×

घर में रखें वास्तु दोषों का ख्याल, नहीं तो होता रहेगा परिवार में बेवजह का विवाद

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। एक दिन यह सपना सच हो भी जाता है और तब आदमी बेहद खुश होता है। वह दिनभर बाहर रहने के बाद सुकून भरे पल घर में बिताना चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता। वह जब घर में पहुंचता है तो छोटी-बड़ी बातों को लेकर घरों में विवाद बन जाती है। व्यक्ति परेशानियों के बीच रहने लगता है। 

suman
Published on: 16 Jun 2020 4:32 PM GMT
घर में रखें वास्तु दोषों का ख्याल, नहीं तो होता रहेगा परिवार में बेवजह का विवाद
X

लखनऊ: हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर हो। एक दिन यह सपना सच हो भी जाता है और तब आदमी बेहद खुश होता है। वह दिनभर बाहर रहने के बाद सुकून भरे पल घर में बिताना चाहता है, लेकिन कई बार ऐसा नहीं हो पाता। वह जब घर में पहुंचता है तो छोटी-बड़ी बातों को लेकर घरों में विवाद बन जाती है। व्यक्ति परेशानियों के बीच रहने लगता है।

घर में दो लोगों के बीच यह हमेशा सुनाई देने लगती है। ऐसे में व्यक्ति इससे निजात पाने के लिए कई कदम उठाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सबके पीछे वास्तुदोष सबसे बड़ा कारण हो सकता है। घर के ऐसे वास्तु दोषों के बारे में बताते हैं जिनके बारे में आपको नहीं पता होगा।

यह पढ़ें...रेलवे में प्रेमचंद्र-मैथिलीशरण गुप्त पुरस्कार योजना लागू, जानिए विजेता को क्या मिलेगा

*वास्तुशास्‍त्र में कहा गया है कि घर के बाकी दरवाजों की तुलना में घर का मुख्य दरवाजा बड़ा होना चाहिए। यदि मुख्य दरवाजा बड़ा नहीं होता तो पैसों से जुड़ी समस्या हमेशा उस घर में बनी रहती है।

*अगर बिजली का खंभा या सूखा पेड़ घर के आस-पास हो तो उसे वहां से जल्दी से जल्दी हटा देना चाहिए। इससे भी घर में वास्तुदोष उत्पन्न होता है साथ ही आर्थिक परेशानियां भी घर में आती हैं।

*टूटा कांच और बिखरा सामान घर में नेगेटिव एनर्जी को पैदा करता है। साथ ही मानसिक तनाव भी इससे परिवार के सदस्यों में रहता है।

*बाथरूम में या वॉश बेसिन के नल में से कभी भी पानी नहीं टपकना चाहिए। इससे उस घर में वास्तु दोष होता है, जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यह पढ़ें..उसी जगह से की चीन ने शुरुआत, जहां हुई थी 1962 की लड़ाई

*वास्तुशास्‍त्र के अनुसार वॉश बेसिन घर के किसी भी बेडरूम में नहीं होना चाहिए। ऐसा होने पर भी घर में कलह का कारण हो सकता है।

suman

suman

Next Story