Shukravar Mantra: ये गुप्त उपाय बनायेंगे धनवान, चमकेगा भाग्य, होगा हर कष्ट का निदान, बस शुक्रवार रात करें ये काम

Aaj Ka Shukravar Mantra: शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा से पूरी होगी हर इच्छा , बस कुछ उपाय करने होंगे और इन उपायों को करने से पहले किसी को बताएं नहीं वर्ना फलित नहीं होंगे। जानिए क्या

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 25 Aug 2023 2:05 AM GMT
Shukravar Mantra: ये गुप्त उपाय बनायेंगे धनवान, चमकेगा भाग्य, होगा हर कष्ट का निदान, बस शुक्रवार रात करें ये काम
X
सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया

Aaj Ka Shukravar Mantra: मां लक्ष्मी (Maa Laxmi जिस पर प्रसन्न रहती है उसका जीवन सफल होता है। वह रंक से राजा बन जाता है। लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। खासकर शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। कहते हैं कि यदि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाएं तो विशेष कृपा बरसाती हैं। धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार के दिन व्रत-उपवास किए जाते हैं। शुक्रवार को कुछ ऐसे उपाय भी ​किए जाते हैं जिससे आर्थिक तंगी दूर होती है

मां लक्ष्मी की पूजा करने से धन और यश की प्राप्ति होती है। बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिनके पास लक्ष्मी टिकती नहीं हैं। यानी किसी न किसी कारण से उनका धन खर्च होता रहता है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा के लिए इस दिन सुबह और रात में कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए जिससे लक्ष्मी मां प्रसन्न हो कर आप पर धन वर्षा करती है..

शुक्रवार की रात करें धनवान बनने के उपाय

अगर गरीबी और पैसे की कमी से परेशान है तो शुक्रवार की रात कुछ गुप्त उपाय कर सकते हैं। इसको अपनाने से मनुष्य को धनलाभ होता है और जीवन में आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

शुक्रवार की रात को अष्ट लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। उनके समक्ष अगरबत्ती जलाएं और गुलाब के फूल अर्पित करें।मां अष्ट लक्ष्मी को लाल माला चढ़ानी शुभ होती है।

यदि आप धन की समस्या से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार की रात को ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप 108 बार करें। इससे आपकी सभी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी।

शुक्रवार की रात को एक गुलाबी रंग का कपड़ लें और उस पर श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें। इससे आपको व्यापार में आ रही अड़चने दूर होंगी और व्यापार में तरक्की मिलेगी।

मां लक्ष्मी का प्रसन्न करना है तो भगवान विष्णु का भी पूजन करना चाहिए. इसलिए शुक्रवार की रात को दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर विष्णु भगवान का अभिषेक अवश्य करें। ऐसा करने से आर्थिक समस्याएं समाप्त होंगी और धनलाभ होगा.

अष्ट गंध से श्री यंत्र और अष्ट लक्ष्मी को तिलक लगाएं, मान्यता है कि इससे आपके जीवन में खुशियां आएगी तथा जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।

शुक्रवार की सुबह करें ये उपाय

शुक्रवार को मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं और उनसे धन वर्षा की कृपा ले सकते हैं। मां लक्ष्मी को सोलह श्रृंगार की सामग्री शुक्रवार के दिन अर्पित करने से वैवाहिक जीवन खुशियों से भर जाता है।

शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा पर मोगरे का इत्र जरूर अर्पित करें। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए शुक्र्वार के दिन गुलाब का इत्र भी चढ़ाया जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से धन प्राप्ति का योग बनता है।

कहते है कि शुक्रवार के दिन केवड़े का इत्र मां लक्ष्मी को अर्पित करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है।

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को चंदन का इत्र चढ़ाने से भाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है।

नोट- ये जानकारियां धार्मिक और सामाजिक आस्थाओं पर आधारित हैं। newstrack इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसलिए इन्हें आजमाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story