×

Aaj Ka Somvar Mantra: सोमवार को करें ऐसे नियमों का पालन, खत्म होगी हर समस्या, बनेंगे धनवान

Aaj Ka Somvar Mantra 22 May 2023 : भगवान शिव जो आदि अनंत है। जिनमें पूरी सृष्टि और कई ब्रह्मांड समाहित है उन भोले भंडारी को प्रसन्न करना बहुत आसान है। वैसे तो भोलेनाथ एक लोटे जल से प्रसन्न होते हैं, लेकिन ये जल और थोड़े से नियम सोमवार को किया जाये तो हर काम पूरा होता है। जानते है कैसे

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 22 May 2023 8:02 AM GMT
Aaj Ka Somvar Mantra: सोमवार को करें ऐसे नियमों का पालन, खत्म होगी हर समस्या, बनेंगे धनवान
X
Aaj Ka Somvar Mantra (सौ. से सोशल मीडिया)

Aaj Ka Somvar Mantra 22 May 2023: सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि भगवान भोलेनाथ बहुत ही भोले है इस कारण से भोलेनाथ कहे जाते है। संपूर्ण सृष्टि जिसमें समाहित है। उन भगवान शिव को प्रसन्न करना बहुत ही आसान होता है। प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है और ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो सोमवार की शाम कुछ खास उपायों को जरूर अपनाए। इस दिन उनकी विशेष पूजा-अर्चना करने से वो अपने भक्तों से शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। पुराणों के अनुसार शिवलिंग पर कुछ खास चीजें चढ़ाने से भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली सारी बाधाएं दूर करते हैं। अगर आप अपने जीवन में धन संबंधी या किसी अन्य परेशानी का सामना कर रहे हैं तो उसे सोमवार के दिन कुछ विशेष उपाय जरूर अपनाएं।

सोमवार के दिन करें ये चमत्कारी उपाय

सोमवार के दिन शिवलिंग को पंचामृत से स्नान कराना बहुत शुभ माना जाता है.इसके बाद इस पर चंदन और भभूत लगाएं फिर शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा और शमीपत्र चढ़ाए। ऐसा करने से शिव प्रसन्न होते हैं और घर में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

सोमवार के दिन रुद्राभिषेक करना भी अच्छा रहता है। अलग-अलग कामना के लिए शिव का अलग-अलग चीजों से रुद्राभिषेक किया जाता है। मान्यता है कि शिवलिंग पर घी से अभिषेक करने से संतान सुख मिलता है। वहीं गंगाजल से अभिषेक करने पर दुखों और पापों से मुक्ति मिलती है।

आर्थिक स्थिति में सुधार चाहिए तो सोमवार के दिन शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए। इससे भोलेनाथ शीघ्र प्रसन्न होते हैं और मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं।

सोमवार के दिन शिव मंदिर में दीपदान करने से भी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन कच्चे चावल में काला तिल मिलाकर दान करने से पितृ दोष दूर होता है।

इस दिन शिव मंत्र ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करना भी बहुत शुभ होता है। सोमवार के दिन शिव मंदिर में रुद्राक्ष अर्पित करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहन कर शिव की पूजा करनी चाहिए। मान्यता है कि इस दिन चंदन का तिलक लगाकर घर से निकलने पर सारे काम सफल होते है।

सोमवार को खत्म होगी नौकरी व्यापार और धन से जुड़ी परेशानी

अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं तो सोमवार की विशेष उपाय करने से अत्यंत ही चमत्कारिक परिणाम प्राप्त होते हैं सोमवार के दिन प्रात: काल एवं संध्या समय को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाना चाहिए। साथ ही 'ॐ नमः शिवाय' का जाप करना चाहिए।मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

सोमवार के दिन मंदिर जाकर शिवलिंग पर केवल शहद अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी और व्यापार से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं।

भगवान शिव को लाल या पीले चंदन का तिलक लगाना चाहिएं। चंदन का स्वभाव शीतल होता है और भगवान शिव को चंदन का तिलक लगाने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

भगवान शिव की पूजा करते समय अक्षत, फूल और नैवेद्य जरूर चढ़ाएं। ऐसा करने से शिव प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे।

ध्यान रहे कि आप इस दिन या कभी भी भगवान शिव को तुलसी, सिंदूर, शंख, केतकी का फूल और नारियल का पानी इस्तेमाल न करें

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story