×

Shanivar Mantra Upay: दुर्भाग्य का नही रहेगा साया, शनिदेव का होगा सिर पर हाथ, अगर करते हैं ये सारे काम

Shanivar Mantra Upay: जीवनभर सुख शांति बनी रहे और खुशहाल लाइफ जिए ,शनिदेव की कृपा बनी रहे इसके लिए नित्य कुछ काम करने से जीवन सफल होता है। और खुशहाली बनी रहती है...

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 26 Aug 2023 12:59 AM GMT (Updated on: 26 Aug 2023 4:08 AM GMT)
Shanivar Mantra Upay: दुर्भाग्य का नही रहेगा साया, शनिदेव का होगा सिर पर हाथ, अगर करते हैं ये सारे काम
X
Shanivar Mantra Upay (सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया)

Shanivar Mantra Upay: वास्तु दोष और दुर्भाग्य के कारण घर में सुख, समृद्धि और धन की कमी हो सकती है, पर कुछ उपाय के द्वारा शनिवार को आपके घर में धन की वृद्धि और मां लक्ष्मी का आगमन हो सकता है, शनिदेव की कृपा बरसेगी। इसमे कुछ उपाय हैं जो विभिन्न स्थितियों में मदद कर सकते हैं। यहां कुछ ऐसे उपाय हैं जो करके आप अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं:

शनिवार से रोज सुबह को करें ये काम

घर में कचरा रखने से धन की कमी होती है। इसलिए, नियमित रूप से घर में कचरा साफ करें और स्वच्छता बनाए रखें। शनिदेव प्रसन्न होते है।

शनि मंत्र का जाप करें और तिल का दान करें।

आपको शनिवार के दिन कुछ चीज खरीदनी है तो आप यह झाड़ू जरूर खरीदें। धार्मिक आस्थाओं के मुताबिक यदि आपके घर में आपकी झाड़ू खराब हो गई है, तो शनिवार के दिन झाड़ू खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा यह भी बताया जाता है कि शनिवार के दिन काले रंग के कपड़े पहनने से शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं। इसलिए हमें शनिवार के दिन काले वस्त्रों को अवश्य धारण धारण करना चाहिए।

रोज़ घर की पूजा-स्थल में एक कटोरी में पानी रखें। इस पानी को घर के बाहर न बहाएँ और उसे अपने आप बहने दें। यह मां लक्ष्मी का आगमन करता है।

लाल मिर्च के बीज को एक गोलाकार गट्टी में रखें और उसे घर के मुख्य द्वार पर स्थापित करें। यह उपाय घर में धन की वृद्धि करने के लिए किया जाता है।

सुबह उठते ही मुख्य द्वार पर पूजा करें और ध्यान करें। मां लक्ष्मी की पूजा करने और उनकी कृपा को प्राप्त करने के लिए उनके प्रतीक जैसे कि कलश, स्वर्ण के सिक्के, या कृष्णा के प्रतिमा को विसर्जित करें। साथ ही शनिदेव का भी ध्यान करें इससे कर्ज नहीं होता है।

शनिवार के दिन सवा सौ ग्राम के 7 प्रकार के अनाज (धान, गेहूं, बाजरा, जौ, मक्का, मूंगफली और चना) का दान करें। इसे नियमित रूप से करने से घर में शांति और समृद्धि की वृद्धि होती है।

शनिवार को घर में इन चीजों से होगी हानि

शनिवार को काले तिल खरीदना अच्छा नहीं माना जाता यह मान्यता है कि शनिवार के दिन काले तिल खरीदने से सभी कार्य रुक जाते हैं और हमें शनि दोष लग जाता है. आपको बता दें पीपल के पेड़ के में काले तिल और सरसों का तेल चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

शनिवार के दिन हमें काले रंग के जूते नहीं खरीदनी चाहिए. काले रंग के जूते खरीदने से हमें कार्य में असफलता प्राप्त होती है।

शनिवार के दिन नमक खरीदना अच्छा नहीं माना जाता मानता है कि नमक खरीदने से हमारे ऊपर कर्ज बढ़ता है वह शनिदेव को प्रसन्न और आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए शनिवार को नमक बिल्कुल नहीं खरीदना चाहिए

मान्यता है कि इस लोहे के सामान शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए. इस लोहे का सामान सरिवान को खरीदने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं ।शास्त्रों के मुताबिक शनिवार के दिन लोहे से बनी चीजें दान करनी चाहिए। शनिवार के अलावा किसी भी दिन लोहे से बनी चीजें खरीदी जा सकती हैं।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story