×

दिल की धक-धक बढ़ा देगा ये रंग, वैलेनटाइन पर राशि के अनुसार करें चयन

रंगों का मनुष्य जीवन में उतना ही महत्व है, जितना महत्व अन्य तत्वों का होता है। रंग एक ऐसा तत्व है जो  पर्सनलिटी को निखारता है, साथ ही चुनाव किए गए रंग से जीवन में बहार आता है।

suman
Published on: 6 Feb 2021 3:34 AM GMT
दिल की धक-धक बढ़ा देगा ये रंग, वैलेनटाइन पर राशि के अनुसार करें चयन
X
जल तत्व की राशि होने के कारण सफेद और दूधिया रंग का इस्तेमाल अपने पहनावे में  करेंगे तो  फायदा होगा, लेकिल ध्यान रहे कि किसी कारण से तेज लाल रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।

जयपुर: कल से वेलेनटाइन वीक की शुरुआत हो रही है। तो प्यार के सप्ताह में प्यार के लिए करें ये उपाय। कपड़ों के पहनावे से मनुष्य की पर्सनलिटी का पता चलता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके द्वारा पसंद किए गए रंग से आपको कितना फायदा होता है। यदि नहीं तो इस वेलेंटाइन डे पर हम बता रहे है कि इस वेलेंटाइन पर आप किस रंग के कपड़ों को लें। राशि के अनुसार कपड़े के रंग का चुनाव हो तो आपको हमसफर के चयन में परेशानी नहीं होगी।

रंग से पर्सनलिटी में निखार

रंगों का मनुष्य जीवन में उतना ही महत्व है, जितना महत्व अन्य तत्वों का होता है। रंग एक ऐसा तत्व है जो पर्सनलिटी को निखारता है, साथ ही चुनाव किए गए रंग से जीवन में बहार आता है। इस वैलेंटाइन डे पर अपनी राशि के अनुसार अपने लिए रंगों का चयन करेंगे तो न केवल आपके प्रति लोगों का आकर्षण बढ़ेगा, बल्कि जिसकी तलाश आपको है वह आपके करीब आएगा।

मेष-आप इस रंग से पाएं प्यार

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है, और तत्व अग्नि है। इस राशि के लोगों के लिए लाल, गुलाबी और ऑरेंज रंग का इस्तेमाल सही रहता है। उन्हें इन्हीं रंगों से मिलते रंग के कपड़ों का इस्तेमाल करना चाहिए। न हो तो इस रंग के रुमाल भी वेलेंटाइन डे पर आप अपनी जेब में रख सकते हैं।

वृष-ये रंग बढ़ाएगा आकर्षण

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और इस राशि का तत्व पृथ्वी है। इस राशि के लोगों को कोई भी हल्के और चमकीले रंगों का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। चमकीले रंगों के के सामान का प्रयोग करें तो अधिक अच्छा है। इस वेलेंटाइन डे पर अगर आप सफेद कलर की शर्ट- सूट पहनकर निकलेंगे तो निश्चित तौर पर लोगों का आकर्षण आपकी ओर बढ़ेगा। सफेद रंग का रुमाल भी रखा जा सकता है।

मिथुन- हल्का हरा, नीला

इस राशि का तत्व वायु है और स्वामी ग्रह बुध है। इस राशि के लोग हल्का हरा, नीला और लाल रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्ही रंगों के कपड़ों का चयन इस वैलेंटाइन डे पर करें। नीले रंग का पेन जेब में रखने के साथ ही रबर बैंड हाथ में डाल सकते हैं।

कर्क- सफेद और दूधिया

यह जल तत्व की राशि है, और इसका स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। इस राशि के लोगों के लिए सफेद, दूधिया रंग ज्यादा अच्छा होता है। जल तत्व की राशि होने के कारण सफेद और दूधिया रंग का इस्तेमाल अपने पहनावे में करेंगे तो फायदा होगा, लेकिल ध्यान रहे कि किसी कारण से तेज लाल रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।

