×

इन अशुभ संकेतों से हो जाएं सावधान, ऐसे जीवन को बनाएं आसान

आने वाले समय के शुभ-अशुभ प्रभाव देते हैं। इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को दिखाते हैं।

suman
Published on: 13 Feb 2021 3:59 AM GMT
इन अशुभ संकेतों से हो जाएं सावधान, ऐसे जीवन को बनाएं आसान
X
इन अशुभ संकेतों से रहें सावधान, जानें कैसे जीवन होगा आसान

जयपुर: हिन्दू धर्म में शास्त्रों का विशेष महत्व हैं क्योंकि शास्त्रों में बताई गई बातें हमारे जीवन में कई बदलाव डालती हैं।जीव-जंतुओं में प्राकृतिक आपदा या भावी घटनाओं का आभास पहले ही महसूस करने की क्षमता होती है। मनुष्य की अपेक्षा पक्षी एवं जीव-जंतुओं की इंद्रियां प्रकृति के प्रति कई गुना संवेदनशील होती हैं। भूकंप, बाढ़, वर्षा आदि को लेकर जीव जंतुओं में पूर्वाभास हो जाता है।

शुभ-अशुभ प्रभाव

यहां तक की शास्त्रों में कई ऐसे संकेत भी हैं जो विपत्ति की ओर इशारा करते हैं, ताकि इन्हें संभला जा सकें। ये संकेत आने वाले समय के शुभ-अशुभ प्रभाव देते हैं। इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना को दिखाते हैं।

काले चूहों का ज्यादा संख्या में आना अगर घर में अचानक से काले चूहे ज्यादा संख्या में आने लगें तो ये निकट भविष्य में आने वाली विपत्तियों की ओर इशारा करता है।

खुदाई में मरे हुए जीव का मिलना अगर आप जमीन की खुदाई कर रहे हैं और इस दौरान कोई मृत जीव या सांप का दिखना आने वाले बुरे समय को दर्शाता है।

घर में कुतिया का प्रसव घर में यदि कुतिया प्रसव करती है तो यह गृहस्वामी के लिए अच्छा संकेत नहीं है, इसके कारण शत्रु की वृद्धि होती है तथा अपने ही परिवार में मतभेद होने लगते है।

यह पढ़ें....प्यार, परिवार और व्यापार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, बताएगा 13 फरवरी का राशिफल

Cow slaughter

झगड़े की ओर इशारा

बिल्लियों का लड़ना घर में बिल्लियों के लड़ने को भी अशुभ माना गया है। ये परिवार में होने वाले झगडे की ओर इशारा करता है।

घर में दीमक या मधुमक्खी छत्ता होना घर में दीमक की बामी या मधुमक्खी छत्ता होना घर के मुखिया के स्वास्थ्य में होने वाली परेशानी की ओर इशारा करता है।

गाय का स्वयं दूध पीना यदि पालतू गाय अपना दूध पीती हो या अत्यधिक सिर हिलाती हो, तो घर के गृहस्वामी के ऊपर कर्ज बढ़ता है और भाग्य खराब होने लगता है।

देवता की मूर्ति टूटना घर में किसी देवता की मूर्ति अथवा चित्र टूट जाए तो मृत्यु या मृत्यु समान कष्ट हो सकता है। निवारण के लिए रामरक्षास्तोत्र अथवा दुर्गा माँ की आराधना करें।

यह पढ़ें....सरस्वती पूजा 2021: इस दिन करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत, होंगे मालामाल

dog

मृत्यु का संकेत

कुत्ते का रोना कोई कुत्ता घर के मेन गेट के सामने मुंह करके रोए तो घर में कोई समस्या या ये किसी की मृत्यु का संकेत देता है।

पक्षी का घायल होना यदि आपके घर के आंगन में कोई पक्षी घायल होकर गिरे तो यह निकट भविष्य में होने वाली दुर्घटना का संकेत होता है।

उल्लू का आवाज करना अगर आपके घर की छत पर उल्लू आकर बैठे और आवाज करें तो घर में अचानक विपत्ति आने के योग बनते हैं।

suman

suman

Next Story