×

शनि के दिन जानें शनि का हाल, कैसा रहेगा आज, बताएगा 6 फरवरी का राशिफल

आज 6 फरवरी के दिन इस राशि के जातक व्यर्थ दौड़धूप रहेगी। सेहत कमजोर रहेगा। आज जातक का काम में मन नहीं लगेगा।

suman
Published on: 6 Feb 2021 2:26 AM GMT
शनि के दिन जानें शनि का हाल, कैसा रहेगा आज, बताएगा 6 फरवरी का राशिफल
X
जातक कोर्ट कचहरी के चक्कर लगा सकते है। कानूनी मामलों मे खर्च होंगे। घर में संसाधनों की वृद्धि होगी। खर्च बढ़ेगा। सेहत अच्छा रहेगा।

जयपुर : माह- माघ, तिथि- रात्रि में नवमी 08 बजकर 41 मिनट के उपरांत दशमी, नक्षत्र- अनुराधा, पक्ष- कृष्ण सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 17:56, राहुकाल 10:30 से 12:30 बजे तकतक है। चन्द्रमा वृश्चिक पर संचार करेगा । आज शनिवार के दिन शनिदेव की आराधना के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

बच्चों के लिए विवाह

मेष 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक को नौकरी में सहयोगी की मदद से अपने काम को बेहतर बनाएंगे। राजनीति में प्रयासरत जातक को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। सिनेमा और मीडिया से जुड़े क्षेत्रों के लोग व्यस्त रहेंगे। बच्चे और परिवार के कामों से मन प्रसन्न रहेगा। यह माता-पिता के लिए अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करने और अपने बच्चों के लिए विवाह करने का समय है।

संवेदनशील मुद्दों को समझने में मदद

वृष 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक ऑफिस में अपने अधिनस्थ के संवेदनशील मुद्दों को समझने में मदद करें। बिजनेस में ग्राहकों की पसंद का ध्यान रखेंगे। इससे आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित करेंगे। प्रेम संबंधों में रिश्तों की बात आने पर अपनी भावनाओं को छिपाएं नहीं। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है ।

अच्छी खबर मिलेगी

मिथुन 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक को परिवार से अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। बच्चों की उपलब्धि खुशी देगी। नौकरी में सामान्य व बिजनेस में वृद्धि का समय है। धन लाभ होगा। कुछ जरूरी चीजों के शॉपिंग करेंगे। अपने सामान और पैसे का ध्यान रखें। पड़ोसी से संबंध मधुर होंगे। दोस्तों के साथ मनोरंजन करेंगे।

छोटी-छोटी समस्याओं का सामना

कर्क 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक को छोटी-छोटी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। ऑफिस में अधिकारियों के साथ व्यवहार करते समय सावधान रहें । खर्च में वृद्धि हो सकती है जो तनाव देगी। पारिवारिक जीवन में झगड़े और जिद्द से काम बिगड़ेगा। भावनात्मक रूप से परेशान होंगे। सेहत खराब रहेगी। दोस्तों से संबंध खराब होंगे। बच्चों से परेशान रहेंगे।

rashi

यह पढ़ें....शनि की बुरी नजर: 6 राशियों को रहना होगा सतर्क, उदय होते शनिदेव दिखाएंगे असर

सिंह, कन्या, तुला ,वृश्चिक....

सेहत से परेशान

सिंह 6 फरवरी दिन शनिवार जातक की अनुकूल ग्रह स्थिति बेहतरी और प्रगति का मार्ग खोलेगी। इससे बिजनेस में विस्तार होंगे और उन्हें लागू करने में भी सफल होंगे। धन लाभ उम्मीद से दिन बेहतर है। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी और कुछ जातक के शादी के सम्बन्ध भी पक्के होंगे। नौकरी से संबंधी यात्रा लाभ देगी। सेहत से परेशान रहेंगे।

शादी के प्रस्ताव

कन्या 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक को बिजनेस में लाभ संभव है जो भविष्य में अच्छे परिणाम देगा। नौकरी में ट्रांसफर होगा। इससे मन में उलझन रहेगी।विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में लगेगा, प्रयास करें। आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे ।परिवार और दोस्तों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए शादी के प्रस्ताव आएंगें।

धन के पक्ष में वृद्धि

तुला 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक परेशानियों को दूर करने और आगे की ओर बढ़ने में सक्षम होंगे। मेहनत का अच्छा परिणाम बिजनेस में मिलेगा। धन के पक्ष में वृद्धि लाने के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं वित्तीय लाभ प्राप्त हो सकते हैं और नई पार्टनरशीप होने की संभावना है। लेकिन खर्च की वजह से परिवार में अनबन होगी। जातक थोड़े लापरवाह रहेंगे, जो निजी संबंधों के लिए सही नही है। धन के मामलों और पारिवारिक संबंधों पर भी नजर रखें।

अधिकारियों के साथ अपने संबंध खराब

वृश्चिक 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक नए वाहन या संपत्ति खरीदने के लिए योजनाओं को रोक कर दें। नौकरी वाले जातकों को अधिकारियों के साथ अपने संबंध खराब होंगे। अपने बॉस पर हावी होने की कोशिश न करें वरना नौकरी जा सकती हैं। धन संबंधी मामलों में पिता की सलाह मददगार साबित हो सकती है। माता के सुख में कमी होगी।

RASHI

यह पढ़ें....मस्तक रेखा के राज: बुध-शुक्र रेखा हो ऐसी तो जातक जाएगा विदेश, जानें और भी बात

धनु,मकर, कुंभ व मीन....

भौतिक एव आर्थिक समृद्धि

धनु 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक का मन मां की खराब सेहत की वजह से परेशान रहेगा। भौतिक एव आर्थिक समृद्धि के लिए दिन लाभदायक है। कई स्रोतों से लाभ होगा। कुछ लोग दोस्त बनकर घात पहुंचाएंगे सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में पूर्ण साह्योग मिलेगा और सामाजिक रूप से अधिक लोकप्रिय होंगे। बिजनेस में नए अधिग्रहण हो सकते हैं जो खुशी देंगे। किसी मेहमान का आना हो सकता है।

सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी

मकर 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक कुछ धार्मिक काम में शामिल होंगे।जिसके कारण आपकी सामाजिक लोकप्रियता में बढ़ोतरी होगी। आपका पारिवारिक-जीवन खुशी से भरा रहेगा और मानसिक रूप से शांत रहेंगे। दूसरों के लिए मदद के लिए आगे आएंगे। लोग इसके लिए बहुत सम्मान करेंगे। भाग्य के साथ देने के कारण बिजनेस व नौकरी में आर्थिक रूप से स्थिर रहेंगे।

मां की वजह से परेशान

कुंभ 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक को धर्म कर्म में मन नहीं लगेगा। पिता या मां की वजह से परेशान रहेंगे। नौकरी में सतर्क रहे। बिजनेस में दूसरों पर विश्वास ना करें। बच्चों को सही मार्गदर्शन करेंगे। खेल या कला के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करेंगे। जीवनसाथी के साथ से हर परिस्थिति का सामना हसंते हुए करेंगे।

पारिवारिक-जीवन खुशहाल

मीन 6 फरवरी दिन शनिवार को जातक खुश और हंसमुख रहेंगे। जातक के पास कई अवसर होंगे और बडों के सहयोग से वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। पारिवारिक-जीवन खुशहाल और आनंदमय रहेगा। सामान्य रूप से लोगों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे और लोकप्रियता बढ़ेगी। बिजनेस, निवेश प्रयासों के लिए समय बेहतर हैं।जो आपके करियर को बेहतर दिशा देंगे।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story