×

प्यार, परिवार और व्यापार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, बताएगा 13 फरवरी का राशिफल

13 फरवरी दिन शनिवार को जातक सेहत पर ध्यान देना होगा। किसी दोस्त का आना हो सकता है। खानपान में रूचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे।

suman
Published on: 13 Feb 2021 2:22 AM GMT
प्यार, परिवार और व्यापार के लिए कैसा रहेगा शनिवार, बताएगा 13 फरवरी का राशिफल
X
बीमारी या दुर्घटना का योग होने से उस सम्बंध में सावधानी रखें। मान प्रतिष्ठा को हानि पहुंचेगी। खर्च की मात्रा बढ़ेगी। मनोरंजन के पीछे खर्च होगा।घर की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे।

जयपुर : माह- माघ, तिथि-द्वितीया, नक्षत्र- शतभिषा पक्ष- शुक्ल सूर्योदय- 07:11, सूर्यास्त- 18:20, राहुकाल 09:52 AM से 11:17 AM तक है। चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा। आज शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा के लिए सर्वोत्तम दिन है। जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का हाल…

मेष से कर्क तक...

मेष 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक का जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा। किसी काम के पूरा होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में कठिनाइयां आ सकती हैं। पिता की सेहत खराब होने से परेशानी बढ़ेगी। सन्तान को लेकर भी परेशान रहेंगे। नौकरी में नुकसान होगा। अच्छी भली नौकरी हाथ से जा सकती है। कला में रुझान होगा। बिजनेस का मन बनाएंगे।

वृष 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक किसी अनजाने भय से परेशान होंगे। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। जबकि शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया। श्रम सार्थक होगा। बिजनेस की योजना फलीभूत होगी। पारिवारिक जीवन उथल पुथल से भरा रहेगा। एक्टिंग में करियर बनाने की सोचेंगे।

मिथुन 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक का जीवनसाथी के साथ मनमुटाव बढ़ेगा। जो साथी की खराब सेहत की वजह बन सकता है। सम्पत्ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।

कर्क 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक के संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है। कार्यभार में वृद्धि भी होगी। दोस्त का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। फिल्मों में जाने का मन बनाएंगे।

rashifal sign file

यह पढ़ें.....निसंतान को मिलेगी संतान, इन ज्योतिषीय उपायों से घर में गूंजेगी किलकारी

सिंह से वृश्चिक तक...

सिंह 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक के उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कला एवं संगीत के प्रति रूझान बढ़ेगा। सम्पत्ति से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। माता-पिता का सानिध्य और सहयोग मिलेगा। धन, यश, कीर्ति का लाभ मिलेगा, फिर भी मन अशांत रहेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं। किसी से मिलना होगा। जो भविष्य के लिए लाभदायी है।

कन्या 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक के बिजनेस में व्यस्तता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। माता को सेहत से परेशानी हो सकती हैं। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग और प्यार मिलेगा। नौकरी में सहयोगी मदद करेंगे। बॉस सें आपके काम की सराहना आपका दिन बना देगा।

तुला 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक के किसी काम के संपन्न होने से प्रभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। लेकिन सन्तान सेहत खराब हो सकती हैं। रहन-सहन से परेशानी होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। कला व एक्टिंग का भूत सवार होगा।

वृश्चिक 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक के लिए मानसिक शान्ति रहेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। आय में कुछ रुकावट आ सकती हैं। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में भी किया गया श्रम सार्थक होगा, लेकिन पिता के कारण तनाव मिल सकता है। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। बिजनेस ऊंचाईयों को छूएगा।

rashii

यह पढ़ें....वास्तु उपाय: घर की दीवारों को इन रंगों से सजाएं, जीवन में आएगी बहार ही बहार

धनु से मीन तक

धनु 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक के आर्थिक मामलों में सुधार होगा। धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में शामिल होंगे। मन में उदासी के भाव रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेगा। दोस्तों के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत विकसित होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बच्चों के लिए परेशानी होगी।

मकर 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक के बिजनेस वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव व वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक या धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। बेकार के झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। सम्पत्ति में निवेश के योग बन रहें है। नौकरी में किसी सहयोगी की वजह से परेशानी होगी। प्रेम संबंध में अलगाव होगा। बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करेंगे।

कुंभ 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक के आत्मविश्वास बढ़ेंगे। मानसिक शान्ति रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता की सेहत खराब हो सकती हैं।शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उन्नति होगी। नए अवसर मिलेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन 13 फरवरी दिन शनिवार को जातक सेहत पर ध्यान देना होगा।। किसी दोस्त का आना हो सकता है। खानपान में रूचि बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। शिक्षा के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बिजनेस के मामलों में सावधानी रखें। आस-पड़ोस के लोगों से बचकर रहे।

suman

suman

Next Story