  • गुरुवार को तुलसी के पत्तों का सेवन करने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। तुलसी के पत्ते को गुरुवार को छाया में सुखाकर उनका सेवन करें।
  • गुरुवार को तुलसी के साथ कुबेर की पूजा करके आप धन संबंधित समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए सबसे पहले कुबेर यंत्र को दक्षिण दिशा में स्थापित करें। गंगाजल के साथ यंत्र की पूजा करें और विनियोग मंत्र का जाप करें। पूजा के इस जल को भूमि पर अर्पित कर दें और फिर कुबेर मंत्र का शुद्ध उच्चारण करें। । इससे भगवान कुबेर और माँ लक्ष्मी दोनों प्रसन्न होंगे।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story