सिंह- सुनहरा पीला, ऑरेंज और लाल

यह अग्नि तत्व की राशि है और इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोगों के लिए सफेद, चमकदार रुपहला और सुनहरा पीला, ऑरेंज और लाल रंग ज्यादा अच्छा रहता है। घर से बाहर निकलते वक्त इन रंगों के ड्रेस का चयन करें, तो फायदा होगा।

यह पढ़ें....शनि की बुरी नजर: 6 राशियों को रहना होगा सतर्क, उदय होते शनिदेव दिखाएंगे असर

कन्या- रंगों का प्रयोग अधिक करें।

इस राशि का तत्व पृथ्वी है और स्वामी ग्रह बुध है। हल्का हरा-नीला और लाल रंग इनके लिए शुभ होता है। इन्हीं रंगों का प्रयोग अधिक करें। इस राशि के लोगों को अपने साथ इन रंगों से संबंधित कोई वस्तु रख लेनी चाहिए, और तब घर से बाहर निकलना चाहिए। आपका फ्रेंड प पर पूरी तरह से फिदा हो जाएगा।

तुला- चमकदार रंग

यह वायु तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह शुक्र है। कोई भी चमकदार रंग इनके लिए अच्छा होता है। इन्ही रंगों का इस्तेमाल कर घर की साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। अपने फ्रेंड को आकर्षित करने के लिए कोई चमकदार वस्तु अपने पास रख सकते हैं। फ्रेंड को आकर्षित करने के लिए ये रंग बहुत फायदेमंद हैं। मोती की माला भी पहनी जा सकती है।

वृश्चिक- लाल, गुलाबी

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। लाल, गुलाबी और ऑरेंज रंग इनके लिए शुभ हैं। घर की सजावट के से लेकर ड्रेस के चुनाव तक इस रंग का इस्तेमाल फायदेमंद होता है। लाल रंग का फूल कोट पर लगा सकते हैं। इस रंग से जुड़े बैंड भी हाथ में पहनी जा सकती है।

धनु- पीला, पीच

धनु अग्नि तत्व की राशि है इसका स्वामी ग्रह गुरु है। इस राशि के व्यक्तियों के लिए पीला, पीच और ऑरेंज रंग शुभ होता है।वेलेनटाइन पर आप ऑरेंज रंग से सबको दिवाना बना सकती है। ये रंग आपको आपके फ्रेंड से मिलाने में मददगार साबित होगी। इस रंग की कोई भी चीज जेब में रख सकते है।

मकर- नीला, हरा

ये पृथ्वी तत्व की राशि है, और इसका स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के व्यक्ति नीला, हरा, काला और भूरे रंगों का इस्तेमाल कर सकते है।इस राशि के लोगों को चाहिए कि वे गहरे रंग की ड्रेस पहन सकते हैं। इन रंगों से संबंधित कोई वस्तु अपने पास रखकर घर से बाहर निकल सकते हैं। काला गुलाब मिल जाए तो बेहतर होगा।

यह पढ़ें....शनि के दिन जानें शनि का हाल, कैसा रहेगा आज, बताएगा 6 फरवरी का राशिफल

कुंभ - इन रंगों से मैच

ये वायु तत्व की राशि है और इसका स्वामी ग्रह शनि है। इस राशि के व्यक्तियों के लिए नीला, काला और लाल रंग शुभ है। इस राशि के व्यक्ति इन रंगों से मैच करती हुई वस्तु अपने पास रख सकते हैं। इससे उन्हें सफलता मिलेगी।

मीन हल्दी और पीले चंदन

इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस राशि के लोगों के लिए पीला और सुनहरा रंग अधिक शुभ रहता है। इस राशि के लोगों को पीले रंग से मिलते जुलते रंगों की ड्रेस पहननी चाहिये। जेब में गुरु ग्रह से संबंधित वस्तु को रखा जा सकता है। हल्दी और पीले चंदन का टीका माथे पर लगाना उचित होगा।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story