×

Aatrology Evening Tips: शाम को ये चीजें करती हैं आपका भाग्य खराब, लेन-देन करने से पहले जान लें ये बात

Aatrology Evening Tips: शाम का ज्योतिषीय ज्ञान : जिन लोगों के साथ हम रहते हैं या हमारे आसपास जो लोग रहते हैं उनके साथ कुछ चीजों का आदान प्रदान भी करते हैं। लेकिन कब किस चीज को लेना देना चाहिए ये बात हम भूल जाते हैं और शाम के वक्त कुछ ऐसी चीजे देते लेते हैं जो हमारे भाग्य को खराब करती है, उनका ध्यान रखना चाहिए, जानिए क्या..

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 22 Jun 2023 5:03 AM GMT
Aatrology Evening Tips: शाम को ये चीजें करती हैं आपका भाग्य खराब, लेन-देन करने से पहले जान लें ये बात
X
सांकेतिक तस्वीर,सौ. से सोशल मीडिया

Aatrology Evening Tips: शाम का ज्योतिषीय ज्ञान

धर्म ग्रंथों में मनुष्य को धर्माचरण करने की सलाह दी जाती है। और जो धर्म के पथ पर चलकर आचरण करता है वह जीवन में सुखी रहता है। लेकिन कभी कभी हम कुछ बातों को हल्के में ले लेते है। सुबह तो नियमों का पालन हर कोई करता है, लेकिन शाम को कुछ बातों को लोग नजरअंदाज कर देते है या कहे की उस ओर ध्यान नही देते है। खास कर जहां हम रहते हैं वहां पर आस पास के लोगों से प्रेम पूर्ण संबंध रखते हैं, लेन देन करते हैं अपने आस पास के लोगो के साथ घर जैसा सम्बन्ध रहता है। और इसी के रहते कई बार आपस में लेन देन चलता है। क्या आप जानते हैं कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शाम के समय कुछ चीजों का लेन देन बिल्कुल भी सही नहीं होता है इस बात को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। शाम के समय इन चीजों को देने से धन की हानि होती है और मां लक्ष्मी रूठ जाती है...

शाम के समय इन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए

शाम के समय धन का लेन देन न करें

शाम के समय हमे किसी को पैसे भी नहीं देने चाहिए हाँ किसी को जरूरत है तो उसकी मदद करना अच्छी बात है। लेकिन किसी को उधार देने की बात हो तो आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ऐसा माना जाता है की शाम के समय लक्ष्मी के घर आगमन का समय होता है। ऐसे में यदि आप किसी को पैसे उधार देते हैं तो इससे माँ लक्ष्मी आपसे रूठ जाती है।

शाम के समय लहसुन प्याज न दें

लहसुन प्याज का सम्बन्ध केतु ग्रह से माना जाता है और केतु को जादू टोने और ऊपरी शक्तियों से भी जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में बुरी शक्तियों के प्रभाव के कारण आपके परिवार को कोई दिक्कत नहीं हो इसके लिए आपको शाम के समय प्याज के लेन देन से बचना चाहिए।

शाम के समय हल्दी न दें

हल्दी को गुरु का कारक माना जाता है और ऐसा माना जाता है की शाम के समय यदि आप किसी को हल्दी देते हैं तो इसकी वजह से आपका गुरु कमजोर होता है। खासकर वीरवार के दिन तो आपको हल्दी का दान बिल्कुल नहीं करना चाहिए क्योंकि गुरु का कमजोर होने के कारण आपको धन सम्बन्धी समस्या, अपने कामकाज से जुडी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

शाम के समय दही किसी को भी न दें

कई बार होता है की शाम के समय दही जमाने के लिए जामन लोग एक दूसरे से ले लेते हैं लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही का सम्बन्ध शुक्र से माना गया है और शुक्र सुख और वैभव का कारक है। ऐसे में यदि आप शाम के समय यानी सूर्यास्त के बाद किसी को दही देते हैं तो इसकी वजह से आपके घर में सुख व् वैभव की कमी आती है। हाँ आप चाहे तो आप चाहे तो सुबह के समय इसका लेन देन करें लेकिन सूर्यास्त के बाद बिल्कुल नहीं।

शाम के समय दूध का लेन देन न करें

पुराणों के अनुसार दूध का सम्बन्ध माँ लक्ष्मी व् भगवान विष्णु से जोड़कर देखा जाता है। यही कारण है की सूर्यास्त के समय दूध का दान करना अच्छा माना नहीं जाता है। ऐसा माना जाता है की यदि आप शाम के समय दूध का दान करते हैं तो इसकी वजह से माँ लक्ष्मी आपसे नाराज़ हो जाती है और आपके घर की बरकत चली जाती है।

शाम के समय नमक न दें किसी को

नमक केवल सूर्यास्त के बाद ही नहीं बल्कि किसी भी समय किसी को नहीं देना चाहिए या फिर किसी से लेना चाहिए। यदि आपको नमक चाहिए तो आप बाजार से खरीद कर लाएं। क्योंकि ऐसा माना जाता है की नमक का लेन देन करने से आपको आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है।

ध्यान रहे कि आपके रिश्तों की महक भी बनी रहे और इन चीजों को भी शाम को न ले और न दें। नही तो इसकी वजह से आपके घर की बरकार, सुख समृद्धि का नाश हो जायेगा।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story