×

Adhikmaas Me Sawan: अधिकमास में कौन रहेगा भाग्यशाली, जानिए किसके लिए शुभ रहेगा पुरुषोत्तम मास

Suman Mishra। Astrologer
Published on: 19 July 2023 6:29 AM GMT
Adhikmaas Me Sawan: अधिकमास में कौन रहेगा भाग्यशाली, जानिए किसके लिए शुभ रहेगा पुरुषोत्तम मास
X
Adhikmaas Me Sawan: सांकेतिक तस्वीर, सोशल मीडिया

Adhikmaas Me Sawan अधिकमास में सावन की शुरूआत 18 जुलाई से शुरू हो गया है और इससे पहले सावन मास की शुरूआत 4 जुलाई से शुरू हो गई है जो 31 अगस्त तक चलेगी, अधिक मास 16 जुलाई तक रहेगा। अधिक मास पुरुषोत्तम मास है। इसमें भगवान शिव के साथ विष्णु की पूजा की जाती है। जो अधिकमास में विष्णु की भक्ति करता है उसे जीते जी कभी धन की कमी नहीं होती है, मृत्यु के बाद उसे स्वर्गलोक में स्थान मिलता है।

अधिकमास के नियम...

अधिकमास में विष्णु जी की पूजा, मंत्र, यज्ञ- हवन, श्रीमद् देवीभागवत, श्री भागवत पुराण, श्री विष्णु पुराण, गीता पाठ, नृसिंह भगवान की कथा आदि का श्रवण करने से पापों का शमन होता है, 33 कोटि देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।अधिकमास के पूरे एक महीने धन, अनाज, जूते-चप्पल, दीपदान, कपड़े दान करें, साथ ही गायों की सेवा करें। इससे कुंडली मे ग्रहों के अशुभ प्रभाव कम होते हैं। इसमे तीर्थ श्राद्ध, दर्श श्राद्ध, एवं नित्य श्राद्ध करना चाहिए। इससे पितरों की 7 पीढ़ियों की आत्मा की तृप्ति मिलती है। अधिकमास में अखंड दीप प्रज्वलित करने से मां लक्ष्मी का वास होता है।

अधिक मास में 16 संस्कार नहीं होते हैं। इसमें मसूर दाल, उड़द दाल, मूली, मेथी, लहसुन प्याद, तामसिक भोजन आदि चीजों का सेवन न करें। ब्रह्मचर्य का पालन करें।. एक समय सोएं, जमीन पर सोना उत्तम होगा। अधिकमास में क्रोध, अहंकार, लालच का त्याग करें। किसी के प्रति द्वेष न रखें, अपमान न करें। ऐसा न करने वालों को इस माह में किए गए धार्मिक कार्य का पुण्य नहीं मिलता।

अधिकमास में इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह समय अवधि बहुत शुभ रहने वाली है। इस दौरान मेष राशि के जातकों के लिए अधिक धन का योग बन रहा है। आपको कहीं से धन प्राप्त हो होगा या नौकरी में आपका प्रमोशन होगा। पैतृक जमीन भी आपको मिल सकती है।

वृषभ राशि के लिए अधिकमास बेहद ही फलदायी होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आमदनी और आय में वृद्धि हो सकती है। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि के जातकों के लिए शिव भगवान के ये दो महीने बहुत शुभ योग लेकर आये हैं। मिथुन राशि को विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है और यदि कोई नौकरी की तलाश में है तो उसको इस दौरान नौकरी मिलने की संभावना अधिक हो जाएगी।

सिंह राशि के लिए भी सावन और अधिक मास में शुभ संयोग बहुत खास रहने वाला है। सिंह राशि के लिए व्यापार में तरक्की होने के योग बन रहें हैं। साथ ही साथ आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आपको धन लाभ होगा। आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में मिठास आएगी।

कन्या राशि के लिये यह मास का बेहद शुभ होगा। वाहन, घर, संपत्ति खरीदने के के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन हो सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए सावन में किस्मत चमकने वाली है। इस राशि के जातकों को इस दौरान नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और जिनका व्यापार है उनके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही साथ आप जिसको सबसे अधिक पसंद करते हैं उनके साथ आपके घूमने का योग भी बन रहा है। वह आपका परिवार या कोई ओर आपका पसंदीदा व्यक्ति हो सकता है।

धनु राशि लोगों के जीवन में सावन अधिकमास के दौरान अधिक खुशियां आएंगी। आपका बंद पड़ा व्यापार चलने लगेगा और आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। यदि आप सावन के व्रत करते हैं तो आपकी मांगी गयी इच्छा पूर्ण होगी।

मीन राशि जातकों के लिए यह समय खुश होने का है क्योंकि सावन का यह महीना उनके लिए खुशियां लेकर आया है। इस दौरान मीन राशि के जातक कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे जो उनका हर तरह से फायदा करेंगे। आपको जीवन में तरक्की मिलेगी। परिवार और मित्रों का साथ आपको प्राप्त होगा।

Suman Mishra। Astrologer

Suman Mishra। Astrologer

Next Story