×

जैसा है नारी के पेट का आकार, वैसा है उसका राज, सामुद्रिक शास्त्र बताएगा उसमें छिपी हर बात

शरीर के अंगों व लक्षणों से किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व बताया जाता है। खासकर महिलाओं के स्वभाव व चरित्र को जानना है तो सामुद्रिक शास्त्र का सहारा लिया जा सकता है।जो ज्योतिष का अभिन्न अंग है और इस शास्त्र से मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के लिए विशेष लक्षण हैं।

suman
Published on: 28 May 2023 1:34 PM GMT
जैसा है नारी के पेट का आकार, वैसा है उसका राज, सामुद्रिक शास्त्र बताएगा उसमें छिपी हर बात
X

जयपुर: शरीर के अंगों व लक्षणों से किसी भी व्यक्ति का व्यक्तित्व बताया जाता है। खासकर महिलाओं के स्वभाव व चरित्र को जानना है तो सामुद्रिक शास्त्र का सहारा लिया जा सकता है।जो ज्योतिष का अभिन्न अंग है और इस शास्त्र से मनुष्य के सिर से लेकर पैर तक हर अंग के लिए विशेष लक्षण हैं। अंगों की बनावट और रंग से व्यक्तित्व के रहस्य को जान सकते हैं। इसी अनुसार किसी भी व्यक्ति के पेट को देख स्त्री या पुरुष व्यवहार, आचार-विचार और काम को जान सकते हैं। यहां हम पेट से जानते हैं महिलाओं का राज,,,,

बायीं ओर पेट, इस तरह की महिलाएं अपने पति को सुख देने वाली होती हैं। इनकी कोख से कन्याओं के जन्म की संभावना ज्यादा रहती है।

दायीं झुका पेट, जिस नारी का पेट दाहिनी ओर झुका हुआ होता है, वो महिलाएं स्वभाव से बहुत व्यावहारिक होती हैं। ये सुंदर और भाग्यवान पुत्रों को जन्म देने वाली होती हैं। इन महिलाओं की शादी जिस भी घर में होती है, ये उस घर को खुशियों से भर देती हैं।

सुपर मंडे: शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स में 1200 अंकों की बढ़त

पतला पेट, पतले पेट वाली नारी देखने में बहुत ही सुंदर होती है, लेकिन इनकी सुंदरता इनके मन के कारण और बढ़ जाती है। इनका स्वभाव मिलनसार होता है। यह अपने मन में किसी भी प्रकार का द्वेष नहीं रखती है। इस तरह की महिलाओं का धर्म एवं अध्यात्म के प्रति भी झुकाव होता है।

चिकना पेट,जिन महिलाओं का पेट बहुत चिकना होता है, वे दिखने में बहुत सुंदर होती हैं। शारीरिक सुंदरता के साथ-साथ इनका स्वभाव भी बहुत कोमल होता है। चिकने पेट वाली महिलाओं का झुकाव आध्यात्म की ओर ज्यादा होता है।

किन्नर की दुआ से भी बढ़कर है ये दो बोल, जो बोले आप तो होगी लक्ष्मी की बरसात

मोटा पेट, जिन महिलाओं का पेट कमर से समान यानी मोटा हो, वह स्त्रियां धन के मामले में कोई समझौता नहीं करतीं। पैसे कमाने का लालच भरा होता है। पति के लिये भाग्यशाली भी होती हैं।

घड़े जैसा, जिस नारी का पेट घड़े के आकार का हो, वह अपने जीवन में काफी संघर्ष करने के बाद ही सुखों का भोग कर पाती है। ऐसी महिलाएं अपने परिवार को चलाने के लिए स्वयं व्यापार या नौकरी करती है।

ऊंचा पेट, जिस नारी का पेट अधिक ऊंचा दिखाई देता है, वह पुरुषों की ओर जल्दी आकर्षित होती हैं। इस प्रकार के पेट वाली महिलाएं हमेशा सुंदर दिखने का प्रयास करती हैं। आमतौर पर इस प्रकार के पेट वाली महिला पति से संतुष्ट नहीं रहती है।

suman

suman

Next Story