×

मां लक्ष्मी का प्रतिरूप है ये रत्न, ऐसे करें इस्तेमाल, हो जाएंगे मालामाल

आंतरिक शक्ति और मज़बूती प्राप्त होती है। यह तनाव पूर्ण परिस्थितियों में भी काफी मददगार साबित होता है। हकीक आपको व्यावहारिक निर्णय लेने वाली स्थितियों में शांत बनाए रखता है। हकीक दैविक ऊर्जा के साथ संपर्क बनाए रखने में मदद करता है।

suman
Published on: 30 Jan 2021 4:05 AM GMT
मां लक्ष्मी का प्रतिरूप है ये रत्न, ऐसे करें इस्तेमाल, हो जाएंगे मालामाल
X
ऐसा माना जाता है कि इनकी सहायता से कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाते हैं। तन्त्र शास्त्र में प्रयोग किया जाने वाला ऐसा ही एक पत्थर है हकीक। ज्योतिष शास्त्र में हकीक का महत्व है,

जयपुर: ज्योतिष शास्त्र में रत्न और पत्थरों का बहुत महत्व होता है। वैसे रत्नों में गिने-चुने नवरत्न ही ऐसे हैं, जिन्हें सब लोग जानते हैं, इन रत्नों के अलावा बहुत से ऐसे रत्न हैं जिनकी बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। ऐसा ही एक रत्न है हकीक, जो धरती पर मिलने वाले अनेक कीमती रत्नों और पत्थरों में से एक हैं। यह गोदावरी नदी व नर्मदा नदी के बिल्कुल नीचे के तल में पाया जाता हैं।

हर समस्या का समाधान

तंत्र शास्त्र के अंतर्गत कई प्रकार के पत्थरों का प्रयोग किया जाता है, ऐसा माना जाता है कि इनकी सहायता से कार्य जल्द ही पूर्ण हो जाते हैं। तन्त्र शास्त्र में प्रयोग किया जाने वाला ऐसा ही एक पत्थर है हकीक। ज्योतिष शास्त्र में हकीक का महत्व है, हकीक के रत्न एवं उन रत्नों से बनी हुई माला को ज्योतिष के अनुसार बहुत फायदेमंद माना गया है। यह जीवन के बड़े से बड़े दुखों के पहाड़ को तोड़ने में सक्षम है।

यह पढ़ें....30 जनवरी: जानिए कैसा रहेगा शनिवार, बताएगा आपका आज का राशिफल

hakik

इन रंगों में पाया जाता

हकीक पत्थर कई रंगों में पाया जाता है, लेकिन भारत में काला, सफेद, पीला, लाल, हरा एवं नीले रंग का पत्थर ही पाया जाता है। हकीक के रंगीन पत्थर बहुत ही लाभकारी होते हैं। इनका इस्तेमाल कई प्रकार की समस्याओं से निदान के लिए किया जाता हैं।

आर्थिक तंगी नहीं होती

इस पत्थर के पीछे यह भी मान्यता हैं कि जिसके घर में हकीक पत्थर होता है, उसके घर में कभी भी आर्थिक तंगी नहीं होती। तंत्र शास्त्र में हकीक पत्थर का विशेष महत्व होता हैं, जिसका प्रयोग अलग-अलग टोटकों को सफल बनाने के लिए किया जाता हैं।

मुश्किल घड़ी में मदद

यह एक शांति पूर्ण रत्न है जो लोगों की मुश्किल घड़ी में मदद करता है और उन्हें शांति प्रदान करता है। हकीक से आंतरिक शक्ति और मज़बूती प्राप्त होती है। यह तनाव पूर्ण परिस्थितियों में भी काफी मददगार साबित होता है। हकीक आपको व्यावहारिक निर्णय लेने वाली स्थितियों में शांत बनाए रखता है। हकीक दैविक ऊर्जा के साथ संपर्क बनाए रखने में मदद करता है।

लक्ष्मी माता का प्रतिरूप

हकीक पत्थर को लक्ष्मी माता का प्रतिरूप भी माना जाता हैं। तंत्र शास्त्र के साथ-साथ हकीक पत्थर का प्रयोग पूजा-अर्चना तथा किसी भी देव की उपासना व साधना करने के लिए भी काफी किया जाता है। पत्थर से कई ऐसे चमत्कारी उपाय किया जा सकते हैं, जिससे दरिद्रता लोगों के आसपास भी नहीं फटकती।

hakik

यह पढ़ें....शनिवार को करें ये खास उपाय, दूर होगा हर दोष, बरसेगी शनिदेव की अपार कृपा

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

इसके अलावा जो लोग हकीक के बारे में थोड़ी भी जानकारी रखते हैं, उन्हें काले हकीक की माला के बारे में जरूर जानकारी होती है। यह एक ऐसी माला है जो सबसे अधिक प्रसिद्ध है। कहते हैं काले हकीक के मोतियों की माला पहनने से मानसिक शांति मिलती है। इसके अलावा यह हमारी कार्य के प्रति एकाग्रता को बढ़ाता है। गर्भवती महिलाओं के लिए यह रत्न अच्छा और फायदेमंद माना जाता है।

suman

suman

Next Story