×

कपूर का चमत्कार: शादी और नौकरी के लिए हैं परेशान, तो आज ही आजमाएं इसे...

कुछ दिनों तक रात के समय चांदी की कटोरी में ‘कपूर’ और लौंग को जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके कष्टों को कम करके धन की बरसात करेंगी।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 22 Dec 2020 3:08 AM GMT
कपूर का चमत्कार: शादी और नौकरी के लिए हैं परेशान, तो आज ही आजमाएं इसे...
X
कहते हैं कि अगर पूजा की सामग्री में ‘कपूर’ न शामिल हो, तो पूजा कुछ अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ‘कपूर’ का इस्तेमाल न केवल पूजा में किया जाता है

लखनऊ: कहते हैं कि अगर पूजा की सामग्री में ‘कपूर’ न शामिल हो, तो पूजा कुछ अधूरी मानी जाती है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि ‘कपूर’ का इस्तेमाल न केवल पूजा में किया जाता है बल्कि इससे घर में पैसों की कमी भी पूरी होती है। ‘कपूर’ से धन की कमी कैसे पूरी होती है, इसके सही प्रयोग से तमाम तरह की परेशानियां दूर होती हैं।सभी के घर में पूजा स्थान पर ‘कपूर’ जरूर होता है। इसका प्रयोग वातावरण को शुद्ध करने के साथ किस्मत चमकाने में भी किया जाता है। तो अगर आप भी अपनी सोई किस्मत को चमकाना चाहते हैं, तो ‘कपूर’ का सही तरीके से इस्तेमाल करें। इससे आपके घर में खुशियां ही खुशियां छा जाएंगी

यह पढ़ें...22 दिसंबर राशिफल :मौज-मस्ती भरा रहेगा मंगलवार या लेकर आएगा अवसाद, जानें..

पैसों की तंगी

अगर आप दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है। तो कुछ दिनों तक रात के समय चांदी की कटोरी में ‘कपूर’ और लौंग को जलाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और आपके कष्टों को कम करके धन की बरसात करेंगी।

camphor

कोई न कोई समस्या

जिस ऑफिस में काम करते हैं या फिर आपके घर में, वास्तु दोष की वजह से अक्सर कोई न कोई समस्या बनी रहती है। इस वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर में दो ‘कपूर’ की गोलियां रख दें। इनके गलने के बाद फिर से गोलियां रखें। समय-समय पर ‘कपूर’ की गोलियां रखने से घर में पॉजिटिव एनर्जी आती है और वास्तु दोष भी कम होता है।

यह पढ़ें...वास्तु टिप्स: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो क्रिसमस के दिन भरेगा धन का भंडार

घर में कलह

कई बार लोगों के घर में कलह मची रहती है। सब कुछ होते हुए भी उनकी खुशियों पर ग्रहण लगा रहता है। लेकिन अगर आपके घर में कलह मची रहती है, तो इसे शांत करने के लिए कपूर को घी में भिगोएं और सुबह और शाम के समय इसे जलाएं। ऐसा करने से जो धुंआ निकलता है, उससे घर की निगेटिव एनर्जी खत्म होती है और सुख-शांति आती है।

बेहद पवित्र

कपूर सनातम धर्म में बेहद पवित्र माना जाता है। हवन करने के लिए और आरती के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। इसके इस्तेमाल के बिना धार्मिक कार्य अधूरा माना जाता है। वैज्ञानिक तथ्यों के मुताबिक पूजा या हवन करते समय जब हम कपूर जलाते हैं, तो उससे निकलने वाला धुआं आसपास की नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त करता है।

camphor

इस मंत्र में कपूर की महिमा

कपूर की महिमा इस मंत्र में गाई गई है। इसी मंत्र से शंकर भगवान शंकर की स्तुति की जाती है। कर्पूरगौरं करुणावतारं संसारसारं भुजगेन्द्रहारम्। सदा बसन्तं हृदयारबिन्दे भबं भवानीसहितं नमामि।

इस मंत्र का आशय है कि जो कर्पूर जैसे गौर वर्ण वाले हैं और करुणा के अवतार हैं। भुजंगों यानी सांपों का हार धारण करते हैं, वे भगवान शंकर माता भवानी सहित मेरे ह्रदय में हमेशा निवास करें और उन्हें मेरा प्रणाम है, मैं उन्हें नमन करता हूं। मंत्र में यह स्तुति भगवान शंकर के लिए की गई है।

सुख-शांति और समृद्धि

कपूर को घर के वास्तु के लिए काफी शुभ माना जाता है। इसलिए घर में इसे रखा जाता है ताकि घर में वास्तु के लिहाज से सदैव साकारात्मक उर्जा का प्रवाह होता रहे। कपूर के कई टोटके को भाग्यवर्धक और धनवर्धक माना जाता है। वास्तुविद के मुताबिक कपूर रोजाना घर में पूजा के दौरान जरूर जलाना चाहिए। ऐसा करना वास्तु संतुलन के लिए बेहद शुभ होता है।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story